Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NEET Protest का बड़ा असर, दिल्ली में TCS ने बदला ऑफिस प्लान, कर्मचारियों को तुरंत नोएडा-गुरुग्राम शिफ्ट होने क

TCS Delhi Office: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS को दिल्ली में जारी छात्र प्रदर्शनों के बीच बड़ा प्रशासनिक फैसला लेना पड़ा है और राजधानी के जंतर-मंतर के कारण यह फैसला लिया गया है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 24, 2026 | 03:34 PM

TCS Delhi Office (Source. Social Media)

Follow Us
Follow Us:

 TCS Delhi Office Shifting: देश की जानी मानी बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS को दिल्ली में जारी छात्र प्रदर्शनों के बीच बड़ा प्रशासनिक फैसला लेना पड़ा है। बता दें कि राजधानी के जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में NEET पेपर लीक के विरोध में चल रहे आंदोलन का असर अब कॉर्पोरेट सेक्टर पर भी दिखने को मिल रहा है। जिसमें हालात को देखते हुए कंपनी ने अपने दिल्ली कैंपस के कर्मचारियों के लिए नई एडवाइजरी जारी कर दी है।

छात्र आंदोलन से प्रभावित हुआ दिल्ली ऑफिस

रिपोर्ट में सामने आया है कि सेंट्रल दिल्ली स्थित पीटीआई बिल्डिंग के पास मौजूद TCS कैंपस के आसपास छात्र संगठनों और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के कारण ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। जिसमें लगातार हो रहे विरोध-प्रदर्शनों की वजह से कर्मचारियों के ऑफिस आने-जाने में दिक्कतें बढ़ गई हैं। इसी को देखते हुए कंपनी ने एहतियातन यह कदम उठाया है ताकि कर्मचारियों की सुरक्षा और कामकाज दोनों प्रभावित न हों।

नोएडा और गुरुग्राम से काम करने की सलाह

कंपनी की ओर से जारी आंतरिक एडवाइजरी में कहा गया है कि दिल्ली कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी फिलहाल के लिए नोएडा या गुरुग्राम स्थित TCS डिलीवरी सेंटर से रिपोर्ट करें। जिन कर्मचारियों के लिए इन दोनों स्थानों तक पहुंचना संभव नहीं है उन्हें विशेष श्रेणी के तहत राहत लेने का विकल्प भी दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला

मार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द

ऐन मौके पर बदला वेन्यू, विट्ठल हाउस में CJP और सरकार की बड़ी बैठक, उधर कैबिनेट मीटिंग भी जारी, होगा अहम फैसला!

शर्म बेचकर खा गए हैं धर्मेंद्र प्रधान! कोई इतना बेशर्म कैसे हो सकता है, MNS नेता का इस्तीफा न देने पर सवाल

कैलामिटी एक्जीजेंसी के तहत मिलेगी छूट

वहीं एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि जो कर्मचारी नोएडा या गुरुग्राम दफ्तर नहीं आ सकते वे कैलामिटी एक्जीजेंसी कैटेगरी के तहत ऑफिस आने से छूट की मांग कर सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने यह व्यवस्था फिलहाल दो दिनों के आपातकालीन प्रबंध के तौर पर लागू की है ताकि कर्मचारी रास्ते में ट्रैफिक जाम या किसी अप्रिय स्थिति का सामना न करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi का नया 20,000mAh Power Bank भारत में लॉन्च, बस 3,499 रुपये में फोन और लैपटॉप दोनों होंगे चार्ज

वर्क फ्रॉम ऑफिस नीति में कोई बदलाव नहीं

लेकिन इस बदलाव में TCS ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला केवल दिल्ली कैंपस तक सीमित है और कंपनी की वर्क फ्रॉम ऑफिस नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी पहले की तरह सप्ताह के पांचों दिन ऑफिस से काम करने की नीति पर कायम है। नियमों का पालन न करने पर कर्मचारियों के बोनस और परफॉर्मेंस पे पर असर पड़ सकता है। वहीं एनसीआर में TCS के नोएडा और गुरुग्राम में पहले से बड़े डिलीवरी सेंटर मौजूद हैं। यही वजह है कि कंपनी बिना कामकाज रोके कर्मचारियों को वैकल्पिक लोकेशन पर शिफ्ट करने में सक्षम रही। जिसको लेकर माना जा रहा है कि जैसे ही दिल्ली में हालात सामान्य होंगे कर्मचारियों की नियमित व्यवस्था फिर से बहाल कर दी जाएगी।

Neet protests impact tcs delhi changes office plans employees relocate noida gurugram

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 03:34 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.