- Hindi News »
- State »
- Up Elder Line Became Messiah To Help Senior Citizens
यूपी में सीनियर सिटीजन की मदद के लिए मसीहा बनी ‘एल्डर लाइन’
- Written By: प्रभाकर दुबे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में ‘प्रोजेक्ट एल्डरलाइन’ (Project Elderline) सेवा काफी उपयोगी सिद्ध हो रही है। लगभग पिछले एक वर्ष की अवधि में 67,027 से अधिक ‘अकशनेबल कॉल्स’ सहित इस टोल फ्री नंबर (Toll Free Number) पर 2,40,335 से अधिक कॉल प्राप्त हुई हैं। बुजुर्गों की पेंशन, कानूनी मुद्दों पर मुफ्त जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किए जाने साथ ही उनकी भावनात्मक रूप से मदद करने और उनके साथ हो रहे दुर्व्यवहार के मामलों में सहायता करने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने 17 मई 2021 को पूरे राज्य में हेल्पलाइन को प्रभावी ढंग से लागू किया था। जिसे एक साल में जबरदस्त रिस्पांस मिला है।
अब तक, अधिकांश कॉल करने वालों ने सरकारी कल्याण योजनाओं, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, कोविड सपोर्ट, कानूनी सहायता और भावनात्मक सहारे के लिए के बारे में कॉल कर के जानकारी मांगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई यह टोल-फ्री हेल्पलाइन-14567- उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स लिमिटेड (UPICON) द्वारा संचालित है।
48 घंटों के भीतर मदद पहुंचाई जाती है
UPICON के प्रबंध निदेशक प्रवीण सिंह ने बताया कि हेल्पलाइन सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक चालू रहती है तथा इसके द्वारा 48 घंटों के भीतर वरिष्ठ नागरिकों को मदद पहुंचाई जाती है । हेल्पलाइन से बुजुर्गों को मुफ्त जानकारी, मार्गदर्शन, दुर्व्यवहार के मामले में हस्तक्षेप, भावनात्मक समर्थन प्रदान करती है। शिकायतों के समाधान के लिए हर जिले में एक फील्ड रिस्पांस ऑफिसर (FRO) की प्रतिनियुक्ति की गई है। ‘एल्डरलाइन’ सेवा के द्वारा चिकित्सा या व्यक्तिगत आपात स्थिति, अवसाद, अकेलापन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है, वहीं संपत्ति विवाद, कल्याणकारी योजनाओं के मामले में देरी और अन्य मुद्दों को संबंधित विभाग को पारित कर दिया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
UP Widow Pension Scheme: 40 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिल रही ₹1000 मासिक सहायता
‘विपक्ष में बैठन के लिए खुद को तैयार कर रही है BJP…’, अखिलेश यादव ने जमकर साधा निशाना; किया बड़ा दावा
मिर्जापुर-रीवा हाईवे पर भीषण हादसा, 11 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत, देखें खौफनाक VIDEO
UP में मजदूरों के लिए किफायती आवास नीति… अब सिर्फ 1500 रुपये महीने में मिलेगा अपना घर
पीएम मोदी ने की थी सराहना
वर्तमान में एल्डर लाइन चार निर्धारित मापदंडों – सूचना (स्वास्थ्य संबंधी, आश्रय / वृद्धाश्रम, डे केयर सेंटर, देखभाल करने वाले, आदि), मार्गदर्शन (रखरखाव के मुद्दे, कानूनी, विवाद समाधान, पेंशन संबंधी, सरकारी योजनाएं) ), फील्ड हस्तक्षेप (दुर्व्यवहार, बचाव और बेघर बुजुर्गों के पुनर्मिलन के लिए देखभाल और समर्थन), चैट के माध्यम से भावनात्मक समर्थन (चिंता समाधान, संबंध प्रबंधन और पारिवारिक विवाद, अकेलापन) पर सेवाएं प्रदान करती है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुजुर्गों की सेवा करने और उनकी मानसिक और शारीरिक बीमारियों को कम करने के लिए उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा ‘एल्डरलाइन’ लागू करने की सराहना भी की थी।
Up elder line became messiah to help senior citizens
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
500 टन कबाड़ से बना ‘जंगल ट्रेल’, बच्चों को घुमाने के लिए दिल्ली की सबसे अनोखी और चर्चा में रहने वाली जगहें
Apr 23, 2026 | 10:18 PM‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PMट्रंप की नाकेबंदी नीति ईरान में फेल? जानें क्यों तेहरान में वेनेजुएला जैसा जादू नहीं दिखा पा रहे US राष्ट्रपति
Apr 23, 2026 | 10:14 PMMI vs CSK: अब संजू ही हैं असली हिटमैन? शतक लगाकर रोहित के क्लब में हुए शामिल, T20 में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
Apr 23, 2026 | 10:12 PMजो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PMIPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स में हुई पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी की एंट्री; जानें कौन है ये मिस्ट्री प्लेयर
Apr 23, 2026 | 09:58 PMअब मसूरी जाना होगा आसान: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर में नए ग्रीनफील्ड बाईपास का निर्माण कार्य हुआ तेज
Apr 23, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

West Bengal Election: 92.25% वोटिंग ने बदला खेल! TMC दिग्गजों को क्यों है ‘क्लीन स्वीप’ का भरोसा? देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 09:46 PM
The Leader: SIR से लेकर चुनाव सुधारों पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, देखिए कल शाम 4 बजे नवभारत पर
Apr 23, 2026 | 05:49 PM
धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM
रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PM
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM














