

Kids Outing Places In Delhi: वीकेंड का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे खिल उठते हैं, लेकिन माता-पिता के लिए यही समय सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है कि आखिर बच्चों को घुमाने कहां ले जाएं? अगर आप दिल्ली, नोएडा या गुरुग्राम में रहते हैं और मॉल व सिनेमा से ऊब चुके हैं, तो आपके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। यहां हम आपको ऐसी 4 शानदार जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप बच्चों के साथ मजेदार और यादगार समय बिता सकते हैं।
वीकेंड बच्चों के लिए सिर्फ छुट्टी नहीं बल्कि सीखने और एक्सप्लोर करने का मौका भी होता है। अगर सही जगह चुनी जाए, तो बच्चे खेल-खेल में नई चीजें सीखते हैं और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम भी बिताते हैं।
सुंदर नर्सरी भीड़भाड़ से दूर सुकून भरी जगह है, जहां आप परिवार के साथ पिकनिक मना सकते हैं। बड़े-बड़े हरे मैदान, सुंदर झीलें और खुला वातावरण बच्चों को खुलकर खेलने का मौका देते हैं। यहां बिताया गया समय पूरे परिवार को तरोताजा कर देता है।
जंगल ट्रेल इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। करीब 20 एकड़ में फैले इस पार्क में 500 टन कबाड़ से 700 से ज्यादा जानवरों की मूर्तियां बनाई गई हैं। यहां हाथी, शेर और जिराफ जैसी आकृतियां बच्चों को बेहद आकर्षित करती हैं। यह जगह बच्चों को रीसाइक्लिंग और क्रिएटिविटी का महत्व भी सिखाती है।
नेहरू तारामंडल बच्चों को अंतरिक्ष की रोमांचक दुनिया से रूबरू कराता है। यहां के डोम थिएटर में तारों और गैलेक्सी का अद्भुत नजारा दिखाया जाता है। स्पेस से जुड़ी फिल्में बच्चों के ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें उत्साहित भी करती हैं।
नेशनल रेल म्यूजियम बच्चों के लिए किसी जादुई दुनिया से कम नहीं है। यहां पुराने शाही इंजन और डिब्बों को देखकर बच्चे रोमांचित हो जाते हैं। सबसे खास है यहां की टॉय ट्रेन, जिसमें बैठकर पूरा म्यूजियम घूमना बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बन जाता है।