- Hindi News »
- State »
- Yogi Adityanath Announced Government Will Update 13 Community Health Centers In 12 Districts
योगी आदित्यनाथ का बड़ा एलान, 12 जिलों में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर को अपडेट करेगी सरकार
- Written By: अनिल सिंह

File Photo
- यूपी के 12 जिलों के कुल 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का होगा अपडेशन
- केंद्रों के संचालन के लिए सरकार की ओर से 8.58 करोड़ रुपए की धनराशि हुई जारी
प्रदेश में लगातार हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण में सार्थक प्रयास कर रही योगी सरकार
अपग्रेडेशन से बढ़ेगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की क्षमता
प्रदेश के जिन 12 जिलों के 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अपग्रेडेशन प्रक्रिया को मूर्त रूप दिया जा रहा है उनमें हापुड़ के बहादुरगढ़ व गोहरा आलमगीर का नाम प्रमुख है। वहीं, श्रावस्ती के लक्ष्मणपुर बाजार, बलिया के सहतवार, उन्नाव के ऊंचगांव, कौशांबी के करारी, मुजफ्फरनगर के सिसौली, चित्रकूट के रैपुरा, महोबा के श्रीनगर, लखनऊ के बेहटा, बदायूं के इस्लामनगर व सुल्तानपुर के डीह दुग्धुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम भी उन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में शामिल है जिन्हें अपग्रेड करने की प्रक्रिया जारी है। निश्चित तौर पर इस धनराशि आवंटन की प्रक्रिया को वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद इन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के विकास में तेजी आएगी और यहां इंस्टॉल किए जाने वाले मेडिकल इक्विप्मेंट्स की खरीद प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रक्रिया में क्रय होने वाले सभी इक्विपमेंट्स की गुणवत्ता, क्रय प्रक्रिया का निर्धारण व अनुपालन क्रय अधिकारी के निरीक्षण में किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया को प्रदेश शासन के नियम व शर्तों के आधीन पूरा किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आवंटित धन का उपयोग केवल उसी मद में हो जिस मद में उपयोग किया जाना निर्धारित किया गया था।
प्रदेश के कई स्वास्थ्य व चिकित्सा संस्थानों में जारी है अपग्रेडेशन का कार्य
प्रदेश के कई स्वास्थ्य व चिकित्सा संस्थानों के मॉडर्नाइजेशन का प्रयास योगी सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में, लखनऊ स्थित वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय में 2 बेबी ट्रांसपोर्टेशन इनक्यूबेटर की खरीद व इंस्टॉलेशन के मद में 4 लाख रुपए, 3 एक्टोक्लेव मशीन की खरीद व इंस्टॉलेशन के मद में 60 हजार व एमएनसीयू में 6 वॉर्मर मशीनों की खरीद व इंस्टॉलेशन के लिए 9.40 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह, बाराबंकी के सिरौली गौसपुर चिकित्सालय में एक्स-रे मशीन प्रिंटर उपलब्ध कराने व कन्नौज के पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट में जारी निर्माण कार्य के लिए 8 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की गई है। इसके अतिरिक्त, गाजियाबाद के लोनी नगर पालिका परिषद में निर्माणाधीन 50 बेड की क्षमता वाले अस्पताल के लिए प्रथम किस्त के तौर पर 3.08 करोड़ रुपए की धनराशि भी वित्तीय स्वीकृति के बाद जारी कर दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: यूपी में धड़ल्ले से चल रहा हाफ एनकाउंटर
अवैध बांग्लादेशियों पर योगी सरकार का कड़ा एक्शन, तलाश कर डिटेंशन सेंटर भेजने की तैयारी
UP के हर जिले में बनेंगे डिटेंशन सेंटर, CM योगी का बड़ा आदेश; घुसपैठियों को खदेड़ने का फरमान जारी
योगी सरकार का फैसला: यूपी की महिलाएं अब कर सकेंगी नाइट शिफ्ट में काम, सुरक्षा पर होगा खास ध्यान
Yogi adityanath announced government will update 13 community health centers in 12 districts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्रोटीन से भरपूर ये खिचड़ी सेहत के लिए है रामबाण! दोपहर के लंच में करें शामिल, जानें रेसिपी
Feb 17, 2026 | 09:23 AMजिनेवा में अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता का दूसरा दौर शुरू, प्रतिबंधों और सुरक्षा पर टिकी दुनिया की नजर
Feb 17, 2026 | 09:06 AMजाते-जाते भी नहीं सुधरे यूनुस, बिना नाम लिए भारत के खिलाफ उगला जहर, फिर अलापा ‘सेवन सिस्टर्स’ का राग
Feb 17, 2026 | 09:05 AMस्मार्ट मीटर से सस्ता हुआ बिजली बिल, नासिक में 31.93 लाख की छूट; स्मार्ट मीटर ने बदली तस्वीर
Feb 17, 2026 | 09:01 AMकौन हैं गयाजी के शुभम कुमार, जिन्होंने जेईई मेन 2026 में हासिल किया 100 पर्सेंटाइल? बहन भी हैं IITian
Feb 17, 2026 | 08:53 AMथप्पड़बाज BDO की दबंगई, पैर पकड़ गिड़गिड़ाता रहा युवक, साहब बरसाते रहे तमाचे; वीडियो वायरल
Feb 17, 2026 | 08:49 AMRamadan 2026: रमजान और इफ्तार पार्टी के लिए बेस्ट हैं ये शरारा सूट डिजाइन, देखते ही हार बैठेंगे दिल
Feb 17, 2026 | 08:49 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














