- Hindi News »
- State »
- Yogi Government Will Upgrade Web Portal Of Updesco
यूपीडेस्को के वेब पोर्टल का होगा मेकओवर, ट्रेनिंग सर्टिफिकेट आवंटन सुविधा से होगा लैस
- Written By: अनिल सिंह

- यूपीडेस्को के वेब पोर्टल में जुड़ेगा ट्रेनिंग सर्टिफिकेट इश्यूएंस व मैनेजमेंट फीचर, कई मायनों में होगा खास
- यूपीडेस्को वेब पोर्टल के एनुअल मेंटिनेंस की प्रक्रिया शुरू
- वार्षिक अनुबंध पर सर्विस प्रोवाइडर एजेंसी की जाएगी आबद्ध
लखनऊ: उत्तर प्रदेश को उन्नत तकनीक से लैस करने के सीएम योगी के प्रयास रंग लाने लगे हैं। प्रदेश में कई विभागों के वेब पोर्टल्स को उन्नत व नई सुविधाओं से युक्त बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, सीएम योगी के विजन के अनुसार कुछ विभागों में जनरल वर्किंग प्रॉसेस को और सक्षम बनाने के लिए अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर के विकास पर भी कार्य चल रहा है। इसी क्रम में अब उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीडेस्को) ने भी अपने वेब पोर्टल के एनुअल मेंटिनेंस प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। वेब पोर्टल को नई सुविधाओं से लैस करने के साथ ही खासतौर पर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट इश्यूएंस व मैनेजमेंट सुविधा से लैस करने की तैयारी हो रही है। इस एनुअल मेंटिनेंस प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए यूपीडेस्को द्वारा वार्षिक अनुबंध के आधार पर एजेंसी का चयन कर निर्धारित कार्य आवंटित किया जाएगा। खास बात यह है कि इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए यूपीडेस्को में ए, बी, सी व स्टार्टअप केटेगरी के तहत इंपैनल्ड सॉफ्टवेयर कंपनियों में से ही सर्विस प्रोवाइडर एजेंसी का चयन किया जाएगा।
ट्रेनिंग, सर्टिफिकेट इश्यूएंस समेत तमाम प्रक्रियाओं को पेपरलेस करने की तैयारी
यूपीडेस्को वेब पोर्टल के मेंटिनेंस की प्रक्रिया सर्विस प्रोवाइडर एजेंसी द्वारा पूर्ण की जाएगी तथा कई सुविधआओं से लैस भी करेगी। मेंटिनेंस प्रक्रिया पूरी होने पर सिंगल लॉगिन पैनल के रूप में वेब पोर्टल रोल बेस्ड एक्सेस सिस्टम के तौर पर कार्य करने में सक्षम होगा। इससे यूपीडेस्को से जुड़े इंस्टीट्यूशंस में ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे ट्रेनियों के रजिस्ट्रेशन व सर्टिफिकेट डिस्ट्रीब्यूशन की प्रक्रिया को पेपरलेस बनाने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त, वेब पोर्टल के आंकड़ों को मैनेज करने में भी मदद मिलेगी। मेंटिनेंस प्रक्रिया पूर्ण होने पर वेब पोर्टल के ऑनलाइन डाटा अवेलेबिलिटी को सुनिश्चित करने व फंक्शनिंग प्रॉसेस को मैनेज करना आसान हो जाएगा। कार्य विवरण के अनुसार, वेब पोर्टल को जिन नए फीचर्स से लैस किया जाएगा जिससे उसे एंड टू एंड मैनेजमेंट युक्त रियलटाइम अपडेट फॉर्मैट पर लाने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त, क्लाउड बेस्ड वेब पोर्टल के तौर पर भी यूपीडेस्को के वेब पोर्टल का विकास किया जाएगा जो डैशबोर्ड युक्त भी होगा। इन सभी कार्यों को पूर्ण करने के लिए यूपीडेस्को जिस सर्विस प्रोवाइडर एजेंसी को आबद्ध करेगी वह उचित जनशक्ति को भी आबद्ध करने के लिए पात्र होगा।
यूपी एमएसएमई पोर्टल का सिक्योरिटी ऑडिट कराएगी यूपीडेस्को
उद्योग निदेशालय (श्रम विभाग) कानपुर के लिए यूपीडेस्को द्वारा यूपी एमएसएमई पोर्टल के सिक्योरिटी ऑडिट की प्रक्रिया भी प्रस्तावित है जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस क्रम में, यूपीडेस्को द्वारा ए, बी, सी व स्टार्टअप केटेगरी के तहत इंपैनल्ड सॉफ्टवेयर कंपनियों में से ही सर्विस प्रोवाइडर एजेंसी का चयन किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को सर्विस प्रोवाइडर एजेंसी द्वारा कार्यावंटन के बाद 60 दिन की अवधि में पूर्ण करना होगा। यह केवाईसी इंफ्रास्ट्रक्चर के सभी पहलुओं को कवर करने वाली तकनीकी व गैर-तकनीकी ऑडिट का एक संयोजन होगा जो कि रिक्वेस्टिंग ऐंटिटी कॉम्प्लाएंस चेकलिस्ट वी-3.0 पर आधारित होगा।
सम्बंधित ख़बरें
अब ‘ताजा अंडा’ कहकर आपको नहीं ठग पाएंगे दुकानदार, यूपी सरकार ने बदला 1 अप्रैल से नियम
योगी का चुनावी मास्टरस्ट्रोक… शिक्षामित्रों का बढ़ेगा मानदेय, शिक्षकों का होगा कैशलेस इलाज
UP Budget 2026: योगी सरकार ने खोला पिटारा, पेश किया ‘9.12 लाख करोड़’ का मास्टरस्ट्रोक बजट, जानिए क्या है खास
नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक से बदला पूरा मामला
Yogi government will upgrade web portal of updesco
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MI vs CSK: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
Apr 23, 2026 | 07:22 PMमुंबई में सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की साजिश नाकाम; आरपीएफ ने महिला गिरोह की 9 सदस्यों को किया गिरफ्तार
Apr 23, 2026 | 07:19 PMPM Internship Scheme Update: ₹9,000 स्टाइपेंड के साथ युवाओं के लिए बढ़े मौके
Apr 23, 2026 | 07:19 PM14 निकले, 14 बाकी! होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों पर विदेश मंत्रालय का बड़ा अपडेट, जानें क्या है स्थिति
Apr 23, 2026 | 07:17 PM‘विपक्ष में बैठन के लिए खुद को तैयार कर रही है BJP…’, अखिलेश यादव ने जमकर साधा निशाना; किया बड़ा दावा
Apr 23, 2026 | 07:11 PMचुनाव में टूटा रिकॉर्ड! बंगाल में 89% तो तमिलनाडु में 82% रिकॉर्ड मतदान, जानिए कहां कितने पड़े वोट
Apr 23, 2026 | 07:08 PMसंजय गायकवाड के खिलाफ कोल्हापुर में हंगामा, विधायक के पुतले को मारे जूते; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प
Apr 23, 2026 | 07:07 PMवीडियो गैलरी

The Leader: SIR से लेकर चुनाव सुधारों पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, देखिए कल शाम 4 बजे नवभारत पर
Apr 23, 2026 | 05:49 PM
धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM
रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PM
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM














