शशि थरूर बनेंगे केरल के मुख्यमंत्री? चुनावी नतीजों से पहले खुद बताया प्लान, बोले- कांग्रेस हाईकमान की पसंद....

Shashi Tharoor on CM Face: केरल चुनाव के नतीजों से ठीक पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी और चयन प्रक्रिया पर चुप्पी तोड़ी है।
congress leader shashi tharoor
कांग्रेस नेता शशि थरूर, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shashi Tharoor on CM Face in Kerala: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। इन राज्यों में से एक केरल भी है। केरल के चुनाव परिणाम और यहां पर अगले मुख्यमंत्री को लेकर रविवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर से भी सवाल पूछा गया। इस सवाल का जवाब शशि थरूर ने बहुत ही दिलचस्प अंदाज में दिया।

दरअसल, थरूर से पूछा गया था कि क्या एक सांसद भी इस बार केरल में मुख्यमंत्री बन सकता है? इसके जवाब में शशि थरूर ने कहा कि मैं समझ रहा हूं कि आप मुझसे क्या कहलवाना चाहते हैं। थरूर ने कहा कि इसका जवाब बहुत ही साफ है। कांग्रेस पार्टी में एक स्टैंडर्ड प्रक्रिया है। इसका पालन करके ही नए सीएम का चयन किया जाएगा। बता दें कि केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए नौ अप्रैल को मतदान हुआ था और नतीजें सोमवार को आएंगे।

हमारे यहां लोकतंत्र का पालन

शशि थरूर ने सीएम के सवाल पर कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद सभी जीते हुए विधायक पार्टी अध्यक्ष के प्रतिनिधि से मिलते हैं और उस प्रतिनिधि को ये बताया जाएगा कि विधायक चाहते क्या हैं। उन्होंने बताया इसके बाद प्रतिनिधि दिल्ली जाएगा और हाई कमान से मिलकर विधायकों के मंतव्य से उनको परिचित कराएगा।

इसके बाद हाई कमान उनके मत के अनुसार अंतिम फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि हाईकमान किसी नियम या फिर सीमा से बंधा हुआ नहीं है। उनको जो पसंद होगा वह उसे चुनेंगे। यह उनके ऊपर निर्भर करता है कि वो क्या फैसला करते हैं।

हैरान करने वाला नतीजा होगा

एग्जिट पोल में केरल चुनाव में यूडीएफ को बढ़त पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमारे देश में एग्जिट पोल में बहुत सारी खामियां हैं। मैं उन पर खास तौर पर भरोसा नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि इस बार वे सभी एक-दूसरे से सहमत हैं, जो कमाल की बात है। उन्होंने बता या कि मैंने जिन भी अलग-अलग पार्टियों के एक्सपर्ट, पत्रकार, ऑब्ज़र्वर और पॉलिटिकल एनालिस्ट से बात की है, वह सभी इस बात पर एकमत हैं कि इस बार यूडीएफ की जीत होगी। इसलिए अगर ये उस तरह की जीत नहीं होती तो यह एक हैरान करने वाला नतीजा होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com