राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा नियम लागू, अब हर 5 साल में अनिवार्य होगी e-KYC, जाने पूरा प्रोसेस
Ration Card e-KYC Online Maharashtra: NFSA के तहत भारत सरकार करोड़ों पात्र नागरिकों को राशन कार्ड के माध्यम से सस्ता या मुफ्त राशन उपलब्ध कराती है।
- Written By: सिमरन सिंह
Ration Card e-KYC में क्या है खास। (सौ. AI)
Ration Card e-KYC: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत भारत सरकार करोड़ों पात्र नागरिकों को राशन कार्ड के माध्यम से सस्ता या मुफ्त राशन उपलब्ध कराती है। यह कार्ड न सिर्फ खाद्य सुरक्षा का महत्वपूर्ण दस्तावेज है, बल्कि पहचान प्रमाण के रूप में भी उपयोग किया जाता है। लेकिन अब सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है कि इस योजना का लाभ केवल योग्य नागरिकों तक ही पहुंचे। इसी के तहत राशन कार्ड की e-KYC को अनिवार्य कर दिया गया है।
हर 5 साल में करवानी होगी e-KYC
नई गाइडलाइन के मुताबिक, अब राशन कार्ड होल्डर्स को हर 5 साल में e-KYC अपडेट करानी होगी। कई लाभार्थियों ने पिछली बार 2013 में e-KYC कराई थी, इसलिए अब इसे दोबारा अपडेट करने का समय आ चुका है। अच्छी खबर यह है कि e-KYC की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गई है और इसे घर बैठे पूरी तरह ऑनलाइन किया जा सकता है।
घर बैठे ऐसे करें राशन कार्ड की e-KYC
यदि आप मोबाइल पर ही e-KYC करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें:
सम्बंधित ख़बरें
1 लाख करोड़ का चिप प्लान, अब नहीं पड़ेगा महंगा मोबाइल, सरकार का बड़ा कदम
UP में मजदूरों के लिए किफायती आवास नीति… अब सिर्फ 1500 रुपये महीने में मिलेगा अपना घर
EPFO अपडेट: अब ATM और UPI से निकालें PF का पैसा, 5 लाख तक के क्लेम होंगे ऑटो-सेटल
AI भी खा गया धोखा, नकली बीमारी ने खोली टेक्नोलॉजी की पोल, कैसे भविष्य के लिए है खतरा
- सबसे पहले अपने फोन में Mera KYC और Aadhaar FaceRD ऐप इंस्टॉल करें।
- ऐप ओपन करें और अपनी लोकेशन डालें।
- अब अपना आधार नंबर दर्ज करें, कैप्चा भरें और मोबाइल पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें।
- स्क्रीन पर आधार से जुड़ी सभी डिटेल्स दिखाई देंगी।
- अब ‘Face e-KYC’ ऑप्शन चुनें।
- कैमरा अपने आप ऑन होगा यहां अपनी फेस फोटो कैप्चर करें।
- फोटो लेने के बाद Submit पर टैप करें।
- इतना करते ही आपकी e-KYC सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी।
ये भी पढ़े: संचार साथी पोर्टल बना मोबाइल रिकवरी का सबसे बड़ा हथियार, 30 दिनों में ढूंढे 50,000 से ज्यादा फोन
कैसे जानें कि e-KYC सफल हुई या नहीं?
यदि आपने e-KYC पूरी कर ली है और स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो ये स्टेप्स अपनाएं:
- Mera KYC ऐप ओपन करें।
- लोकेशन एंटर करें।
- आधार नंबर, कैप्चा और OTP डालें।
- डिटेल्स खुलने के बाद यदि स्क्रीन पर Status: Y दिखे, तो e-KYC सफल है।
- अगर Status: N दिखे, तो e-KYC अभी पूरी नहीं हुई है।
ऑफलाइन भी करवा सकते हैं e-KYC
अगर मोबाइल ऐप के जरिए e-KYC करने में परेशानी आ रही है, तो चिंता की बात नहीं है। आप अपने नजदीकी राशन दुकान या CSC (Common Service Center) में जाकर भी यह प्रक्रिया करवा सकते हैं। इसके लिए आपको केवल अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड साथ ले जाना होगा।
