- Hindi News »
- State »
- Rajasthan Humanity Ashamed Dalit Youth Beaten Up And Forced To Drink Urine
राजस्थान: इंसानियत शर्मसार, दलित युवक से मारपीट और जबरदस्ती पिलाई पेशाब
- Written By: वैष्णवी वंजारी

File Photo
जयपुर: राजस्थान के चूरू जिले में पुरानी रंजिश के कारण 25 वर्षीय दलित युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने और उसे जबरदस्ती पेशाब पिलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रतनगढ़ थाना क्षेत्र के रूखसर गांव निवासी पीड़ित राकेश मेघवाल ने 27 जनवरी को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहता की संबंधित धाराओं और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने आरोप लगाया कि उमेश जाट ने जाट समुदाय के सात अन्य लोगों राजेश, राकेश, ताराचंद, बीरबल, अक्षय, बिदादीचंद और दिनेश के साथ 26 जनवरी की रात 11 बजे उसे घर से अगवा कर लिया और उसे एक वाहन में नजदीक के खेत में जान से मारने की मंशा से ले जाया गया।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि राकेश और राजेश ने उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया और सभी आरोपियों ने खाली शराब की बोतल में पेशाब कर उसे जबरन पिलाया और फिर गांव छोड़ने से पहले उसे उसकी पिटाई की। प्राथमिकी में मेघवाल ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जातिवादी गालियां दी और दलितों के लिये अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करते हुए उसे अपमानित करते हुए कहा कि उन्हें (दलितों को) जाट समुदाय के साथ टकराव की हिम्मत करने के लिये सबक सिखाया है।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान में फर्जी MBBS डिग्री रैकेट का पर्दाफाश… 20-25 लाख में बन रहे थे नकली डॉक्टर
RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड का आया रिजल्ट, 99.8% के साथ दीपिका बनीं टॉपर, इस लिंक से चेक करें नतीजे
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी: जानें कब और कैसे देखें अपना स्कोर ऑनलाइन
रणथंभौर की सैर: टाइगर सफारी से लेकर ऐतिहासिक किले तक, यहां घूमने के लिए हैं ये बेहतरीन जगहें
आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143, 365 और 382 सहित एससी/एसटी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित मेघवाल की पीठ पर चोट के निशान है जो इस बात की पुष्टि करता है कि उसे पीटा गया था। जांच अधिकारी और रतनगढ़ के सर्किल अधिकारी हिमांशु शर्मा ने कहा, ‘‘इस बात की पुष्टि हो गई है कि पीड़ित को पीटा गया था और इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।” उन्होंने बताया कि पीड़ित को पेशाब पीने के लिये मजबूर करने के आरोप की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
दो आरोपियों उमेश और बीरबल को शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी लोग एक ही गांव के है। मेघवाल एक खेत मजदूर है और कुछ आरोपी छात्र हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पिछले साल होली पर वह एक वाद्ययंत्र बजा रहा था तो आरोपियों ने उस पर कथित टिप्पणियां की थी, जिस पर विवाद हो गया था। (एजेंसी)
Rajasthan humanity ashamed dalit youth beaten up and forced to drink urine
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नाक से फोन चलाने वाला शख्स निकला बांसुरी का उस्ताद, वायरल वीडियो ने जीता दिल
Apr 11, 2026 | 11:53 AMनासिक सिंहस्थ 2027: अमृत स्नान के लिए विशेष रणनीति, भीड़ प्रबंधन पर पुलिस का फोकस
Apr 11, 2026 | 11:51 AMउद्धव गुट में अंदरूनी कलह? Naresh Mhaske ने राऊत पर लगाए गंभीर आरोप
Apr 11, 2026 | 11:50 AMमहाराष्ट्र में 8,669 सरकारी पदों पर निकली बंपर भर्ती, मंत्री अदिति तटकरे ने किया मेगा रिफॉर्म का ऐलान
Apr 11, 2026 | 11:48 AMParkinsons Day 2026: पार्किंसंस के इन शुरुआती लक्षणों को मामूली समझना पड़ सकता है भारी! जानें बचाव का तरीका
Apr 11, 2026 | 11:43 AMचाहकर भी होर्मुज नहीं खोल पा रहा ईरान, अमेरिका का दावा माइंस बिछाकर लोकेशन भूल गया तेहरान, खुलासे से हड़कंप
Apr 11, 2026 | 11:43 AMAI से सवाल पूछकर फंसा युवक, जवाब सुनकर लोग बोले- ‘ये तो उल्टा पड़ गया’
Apr 11, 2026 | 11:40 AMवीडियो गैलरी

Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM














