- Hindi News »
- State »
- Wife Gave Rs 2 Lakh To Contract Killer For Murder Of Husband In Pimpari
पति को पहले दिया जहर बाद में दी हत्या की सुपारी, पत्नी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
- Written By: अनिल सिंह

पिंपरी: आठ बेटियां होने के कारण पति विवाहिता को प्रताड़ित कर रहा था। साथ ही उसने दूसरी शादी की भी तैयारी कर ली थी। इससे नाराज होकर पत्नी (Wife) ने पति को जहर देने की कोशिश की। लेकिन हर बार मामला फंसने की वजह से उसने अपने पति को मारने (Murder of Husband) के लिए 2 लाख (Lakh) रुपये की सुपारी दे दी। शातिर अपराधियों (Contract Killer) द्वारा पति पर जानलेवा हमला करने के बाद पिंपरी (Pimpari) की निगड़ी पुलिस ने महज आठ घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इसका खुलासा हुआ।
इस मामले में पुलिस ने शिवम दुबे उर्फ दुब्या और अमन पुजारी (दोनों, पंचतारानगर, अकुर्डी के रहने वाले हैं) और घायल की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल शख्स की बेटी ने निगड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सब-इंस्पेक्टर नाथा केकन के मुताबिक, आरोपी महिला ने आठ बेटियों को जन्म दिया है। इस वजह से उनके बीच विवाद होता था। साथ ही पति ने दूसरी शादी की भी तैयारी कर ली थी। इससे क्रोधित होकर उसकी पत्नी ने उससे रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया। सबसे पहले उसने अपने पति को जहर देने का फैसला किया। लेकिन चूंकि उसका पति सतर्क था, इसलिए उसका प्रयास बार बार विफल हो रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
इसके बाद उसने पड़ोस में रहने वाले अमन पुजारी को पति की हत्या के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी। इस काम के लिए उसने अपने दोस्त शिवम दुबे को अपने साथ लिया। सुपारी से मिले पैसों से उन्होंने तलवारें भी खरीदीं। 7 दिसंबर की रात पति के शराब पीकर सोने की बात पत्नी ने आरोपियों को बताई। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर उसके पति पर तलवार से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी पति को मरा हुआ समझकर वहां से चले गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद निगड़ी पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस उपनिरीक्षक नाथा केकन ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण करने के बाद आरोपी अमन की पहचान की। जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपने साथी दुबे का नाम बताया। इसी के तहत पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया। जब इन दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की पत्नी ने ही उन्हें सुपारी दी थी। इसके मुताबिक जब पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
Wife gave rs 2 lakh to contract killer for murder of husband in pimpari
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बांग्लादेश वायु सेना में आतंकी सेंधमारी! ढाका एयर बेस से गिराफ्तार किए गए 10 एयरमैन, जानें क्या है पूरा मामला
Apr 24, 2026 | 01:33 PMBhiwandi Kalyan Metro Line-5 फेज 2 को हरी झंडी, 7326 करोड़ की परियोजना से ट्रैफिक जाम से राहत
Apr 24, 2026 | 01:31 PMउमरेड में स्विमिंग टैंक बना मौत का गड्ढा! तैराकी कर रहा इंजीनियरिंग छात्र डूबा, सुरक्षा पर उठे सवाल
Apr 24, 2026 | 01:27 PMब्लैक हुडी में सिंपल लुक के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं Rihanna, फैंस ने पूछा- फिर कोई ग्रैंड इवेंट तो नहीं
Apr 24, 2026 | 01:25 PMIPL के असली सुपरमैन! टॉप-5 फील्डर्स में विदेशी खिलाड़ियों का कब्जा, तिलक वर्मा ने बचाई भारत की लाज
Apr 24, 2026 | 01:23 PMनागपुर DBA चुनाव: अध्यक्ष और सचिव पद पर कड़ा मुकाबला, सुरक्षित वोट और गुप्त गठबंधन बदल सकते हैं चुनावी समीकरण
Apr 24, 2026 | 01:21 PMस्थानीय विधायकों की अनदेखी? जलगांव के मंगेश चव्हाण को मिली नासिक की कमान, भाजपा में असंतोष की सुगबुगाहट
Apr 24, 2026 | 01:20 PMवीडियो गैलरी

‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM
‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM
West Bengal Election: 92.25% वोटिंग ने बदला खेल! TMC दिग्गजों को क्यों है ‘क्लीन स्वीप’ का भरोसा? देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 09:46 PM














