मीरा-भाईंदर का ‘बैलेंस्ड’ बजट, एजुकेशन, हेल्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव

Mira Bhayandar Municipal Budget: मीरा-भाईंदर मनपा ने संतुलित बजट पेश करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता दी है।
mira bhayandar municipal budget education health infrastructure development plan
Mira Bhayandar municipal budget (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Mira Bhayandar Development Plan: मीरा- भाईंदर शहर के समग्र विकास को नई रफ्तार देने के उद्देश्य से मीरा- भाईंदर मनपा ने एक संतुलित बजट पेश किया है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दी गई है।

प्रशासन का दावा है कि इस बजट के जरिए आने वाले एक साल में शहर में ठोस और दिखने वाले बदलाव देखने को मिलेंगे।यह जानकारी भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता द्वारा रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई। इस दौरान महापौर डिंपल मेहता,उप महापौर ध्रुवकिशोर पाटिल और स्थाई समिति सभापति हसमुख गहलोत भी मौजूद थे।

शिक्षा में नया प्रयोग, CBSE बोर्ड की तैयारी

शिक्षा क्षेत्र में सबसे बड़ा कदम सीबीएससी बोर्ड शुरू करने की योजना है। साथ ही, एक अनोखे प्रयोग के तहत एक ही कक्षा में 50 प्रतिशत प्राइवेट और 50 प्रतिशत मनपा स्कूल के छात्रों को पढ़ाने का मॉडल लागू किया जाएगा। इसके अलावा, स्कूलों को गोद लेने की योजना, छात्रों के लिए बस सेवा और खेल सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया गया है।

हेल्थ सेक्टर को मजबूती

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए शहर में एमआरआई मशीन उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। साथ ही, हेल्थ सेंटर्स में दवाओं की नियमित आपूर्ति और डॉक्टरों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी।

इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े प्रोजेक्ट

शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए नई सड़कें, नालियां और तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जैसल पार्क से घोड़बंदर लिंक रोड प्रोजेक्ट के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की योजना है।वहीं, मीरा रोड पूर्व में करीब 2 एकड़ में मनपा मुख्यालय की नई आधुनिक बिल्डिंग बनाई जाएगी, जिसका काम अगले तीन महीनों में शुरू होने की संभावना है।

सफाई और सुविधाओं पर फोकस

सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काशीमीरा नाका से गोल्डन नेस्ट सर्कल तक सड़क किनारे नए शौचालय बनाए जाएंगे। इसके अलावा पूरे शहर में 100 नए शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया है और पुराने शौचालय की हालत भी सुधारी जाएगी।

ट्रैफिक और हॉकर्स मैनेजमेंट

रामदेव पार्क और मीरा रोड स्टेशन इलाके में हॉकर्स और पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। अनधिकृत हॉकर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत भी दिए गए हैं।शहर में सड़क चौड़ीकरण का काम 10 अप्रैल से शुरू होगा।

पानी और ट्रांसपोर्ट पर ध्यान

रेनवॉटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट सेवाओं में सुधार का भी वादा किया गया है। कुल मिलाकर, यह बजट मीरा-भाईंदर के विकास का एक स्पष्ट रोडमैप पेश करता है, जो शहर को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर जीवन स्तर की दिशा में आगे बढ़ाने की कोशिश है।

Navbharat Live
navbharatlive.com