- Hindi News »
- State »
- Uttar Pradesh Chunar Fort And Mastani Mahal Will Become Heritage Hotels
चुनार फोर्ट और मस्तानी महल बनेंगे हेरिटेज होटल, बड़े समूहों ने दिखाई रुचि
- Written By: मनोज पांडे

राजेश मिश्र@नवभारत
लखनऊ: उत्तर प्रदेश आने वाले पर्यटक जल्द ही हजार साल से भी ज्यादा पुराने चुनार किले और पेशवा बाजीराव की प्रेयसी मस्तानी के महल में ठहर सकेंगे। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नयी नीति के तहत पुराने महलों, किलों, हवेलियों व धरोहरों को हेरिटेज होटल के तौर पर विकसित किए जाने की शुरुआत की गयी है।
देश के नामी गिरामी होटल कंपनियां जैसे लीली होटल्स, ताज समूह की इंडियन होटल्स कंपनी, नीमराना ग्रुप, महिंद्रा होटल्स एंड रिसार्ट, ओबेरॉय होटल्स, हयात रीजेंसी और ललित होटल्स ने धरोहरों को होटल के तौर पर विकसित करने व संचालित करने में रुचि दिखायी है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इनके अलावा सरोवर होटल्स, टीएचएफ होटल्स, रॉयल आर्किड, रमाडा होटल व क्लार्क होटल्स समूह ने भी नयी पर्यटन नीति के तहत महलों व हवेलियों को विकसित करने की इच्छा जताई है।
प्रदेश सरकारी की पर्यटन नीति के तहत धरोहरों को होटल में बदलने के लिए न्यूनतम निवेश की धनराशि 30 करोड़ रुपये, 50 करोड़ और 100 करोड़ रुपये होगी। निवेश के आधार पर धरोहर भवनों को श्रेणियों में बांटते हुए निवेशकों को सुविधाएं व रियायतें दी जाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला ‘लॉक म्यूजियम’, ताला उद्योग को मिलेगी वैश्विक पहचान, CM योगी ने दिए आदेश
पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में मिर्जापुर में स्थित चुनार फोर्ट, झांसी में बरुआ सागर फोर्ट, मथुरा के बरसाने का जल महल, लखनऊ की छतर मंजिल व कोठी रौशन-उद-दौला और कानपुर के शुक्ला तालाब हवेली को होटल में परिवर्तित किया जा रहा है। इन होटलों के लिए रिपोर्ट तैयार कर शासन के पास मंजूरी के लिए भेजी गयी है।
मंजूरी मिलने के बाद अगले चरण में महोबा के मस्तानी महल और लेक पैलेस, झांसी के तहरोली, ललितपुर के ताल बेहट किले, बांदा के रनगढ़ फोर्ट को होटल में बदलने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी। प्रदेश में सबसे ज्यादा पर्यटकों का आमद वाले शहर आगरा में मौजूद मुगल सम्राट अकबर की शिकारगाह किरावली में मौजूद धरोहर भवन को भी होटल में परिवर्तित करने की योजना है। कानपुर में बिठूर की बारादरी, राजधानी लखनऊ में कोठी गुलिस्ता-ए-इरम, कोठी दर्शन विलास और गोंडा में वजीरगंज की बारादरी को भी हेरिटेज होटल में बदलने की योजना है।
इन हैरिटेज होटलों में वेलनेस सेंटर, म्यूजियम, हेरिटेज रेस्टोरेंट, थीमैटिक पार्क जैसी कई सुविधाएं विकसित की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस कवायद से प्रदेश में पर्यटकों को रुकने के लिए अधिक स्थान व शानदार कमरे मिलेंगे साथ ही रोजगार सृजन भी होगा।
Uttar pradesh chunar fort and mastani mahal will become heritage hotels
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘आज मैं जो हूं, उनकी वजह से हूं…’, मां बबीता के संघर्ष को याद कर भावुक हुईं करिश्मा कपूर, कही ये बात
Apr 03, 2026 | 05:13 PMरुद्राक्ष का डिब्बा, हरा लिक्विड और ‘मंत्र जल’ का मायाजाल; अशोक खरात के दफ्तर से मिला पाखंड का सामान
Apr 03, 2026 | 05:10 PMआज से शुरू हुआ वैशाख का महीना, इस माह भूल से भी न करें ये काम
Apr 03, 2026 | 05:10 PMगोंदिया में मौसम का कहर, तूफान से झुकीं फसलें, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
Apr 03, 2026 | 05:05 PM‘संजय राउत ही करेंगे ठाकरे गुट के दो टुकड़े’, विधायक चंद्रकांत पाटिल का बड़ा दावा
Apr 03, 2026 | 05:02 PMबीड में पुलिस बनकर किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, 23 लाख की ठगी करने वाली पति-पत्नी की जोड़ी समेत 3 गिरफ्तार
Apr 03, 2026 | 05:01 PMIPL 2026: ‘पंजाब किंग्स के खिलाफ चलेगा संजू सैमसन का बल्ला’, भारत के पूर्व खिलाड़ी ने की बड़ी भविष्यवाणी
Apr 03, 2026 | 04:59 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM












