Zomato-Swiggy की बढ़ेगी टेंशन, अब Flipkart की फूड डिलीवरी में एंट्री, बदल सकता है पूरा गेम
Food Delivery: भारत का ऑनलाइन फूड डिलीवरी बाजार जल्द ही और ज्यादा प्रतिस्पर्धी होने वाला है। अब तक इस सेक्टर में Zomato और Swiggy का दबदबा रहा है लेकिन अब ई-कॉमर्स दिग्गज Flipkart भी आ रहा है।
- Written By: सिमरन सिंह
Flipkart Food Delivery (Source. Gemini)
Flipkart Food Delivery: भारत का ऑनलाइन फूड डिलीवरी बाजार जल्द ही और ज्यादा प्रतिस्पर्धी होने वाला है। जैसा कि सभी को पता है कि अब तक इस सेक्टर में Zomato और Swiggy का दबदबा रहा है लेकिन अब ई-कॉमर्स दिग्गज Flipkart भी इस रेस में उतरने की तैयारी कर चुका है। जिसको लेकर कंपनी ने संकेत दिए हैं कि अगले कुछ हफ्तों में वह अपने फूड डिलीवरी बिजनेस की शुरुआत करेगी। ऐसे में ग्राहकों को नए विकल्प मिलने के साथ-साथ कीमतों और ऑफर्स की जंग भी तेज हो सकती है।
पहले सीमित स्तर पर होगी शुरुआत
इस नए बिजनेस को लेकर फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कल्याण कृष्णमूर्ति ने मनीकंट्रोल को दिए इंटरव्यू में कहा, “हम अगले कुछ हफ्तों में फ़ूड डिलीवरी शुरू करेंगे। हम कस्टमर्स के साथ वैल्यू प्रपोजिशन टेस्ट करेंगे, फीडबैक लेंगे और प्रोडक्ट को तब तक बेहतर बनाते रहेंगे जब तक वह कस्टमर को सच में पसंद न आने लगे। उसके बाद हम इसे बढ़ाना शुरू करेंगे।” जानकारी में सामने आ रहा है कि कंपनी शुरुआत में इस सर्विस को सीमित स्तर पर लॉन्च करेगी। शुरुआती फीडबैक मिलने के बाद इसे चरणबद्ध तरीके से दूसरे शहरों तक पहुंचाया जाएगा। यह रणनीति Flipkart Minutes के लॉन्च मॉडल से मिलती-जुलती मानी जा रही है।
अलग ऐप भी होगा या Flipkart पर भी मिलेगी सुविधा
सीईओ ने जानकारी देते हुए बताया कि फूड डिलीवरी सर्विस एक अलग ऐप के जरिए भी उपलब्ध होगी और इसे Flipkart ऐप के अंदर भी एक्सेस किया जा सकेगा। लेकिन कंपनी ने अभी के लिए ब्रांडिंग, लॉन्च डेट या पहले शहर के नाम का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है कि Flipkart अपनी इस नई सर्विस को सरकार समर्थित Open Network for Digital Commerce (ONDC) के साथ इंटीग्रेट कर सकती है। लेकिन कंपनी ने इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp ला सकता है बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, 6 अंकों का PIN होगा पुराना, अब अकाउंट की सुरक्षा करेगा पासवर्ड
NEET Protest का बड़ा असर, दिल्ली में TCS ने बदला ऑफिस प्लान, कर्मचारियों को तुरंत नोएडा-गुरुग्राम शिफ्ट होने क
Flipkart Food Delivery: जोमैटो-स्विगी की बढ़ेगी टेंशन! फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री कर रहा है फ्लिपकार्ट
Google पर 1 अरब डॉलर का भारी जुर्माना, EU के फैसले से टेक इंडस्ट्री में मची खलबली; जानिए क्या है पूरा विवाद
ये भी पढ़े: WhatsApp ला सकता है बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, 6 अंकों का PIN होगा पुराना, अब अकाउंट की सुरक्षा करेगा पासवर्ड
फूड डिलीवरी मार्केट में बढ़ रही है प्रतिस्पर्धा
देखा तो यह जा रहा है कि Flipkart ऐसे समय में इस सेक्टर में कदम रख रहा है जब कई कंपनियां नए बिजनेस मॉडल के साथ बाजार में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। जिसमें हाल ही में राइड-हेलिंग कंपनी Rapido ने Ownly प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जिसका फोकस कम कीमत, जीरो रेस्टोरेंट कमीशन और ज्यादा ग्राहकों को ऑनलाइन लाने पर है। वहीं Swiggy ने भी वैल्यू-फॉर-मनी ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए Toing नाम से नया ऐप पेश किया है। ऐसे में Flipkart की एंट्री से ऑनलाइन फूड डिलीवरी बाजार में मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है। जिसको लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सबसे बड़ा फायदा ग्राहकों को बेहतर ऑफर्स, कम डिलीवरी चार्ज और अधिक विकल्पों के रूप में मिल सकता है।
