-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Dba Elections President Secretary Battle Voter Strategy
नागपुर DBA चुनाव: अध्यक्ष और सचिव पद पर कड़ा मुकाबला, सुरक्षित वोट और गुप्त गठबंधन बदल सकते हैं चुनावी समीकरण
- Written By: रूपम सिंह
Nagpur Bar Council: नागपुर जिला वकील संघ चुनाव में अध्यक्ष और सचिव पद के लिए रोमांचक जंग। शुक्रवार को मतदान और शनिवार को नतीजे। क्या 'सुरक्षित वोट' और 'गुप्त गठबंधन' तय करेंगे जीत का आधार?

नागपुर हाई कोर्ट (फोटो-सोशल मीडिया)
Nagpur DBA Elections Lawyers Voting: नागपुर जिला वकील संघ (डीबीए) के चुनाव वकीलों के लिए प्रतिष्ठा का विषय होता है। इस बार भी रोमांचक मुकाबला देखने मिलने वाला है क्योंकि उम्मीदवारों ने मतदाता वकीलों को रिझाने और अपने पक्ष में करने के लिए जी तोड़ मेहनत की है। शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए अब केवल कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। ऐसे में अध्यक्ष और सचिव दोनों पदों के लिए मुकाबला कड़ा होता जा रहा है। कहीं छोटी तो कहीं बड़ी बैठक हो रही है।
वैसे वकीलों की मानें तो इस बार चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए डीबीए के पूर्व अध्यक्ष अधि. प्रकाश जायसवाल और पूर्व सचिव अधि. नितिन देशमुख के बीच सीधी टक्कर है। इनके अलावा पूर्व सचिव अधि। मनोज साबले के साथ अधि। राजेश नायक, अधि. तरुण परमार और अधि। सुनील लाचरकर भी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मैदान में उतरे हैं।
वहीं सचिव पद के लिए त्रिकोणीय लड़ाई होने वाली है। अधि। अमित बंड, अधि। अनिल गुल्हाने और अधि। आशीष शेंडे के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है। हालाकि अधि. नितिन रुड़े और अधि. आशीष कटारिया भी पूरा जोर लगा रहे हैं। शुक्रवार को मतदान संपन्न होने के बाद अगले दिन शनिवार को मतगणना की जाएगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
लगातार बारिश ने खोली PCMC की मानसून तैयारियों की पोल, सड़कों पर जलभराव से बढ़ीं बीमारियाँ; नागरिक परेशान
31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
छत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस
Shirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
निर्णायक साबित होंगे सुरक्षित वोट
इस तरह की चुनावी टक्कर में अक्सर दोपहर 3 बजे के बाद अचानक समीकरण बदल जाते हैं। अध्यक्ष और सचिव पद के उम्मीदवारों के बीच अंतिम समय में गुप्त गठबंधन होने की संभावना बनी रहती है। इन संभावित गठबंधनों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार दोपहर 3 बजे तक अपने पास कुछ ‘सुरक्षित वोट’ संभालकर रखते हैं, ताकि बातचीत के दौरान उनकी स्थिति मजबूत बनी रहे।
इस बार जानकारी मिल रही है कि कई उम्मीदवार अपने पास करीब 200 से 250 वोट सुरक्षित रखे हुए हैं और यही वोट निर्णायक साबित होंगे। यदि मुकाबला बेहद कड़ा हुआ तो अंतिम समय में कुछ उम्मीदवारों के बीच गुप्त गठबंधन बन सकते हैं जिससे चुनाव का पूरा परिदृश्य अचानक बदल सकता है और रोमांच और बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें:- नवी मुंबई में CIDCO NAINA को बड़ा झटका, अविकसित जमीनें वापस लेने का आदेश
गेट-टूगेदर की लगी होड़
चुनाव अब पूरी तरह रंग पकड़ चुका है और राजनीतिक माहौल गरमा गया है। केवल डीबीए स्तर पर ही नहीं नागपुर जिला वकील संघ का चुनाव राजनीतिक रूप से भी काफी गहमा-गहमी वाला होता है। राजनीतिक पार्टियों की अपनी आघाड़ियां इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। चुनाव को महज कुछ घंटे बचे होने के कारण गेट-टूगेदर की होड़ लग गई है।
पार्टियों का दौरतो पहले से ही शुरू हो गया था लेकिन गुरुवार को उम्मीदवारों ने वोटरों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग लॉन और बैंक्वेट हॉल में स्नेह मिलन आयोजित किया। मजबूत स्थिति बनाए रखने के लिए पहले से ‘वोट बैंक’ तैयार रखना अहम माना जाता है। इस बार’ वन बार, वन वोट’ नियम लागू होने के कारण लगभग 1,300 वोट कम हो गए हैं जिससे कुल मतदाताओं की संख्या घट गई है। ऐसे में अंतिम समय की रणनीति और भी महत्वपूर्ण हो गई है।
Nagpur dba elections president secretary battle voter strategy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ex Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
Jul 29, 2026 | 04:00 PMMathura: फर्जी पत्रकार बनकर चौथ वसूली का आरोप, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट मामले में युवक गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 03:59 PMलगातार बारिश ने खोली PCMC की मानसून तैयारियों की पोल, सड़कों पर जलभराव से बढ़ीं बीमारियाँ; नागरिक परेशान
Jul 29, 2026 | 03:57 PM31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
Jul 29, 2026 | 03:52 PMछत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 03:52 PMShirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
Jul 29, 2026 | 03:50 PMराज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
Jul 29, 2026 | 03:47 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM










