सिंहस्थ के लिए 'एक्शन मोड' में मंत्री गिरीश महाजन, नासिक में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण

Girish Mahajan Inspection: आगामी सिंहस्थ कुंभमेले की तैयारियों के तहत नाशिक में चल रहे विकास कार्यों का मंत्री गिरीश महाजन ने औचक निरीक्षण कर गुणवत्तापुर्ण कार्य के निर्देश दिए।
nashik simhastha kumbh development works inspection minister girish mahajan
Girish Mahajan inspection (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nashik Simhastha Kumbh Development: आगामी सिंहस्थ कुंभमेले के मद्देनजर नासिक शहर में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। शासन और प्रशासन पूरी तरह 'एक्शन मोड' में नजर आ रहे हैं। कुंभमेला मंत्री गिरीश महाजन ने अपने नासिक दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद शहर के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का अचानक निरीक्षण किया और कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। मंत्री महाजन ने स्पष्ट किया कि सड़कों के निर्माण में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने प्रशासन और ठेकेदारों को निर्देशित किया कि नागरिकों को लंबे समय तक टिकने वाली और उच्च गुणवत्ता वाली सड़कें मिलनी चाहिए। उन्होंने काम के हर चरण में 'क्वालिटी कंट्रोल' बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने गरवारे पॉइंट से अंबड लिंक रोड तक चल रहे महत्वपूर्ण कंक्रीटीकरण कार्य का जायजा लिया।

गुणवत्ता को लेकर दिए कड़े निर्देश

त्र्यंबकेश्वर की ओर जाने वाला यह मार्ग कुंभमेले की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए यातायात सुगमता के लिए इस कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने त्र्यंबक नाका स्थित जिला अस्पताल के सामने चल रहे 'व्हाइट टॉपिंग' कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से काम की गति और नियोजन की जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि कंक्रीटीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाली गिट्टी, सीमेंट और अन्य सामग्री उच्च श्रेणी की होनी चाहिए।

बुनियादी सुविधाओं का बड़े पैमाने पर निर्माण

इस दौरे के दौरान महापौर हिमगौरी आडके, स्थायी समिति सभापती मच्छिंद्र सानप, कुंभमेला आयुक्त शेखर सिंह, मनपा आयुक्त मनीषा खत्री, शहर अभियंता संजय अग्रवाल सहित कार्यकारी अभियंता संदेश शिंदे और नीलेश साली उपस्थित थे।

सिंहस्थ कुंभमेले के लिए शहर में सड़कों और बुनियादी सुविधाओं का बड़े पैमाने पर निर्माण जारी है। मंत्री महाजन के इस औचक निरीक्षण से संबंधित विभागों और ठेकेदारों को काम समय सीमा के भीतर और पूरी सटीकता के साथ पूरा करने का स्पष्ट संदेश मिला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com