RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड का आया रिजल्ट, 99.8% के साथ दीपिका बनीं टॉपर, इस लिंक से चेक करें नतीजे

RBSE ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट: साइंस में दीपिका (99.8%) ने किया टॉप। कुल 96.23% छात्र सफल, लड़कियों ने फिर मारी बाजी। मार्च में परिणाम घोषित कर बोर्ड ने बनाया रिकॉर्ड।
Rajasthan Board Result
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Updated on

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजों का इंतजार अब खत्म हो गया है। राजस्थान बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (RBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार बोर्ड ने स्ट्रीम-वाइज परिणाम जारी किए हैं और साथ ही टॉपर्स की सूची भी सामने आई है।

इस साल 12वीं बोर्ड में दीपिका ने 99.8% अंक हासिल कर साइंस स्ट्रीम में टॉप किया है और पूरे राजस्थान में पहला स्थान प्राप्त किया है। कुल मिलाकर इस बार 96.23% छात्र पास हुए हैं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 98.43% था। यानी इस बार रिजल्ट में करीब 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल की तरह इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। सभी स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक है।

स्ट्रीम वाइज टॉपर्स

  • आर्ट्स: नव्या मीणा – 99.6%
  • आर्ट्स: नरपत – 99.6%
  • साइंस: दीपिका – 99.8%

पास प्रतिशत (2026)

  • आर्ट्स: 97.54%
  • कॉमर्स: 93.64%
  • साइंस: 97.52%

इस साल आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है, जिसमें सबसे ज्यादा छात्र पास हुए हैं।

पिछले साल (2025) का प्रदर्शन

लड़के: 98.07% लड़कियां: 99.02%

पिछले वर्षों का ट्रेंड

वर्ष आर्ट्स (%) कॉमर्स (%) साइंस (%)
2026 97.54 93.64 97.52
2025 97.70 99.07 94.43
2024 96.88 98.95 97.75
2023 92.35 96.60 95.65
2022 96.33 97.53 96.58

परीक्षा से जुड़ी जानकारी

राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च 2026 को समाप्त हुई थीं। इस साल कुल 9,10,009 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। खास बात यह है कि बोर्ड के इतिहास में पहली बार मार्च महीने में ही 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया है। इससे पहले 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया जा चुका है।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  • “Senior Secondary Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें
  • सबमिट पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर रिजल्ट देखें और मार्कशीट डाउनलोड कर लें

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मार्कशीट का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Navbharat Live
navbharatlive.com