उपभोक्ता लगा रहे राशन दुकान के चक्कर, ई-पास मशीन बंद पड़ने से गरीब व सामान्य लोग खाद्यान्न से वंचित

Ration Card Biometric Issue: गोंदिया जिले में ई-पास मशीन नेटवर्क समस्या के कारण गरीब और सामान्य लोग राशन से वंचित हो रहे हैं। सालेकसा और देवरी में नेटवर्क बंद है।
उपभोक्ता लगा रहे राशन दुकान के चक्कर
उपभोक्ता लगा रहे राशन दुकान के चक्कर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Gondia News: गोंदिया जिले के दुर्गम क्षेत्र सालेकसा व देवरी तहसील में नेटवर्क के अभाव में बार-बार राशन दुकानों की ई पॉस मशीन बंद पड़ने से गरीब व सामान्य लोग खाद्यान्न से वंचित हो रहे है। सरकारी सस्ते राशन दुकान में ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई गई ई पॉस मशीन का नेटवर्क सतत गुल होते रहता है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के गरीब व जरूरतमंद लाभार्थियों को खाद्यान्न मिलना कठिन हो गया है।

नेटवर्क कब आएगा इसके लिए सरकारी राशन दुकान में ग्राहकों को चक्कर काटना पड़ता है। वहीं अनेक लाभार्थी राशन दुकान में घंटों खाद्यान्न के लिए लाइन में खड़े दिखाई देते है। जिससे खाद्यान्न विभाग से इस विषय को गंभीरता से लेकर गरीबों को होने वाली दिक्कतों को दूर करने की मांग की जा रही है। राशन कार्ड धारकों को मिलने वाला खाद्यान्न न काले बाजार में जाने की हमेशा चर्चा होती है। काले बाजार में जाने वाले खाद्यान्न पर रोक लगाने के लिए राशन कार्ड धारकों के परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड लेकर खाद्यान्न विभाग ने राशन कार्ड ऑनलाइन किया है।

नेटवर्क के अभाव से मशीन बंद

राशन दुकान पर हर दिन 50 से 60 लाभार्थी खाद्यान्न खरीदी करने के लिए आते है। जबकि नेटवर्क के अभाव व अनेक स्थानों पर मशीन ओवरलोड होने से दिन भर में केवल 4 से 5 कार्डधारकों का अंगुठा ई पास मशीन पर लगता है। इसके बाद नेटवर्क गुल होने से मशीन बंद हो जाती है। जिससे कार्ड धारक विशेषकर महिलाओं को राशन के लिए भारी परेशानी हो रही है।

कमजोर नेटवर्क से खाद्यान्न वितरण में बाधा

जिससे राशन कार्ड वाले कोई भी व्यक्ति या महिला खाद्यान्न खरीदी के लिए आने पर उसकी उंगली ई पास मशीन पर लेकर उस कार्ड - धारक को खाद्यान्न देने व मिलने पर ई पास मशीन में दर्ज होता है। लेकिन नेटवर्क होगा तो  ही मशीन काम करती है। इसमें अनेक बार  नेटवर्क का अभाव होता है। जिससे खाद्यान्न वितरण में बाधा निर्माण हो रही है। इतना ही नहीं ई पास मशीन से राशन दुकानदारों का सरदर्द बढ़ गया है। संपूर्ण गोंदिया जिले में नेटवर्क के अभाव में मशीन बंद होने की शिकायतें मिल रही है। कुछ दिनों से इस मशीन की नेटवर्क समस्या निर्माण हो गई है। मशीन नहीं चलने से राशन कार्ड धारकों को दुकान में बार-बार चक्कर मारना पड़ रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com