IPL 2026: 'पंजाब किंग्स के खिलाफ चलेगा संजू सैमसन का बल्ला', भारत के पूर्व खिलाड़ी ने की बड़ी भविष्यवाणी

IPL 2026: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के. श्रीकांत ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि संजू चेपॉक में बड़ी पारी खेलेंगे। संजू सैमसन की पारी के बदौलत ही चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब किंग्स पर जीत मिल सकती है।
K. Srikant on Sanju Samson in IPL 2026
संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

K. Srikant on Sanju Samson in IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। सभी टीमें अपना 1-1 मैच खेल चुकी है। आज शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला होगा। यह मुकाबला एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के. श्रीकांत का कहना है कि पंजाब के खिलाफ मैच में सीएसके के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला चलेगा।

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मैच चेपॉक में खेला जाएगा, वही विकेट जहां संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप में वापसी की थी और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था। वह निश्चित रूप से एक जबरदस्त पारी खेलेंगे। यह उनके लिए शानदार फॉर्म में वापस आने के लिए आदर्श विकेट है। शुरुआती चार से पांच गेंदें देखने के बाद संजू को पागल हो जाना चाहिए। मुझे विश्वास है कि वह पंजाब को हरा देंगे।"

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ बोलेगा संजू का बल्ला

श्रीकांत ने कहा कि अगर अगर संजू सैमसन चलते हैं, तो पंजाब किंग्स के पास उनका मुकाबला करने वाला कोई नहीं है। पूर्व ओपनर ने कहा, "जो टीम 220 रन बनाएगी, वही मैच जीतेगी। दोनों टीमें ऐसा कर सकती हैं। मैच 50-50 है। कागज पर पंजाब पसंदीदा टीम हो सकती है। लेकिन अच्छी बल्लेबाजी पिच पर, सीएसके अच्छा करेगी। पिछले साल भी ऐसा ही था।"

पहले मैच में 6 रन ही बना सके थे संजू

संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मैच में बड़ा स्कोर नहीं कर सके थे और मात्र 6 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर बोल्ड हो गए थे। अब सभी की नजरें संजू सैमसन पर होगी। वो पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं।

चेन्नई को मिली थी करारी शिकस्त

आरआर के खिलाफ सीएसके का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था। गुवाहाटी में खेले गए मैच में सीएसके 127 रन पर सिमट गई थी। आरआर ने 12.1 ओवर में 2 विकेट पर 128 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया था।

अपने घरेलू मैदान पर सीएसके पिछले मैच के निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करेगी और सीजन की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। निश्चित रूप से टीम संजू सैमसन से एक बड़ी पारी की उम्मीद इस मैच में करेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com