- Hindi News »
- State »
- Word Ram Written On The Wall Of Mosque During Holi Festival In Maharashtra Fir Registered
महाराष्ट्र में होली उत्सव के दौरान मस्जिद की दीवार पर लिखा ‘राम’ शब्द, FIR दर्ज
- Written By: शुभम सोनडवले

FILE- PHOTO
छत्रपति संभाजीनगर. महाराष्ट्र (Maharashtra) के बीड (Beed) जिले के माजलगांव कस्बे में होली उत्सव के दौरान एक मस्जिद की दीवार पर ‘राम’ शब्द लिखा हुआ पाए जाने के बाद पुलिस ने इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक मस्जिद की दीवार पर उत्कीर्ण ‘राम’ शब्द सोमवार शाम करीब पांच बजे देखा गया, इस दिन राज्य में होली का त्योहार मनाया गया था।
पुलिस अधिकारी ने कहा, “माजलगांव में मरकज नाम की एक मस्जिद है। इस मस्जिद की पिछली दीवार पर किसी ने होली के रंगों और पिचकारी से ‘राम’ शब्द लिख दिया।” मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सोमवार रात माजलगांव थाने में आकर इस घटना के सिलसिले में शिकायत दर्ज करायी और मामले में कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने कहा, “हमने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आपराधिक साजिश रचने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य करने के लिए एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295 ए और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है।” पुलिस इस घटना की विस्तृत जांच कर रही है। (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती मनपा को नई आयुक्त वर्षा लड्ढा; सौम्या शर्मा चांडक से संभाला पदभार, सर्वांगीण विकास का संकल्प
Indian Railways का नया कदम; अमृत भारत ट्रेन को मिलेगा मॉडर्न लुक, यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव
खाड़ी संकट का रसोई पर वार; विदेशी युद्ध से देश में खाद्य तेल 20 रुपये तक महंगा; कंपनियों ने घटाया पैकेट का वजन
125 साल पुराना एल्फिंस्टन ब्रिज ध्वस्त! अब बनेगा मुंबई का पहला डबल डेकर रेलवे ओवर ब्रिज, जानिए कैसा होगा
Word ram written on the wall of mosque during holi festival in maharashtra fir registered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BJP Foundation Day: ‘अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा’, अटल का वो अटूट विश्वास; जिसने भाजपा को दी उड़ान
Apr 06, 2026 | 05:50 AMCSK के खिलाफ RCB की बड़ी जीत के ‘सूत्रधार’ बने टिम डेविड, 19वें ओवर में कूट डाले 30 रन, देखें ये वायरल VIDEO
Apr 06, 2026 | 12:05 AMAaj Ka Rashifal 6 April: मेष को संतान सुख और सिंह का होगा भाग्योदय! सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Apr 06, 2026 | 12:05 AMट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 05, 2026 | 11:29 PMचिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














