- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rr Vs Csk Head To Head Record Barsapara Guwahati Ipl 2026 Match Preview
IPL 2026: चेन्नई के सामने बड़ी चुनौती पेश करती है RR, देखें आईपीएल में कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
IPL 2026: आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी में भिड़ेंगी, दोनों टीमों का आपसी रिकॉर्ड अब तक लगभग बराबरी का रहा है।
- Written By: संजय बिष्ट

MI बनाम CSK (फोटो- सोशल मीडिया)
Head to Head Record MI vs CSK: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का तीसरा मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जो राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम ग्राउंड भी माना जाता है। दोनों टीमों के बीच मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
टीमों में बड़े बदलाव ने बढ़ाया रोमांच
इस सीजन दोनों टीमों के स्क्वाड में कुछ अहम बदलाव देखने को मिले हैं। रवींद्र जडेजा, जो लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे, अब राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में नजर आएंगे। वहीं संजू सैमसन, जो पिछले सीजन राजस्थान के कप्तान थे, इस बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते दिखेंगे। इन बदलावों ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।
हेड टू हेड में कांटे की टक्कर
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिली है। अब तक खेले गए 31 मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स 15 मैच अपने नाम करने में सफल रही है। यह आंकड़े बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला कितना संतुलित रहा है। राजस्थान के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम है, जिन्होंने 17 मैच जीते हैं। अगर चेन्नई इस मुकाबले में जीत दर्ज करती है, तो वह इस रिकॉर्ड की बराबरी कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
MI ने IPL में किया चेज किया अपना सबसे बड़ा टारगेट, KKR को 6 विकेट से चटाई धूल, खूब बोला रोहित-रिकल्टन का बल्ला
मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट जगत में ऐसा करने वाली बनी पहली फ्रेंचाइजी टीम
IPL 2026: वानखेड़े में KKR के स्टार खिलाड़ी सुनील नरेन का धमाका, पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ रचा नया कीर्तिमान
बदल गया है केकेआर के कप्तान रहाणे का अंदाज? मुंबई इंडियंस के खिलाफ उड़ाए गगनचुंबी छक्के, खेली 67 रन की पारी
ये भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट जगत में ऐसा करने वाली बनी पहली फ्रेंचाइजी टीम
हालिया प्रदर्शन में राजस्थान का दबदबा
पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे और दोनों ही मैचों में राजस्थान रॉयल्स ने जीत हासिल की थी। यही नहीं, पिछले 10 मुकाबलों में भी राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है, जिसमें उन्होंने 8 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सिर्फ 2 मुकाबले ही जीत सकी है। इनमें से एक मुकाबला गुवाहाटी के इसी मैदान पर भी खेला गया था, जहां राजस्थान ने 6 रनों से जीत दर्ज की थी। ऐसे में इस बार भी राजस्थान अपने होम ग्राउंड का फायदा उठाने की कोशिश करेगी, जबकि चेन्नई पिछले हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
Rr vs csk head to head record barsapara guwahati ipl 2026 match preview
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
“भारत में इलाज बहुत आसान है!” अमेरिकी महिला का वीडियो वायरल, हेल्थ सिस्टम की जमकर तारीफ
Mar 29, 2026 | 11:39 PMMI ने IPL में किया चेज किया अपना सबसे बड़ा टारगेट, KKR को 6 विकेट से चटाई धूल, खूब बोला रोहित-रिकल्टन का बल्ला
Mar 29, 2026 | 11:13 PMग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये
Mar 29, 2026 | 11:04 PMखरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
Mar 29, 2026 | 10:51 PMमहिलाओं को कैश…100 दिन के अंदर न्याय, असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के सामने रखी ‘5 गारंटी’
Mar 29, 2026 | 10:33 PMईरान में जमीनी युद्ध की तैयारी: ट्रंप और नेतन्याहू का खार्ग द्वीप और होर्मुज पर कब्जे का मेगा प्लान
Mar 29, 2026 | 10:10 PMवोटर कार्ड से एंट्री…बिना फ्लाइट भूटान ट्रिप, बंगाल के इस शहर से बस कुछ ही दूर है ‘फुएंत्शोलिंग’
Mar 29, 2026 | 10:07 PMवीडियो गैलरी

‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:50 PM
‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Mar 29, 2026 | 09:44 PM
‘चुन-चुनकर असम से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे’, सोनितपुर की रैली में अमित शाह का बड़ा वादा- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:37 PM
1 अप्रैल से जेब पर पड़ेगी मार, LPG, ट्रेन टिकट से लेकर Income Tax तक होने जा रहे ये 8 बड़े बदलाव- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:33 PM
रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग
Mar 29, 2026 | 02:08 PM
क्लासरूम में हंगामा! प्रोफेसर ने छात्र को कहा ‘आतंकवादी’, वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 10:44 PM













