

MI vs CSK IPL 2026 Match 33 Toss Update: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 33वां लीग मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इस मुकाबले से पहले सभी की नजरें रोहित शर्मा और एमएस धोनी की वापसी पर थीं, लेकिन दोनों ही खिलाड़ी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। मुंबई ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि चेन्नई ने कुछ बदलाव के साथ मैदान में उतरने का फैसला लिया।
आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में शामिल मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई ने 6 मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की हैं, जबकि 4 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने भी 6 मैचों में केवल 2 मुकाबले जीते हैं। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम बन गया है, क्योंकि यहां से जीत उन्हें अंक तालिका में मजबूती दे सकती है।
इस बड़े मुकाबले में रोहित शर्मा और एमएस धोनी का न खेलना फैंस के लिए निराशाजनक रहा। दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए अहम भूमिका निभाते रहे हैं और उनकी मौजूदगी मैच का रोमांच और बढ़ा देती है। हालांकि, उनकी गैरमौजूदगी में अन्य खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ गई है, जो इस मौके को भुनाने की कोशिश करेंगे।
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले हमेशा से रोमांचक रहे हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में कुल 39 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 21 मुकाबले जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को 18 मैचों में जीत मिली है। आंकड़ों के अनुसार मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है, लेकिन मैदान पर हर बार नई कहानी देखने को मिलती है।
मुंबई इडियंस: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी।
चेन्नई सुपर किंग्स: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, जसप्रित बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार।