- Hindi News »
- State »
- Up Assembly Election 2022 Fate Of Many Candidates Including Cm Yogi Adityanath Will Be Decided In The Sixth Phase Of Voting
छठे चरण के मतदान मे होगा सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला
- Written By: प्रभाकर दुबे

सीएम योगी (Photo Credits-ANI Twitter)
-राजेश मिश्र
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों (UP Assembly Election) के छठे चरण के मतदान में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ (Chief Minister Yogi Adityath) सहित कई मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों और वीआईपी प्रत्याशियों (VIP Candidates) की किस्मत मतपेटियों में बंद हो जाएगी। गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश (Eastern Uttar Pradesh) के 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर मतदान (Voting) होगा। इस चरण में जहां खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गृह जिले गोरखपुर से प्रत्याशी हैं तो कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही देवरिया की पथरदेवा, जय प्रताप सिंह बांसी, जयप्रकाश निषाद रुद्रपुर, सतीशतंद्र दिवेदी इटवा, उपेंद्र तिवारी फेफना, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर के फाजिलनगर, राजकिशोर सिंह हर्रैय्या व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी बांसडीह बलिया जिले से तो पूर्व मंत्री लालजी वर्मा कटेहरी, राम अचल राजभर अकबरपुर सीट से उम्मीदवार हैं।
इस चरण में जहां चुनाव हो रहे हैं उनमें मुख्यमंत्री योगी का जिला गोरखपुर भी शामिल है, जहां कुल नौ विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 2017 में आठ पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी, जबकि एक सीट चिल्लूपार बसपा के खाते में गई थी। गोरखपुर की सभी सीटों के अलावा आसपास के जिलों में भी योगी प्रभाव है। इसी प्रभाव के चलते वह खुद यहां से चुनाव लड़ रहे हैं कि इसका फायदा दूसरी सभी सीटों पर भी बीजेपी को मिलेगा। ऐसे में यहां योगी का असर भी कसौटी पर कसा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
रात में योगी से 35 मिनट बात…सुबह दोनों डिप्टी CM से मुलाकात, क्या है संघ प्रमुख की ‘सीक्रेट’ मीटिंग्स का सच?
उत्तर प्रदेश में कब होंगे पंचायत चुनाव? योगी के मंत्री ने खत्म किया सस्पेंस, बता दिया इलेक्शन का समय
आपराधिक रिकॉर्ड, संपत्ति की गलत जानकारी दे रहे नेता? विधानसभा अध्यक्ष भी कानूनी पेंच में फंसे
MBMC में समितियों का गठन भाजपा का दबदबा बरकरार, अब परिवहन समिति पर टिकी निगाहें
पडरौना से स्वामी प्रसाद मौर्य चुनावी मैदान में
वहीं, चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को छोड़कर सपा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य इस बार पडरौना की जगह फाजिलनगर से चुनावी मैदान में हैं। इससे पहले स्वामी 2012 और 2017 में पडरौना सीट से विधायक चुने गए। अगर फाजिलनगर सीट की बात करें तो यह सीट 2012 और 2017 में बीजेपी का कब्जा रहा है। इस बार स्वामी प्रसाद के मैदान में उतरने से यह सीट हाई प्रोफाइल हो गई है। इसके अलावा अंबेडकरनगर की तीन सीटें भी काफी महत्वपूर्ण है। कटेहरी सीट बसपा का गढ़ माना जाता है। पिछली बार इस सीट से लालजी वर्मा जीते थे, लेकिन वह इस बार सपा के टिकट पर मैदान में हैं। इसके अलावा जलालपुर सीट से सपा से राकेश पांडे, अकबरपुर सीट से रामचल राजभर की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
बांसडीह सीट से राम गोविंद चौधरी उम्मीदवार
इसी चरण में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी बलिया की बांसडीह सीट से चुनाव मैदान में हैं। वहीं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया की पथरदेवा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा के नेता विधानमंडल दल उमा शंकर सिंह को भी अपनी यह सीट बचाने की चुनौती होगी।
57 सीटों पर गुरुवार को मतदान होगा
उत्तर प्रदेश विधानसभा के छठे चरण के चुनाव में अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया जिलों की 57 सीटों पर गुरुवार को मतदान होगा। पिछले 2017 के विधानसभा चुनाव में इन सीटों में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 46, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 5, समाजवादी पार्टी (सपा) ने 2 सीटें जीती थी। अपना दल, सुभासपा और कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट और एक सीट निर्दलीय को मिली थी। पिछले कई चुनावों में इस चरण में बसपा को मिलती रही सफलता के चलते उसके प्रदर्शन पर भी इस बार लोगों की निगाहें हैं।
Up assembly election 2022 fate of many candidates including cm yogi adityanath will be decided in the sixth phase of voting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हरियाणा, उत्तराखंड समेत 22 राज्यों में होगा एसआईआर, चुनाव आयोग का नया फरमान क्या?
Feb 19, 2026 | 09:13 PM23 साल की उम्र में जापान में लाखों का पैकेज, IIT ग्रेजुएट की सफलता कहानी वायरल
Feb 19, 2026 | 09:07 PMअजित पवार विमान हादसा: छगन भुजबल ने की जांच की वकालत, साझा किया अपना डरावना अनुभव
Feb 19, 2026 | 09:05 PMKL राहुल की टीम फाइनल में पहुंची, ड्रॉ के बावजूद पक्की हुई जगह, खिताबी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर से होगी भिड़ंत
Feb 19, 2026 | 09:04 PM‘कंडोम’ के बाद अब ‘अमेरिकास’… शहबाज के US दौरे पर पाक की इंटरनेशनल बेइज्जती, उड़ रहा जमकर मजाक
Feb 19, 2026 | 09:03 PMहोली के लिए 5 स्पेशल स्नैक्स, जो आप बड़ी आसानी से बना सकते हैं
Feb 19, 2026 | 08:57 PMसफाईकर्मी को चाय देकर महिला ने जीता दिल, भावुक वीडियो वायरल
Feb 19, 2026 | 08:56 PMवीडियो गैलरी

India AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PM
‘एआई समिट है या झुग्गी-झोपड़ी का माहौल?’ अव्यवस्था और डेटा चोरी पर भड़के पप्पू यादव, जानें क्या कहा
Feb 19, 2026 | 01:51 PM
वाराणसी की बकरा मंडी में बवाल: ‘अधिकारी’ बनकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने खदेड़ा, देखें वीडियो
Feb 19, 2026 | 01:45 PM
चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM














