- Hindi News »
- State »
- Uttar Pradesh Varanasi Pm Narendra Modi Chief Ministers Of Bjp Government %e2%80%8b%e2%80%8bgovernance
PM मोदी ने BJP के मुख्यमंत्रियों से कहा- शासन के किसी न किसी क्षेत्र में अपनी सरकार के लिए जगह बनाएं
- Written By: शुभम सोनडवले

ANI Photo
वाराणसी (उत्तर प्रदेश). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से शासन के किसी न किसी क्षेत्र में अपनी सरकार के लिए एक जगह बनाने को कहा और लोगों के जीवन को आसान बनाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ यहां एक बैठक में मोदी ने उनसे आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने के एक माध्यम के रूप में और भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘‘एक जिला, एक उत्पाद” पर काम करने को कहा।
मोदी ने कहा कि जब यह पहल राज्यों में जोर पकड़ लेगी, तब उन्हें अपने उत्पादों को विदेशों में निर्यात करने और उत्पादों के लिए एक वैश्विक बाजार बनाने पर भी गौर करना होगा। उन्होंने स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए गुणवत्ता एवं ब्रांड सृजन को लेकर केंद्र के अलावा राज्यों के भी काम करने की जरूरत पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने शासन में प्रौद्योगिकी के महत्व को रेखांकित करते हुए अंतिम छोर तक पहुंचने, गति में तेजी लाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शासन को डेटा से संचालित करने की अपील की।
सम्बंधित ख़बरें
‘चुन-चुनकर असम से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे’, सोनितपुर की रैली में अमित शाह का बड़ा वादा- VIDEO
विधवा बहू से गुजारा भत्ता मांगने वाले केस में हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, बुजुर्ग दंपत्ति की याचिका खारिज
‘ब्राह्मण समाज जाग जाए’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का योगी सरकार के खिलाफ हुंकार; राजनीति में मचा हड़कंप
‘बारी बारी से सबको ठोका जा रहा है…’, अखिलेश के नेता ने भरे मंच से दिया बयान; BJP पर लगाए गंभीर आरोप
उन्होंने युवा विकास और महिला सशक्तीकण को हर सरकार के लिए प्राथमिकता वाला क्षेत्र बताते हुए पोषण अभियान को मजबूत करने तथा कुपोषण से निपटने की जरूरत का जिक्र किया। उन्होंने युवाओं के बीच खेल संस्कृति और तंदुरुस्ती को लोकप्रिय बनाने की अपील की।
‘‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन” पर जोर देते हुए मोदी ने राज्यों से उन कानूनों को हटाने को कहा जो पुराने पड़ गए हैं। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज, भाजपा मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा जारी रखी। उन्होंने अपने-अपने राज्यों से सुशासन के विभिन्न तौर-तरीकों को साझा किया।”
पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री परिषद में व्यापक चर्चा हुई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तथा अन्य नेता बैठक में शामिल हुए। (एजेंसी)
Uttar pradesh varanasi pm narendra modi chief ministers of bjp government %e2%80%8b%e2%80%8bgovernance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान में जमीनी युद्ध की तैयारी: ट्रंप और नेतन्याहू का खार्ग द्वीप और होर्मुज पर कब्जे का मेगा प्लान
Mar 29, 2026 | 10:10 PMवोटर कार्ड से एंट्री…बिना फ्लाइट भूटान ट्रिप, बंगाल के इस शहर से बस कुछ ही दूर है ‘फुएंत्शोलिंग’
Mar 29, 2026 | 10:07 PMमीरा-भाईंदर का ‘बैलेंस्ड’ बजट, एजुकेशन, हेल्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव
Mar 29, 2026 | 09:59 PM‘ग्लोबल गरबा’ पर ट्विंकल खन्ना का कटाक्ष, अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर किया मजाकिया वार, पोस्ट हुआ वायरल
Mar 29, 2026 | 09:58 PMIPL 2026: चेन्नई के सामने बड़ी चुनौती पेश करती है RR, देखें आईपीएल में कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
Mar 29, 2026 | 09:57 PM‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:50 PMसिंहस्थ के लिए ‘एक्शन मोड’ में मंत्री गिरीश महाजन, नासिक में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण
Mar 29, 2026 | 09:50 PMवीडियो गैलरी

‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Mar 29, 2026 | 09:44 PM
‘चुन-चुनकर असम से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे’, सोनितपुर की रैली में अमित शाह का बड़ा वादा- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:37 PM
1 अप्रैल से जेब पर पड़ेगी मार, LPG, ट्रेन टिकट से लेकर Income Tax तक होने जा रहे ये 8 बड़े बदलाव- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:33 PM
रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग
Mar 29, 2026 | 02:08 PM
क्लासरूम में हंगामा! प्रोफेसर ने छात्र को कहा ‘आतंकवादी’, वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 10:44 PM
वायरल होने का चक्कर पड़ा भारी! चलती कार पर स्टंट करते युवक को इंदौर पुलिस ने पकड़ा
Mar 28, 2026 | 10:34 PM













