- Hindi News »
- State »
- Public Opinion On Nort Mumbai Seat Ahead Of Loksabha Election 2024
उत्तर मुंबई लोकसभा घमासान की तैयारी, जानें क्या कह रही है जनता
- Written By: अनिल सिंह

रितेश तिवारी@नवभारत
मुंबई: दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनावी उत्सव का शंखनाद हो चुका है। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम की घोषणा भी कर दी है। इसी के साथ शासन-प्रशासन और सियासी दलों की चुनावी तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इस बीच नवभारत ने देश की जनता आगामी चुनाव में मतदाता क्या चाहते है, ये जानने के लिए एक विशेष मुहिम शुरू की है।
उत्तर मुंबई सीट का संक्षिप्त इतिहास
उत्तर मुंबई सीट पर भारतीय जनता पार्टी के गोपाल शेट्टी काबिज हैं। यह लगातार दूसरी बार इसी सीट से सांसद चुने गए हैं। 2014 में मोदी लहर में गोपाल शेट्टी ने 4,46,582 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की थी। इन्हें 6,64,004 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के संजय निरुपम रहे थे। संजय को 2,17,422 वोट ही मिल पाए थे। गोपाल शेट्टी 2019 में भी अपनी जीत को दोहराने में सफल रहे। दूसरी बार शेट्टी 4,65,247 वोटों से विजयी रहे। उन्हें 7,06,678 वोट हासिल हुए। इनके सामने कांग्रेस पार्टी से फिल्म अभिनेत्री उर्मीला मातोंडकर चुनाव लड़ी। उर्मिला को 2,41,431 मत ही मिले थे। इस बार बीजेपी ने गोपाल शेट्टी की जगह पीयूष गोयल को टिकट दिया है।
उत्तर मुंबई सीट पर क्या है गणित
उत्तर मुंबई लोकसभा में कुल 17,42,726 मतदाता है। जिनमें करीब मराठी- 38%, गुजराती राजस्थानी- 28%, उतर भारतीय -20%, मुस्लिम- 9%, साउथ इंडियन -7%, क्रिश्चन – 3%, सिंधी अन्य -2% है। इस लोकसभा के अंतर्गत 6 विधानसभा सीट है और 42 वॉर्ड है। दहिसर, बोरीवली, कांदिवली, चारकोप, विधानसभा की 4 सीट पर भाजपा के विधायक काबिज है। वहीं मागाठाणे विधान सभा सीट शिंदे गुट शिवसेना के खाते में है। मालाड पश्चिम विधानसभा कांग्रेस के पाले में है।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar: लव जिहाद पर सख्त कानून की मांग, ‘सांस्कृतिक आक्रमण’ बताकर सतर्कता की अपील; बोले गोविंददेव गिरि
सियासत की असली ‘किंगमेकर’, जब घर की दहलीज लांघकर महिलाओं ने बदल डाली सत्ता की कहानी
Mappls ऐप में बड़ा अपडेट: अब एक ही ऐप पर मिलेगी मेट्रो, बस और ट्रेन की पूरी जानकारी
बिहार में वोटिंग से पहले पलट गया खेल! एकतरफा जीत रहा ये गठबंधन, सर्वे ने उड़ाया होश
पेश है उत्तर मुंबई के दहिसर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दहिसर पश्चिम के लोगों का मूड
दहिसर पश्चिम में कुल मतदाताओं की संख्या 2,64,731 है
पुरुष 141483
महिला 123203

क्या कहती है जनता
लीनाबेन सोनी (समाज सेविका) ने बताया, जो लीडरशिप क्वालिटी पीएम मोदी में है, वह अन्य नेताओं में नहीं। जो काम पिछली कई सरकारे नहीं कर पाई उन कामों को पूरा करने का हिम्मत पीएम नरेंद्र मोदी ने दिखाया है। चाहे बात करे अनुच्छेद 370, ट्रिपल तलाक या दुश्मन देश पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक उदाहरण है। इसलिए केंद्र में पीएम मोदी से बेहतर कोई विकल्प नहीं है।
महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा
मंजू श्रीवास्तव (स्वयं रोजगार महिला) का कहना है कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ी समस्या है। देश के विकास के लिए सबसे जरूरी शिक्षा व्यवस्था है, लेकिन इस सरकार में शिक्षा व्यापार बनकर रह गया है। अमीर और अमीर होता जा रहा है गरीब और गरीबी में और पिस्ता जा रहा है। देश में सिर्फ जाति धर्म की राजनीति हो रही है। इससे हटकर जो सरकार काम करेगी वह सरकार हमें देश में चाहिए।
फिर एक बार देश में मोदी सरकार
कांतिलाल राजपुरोहित (व्यापारी) बोले- जो राम को लाए है, हम उनको लाएंगे। मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत देश का डंका बज रहा है। देश में राम मंदिर का मुद्दा सबसे अहम था, मोदी सरकार ने देश में राम राज्य स्थापित करने का काम किया है। सनातन धर्म को बढ़ाने का कार्य किया है। हमारे देश के हकीकत इतिहास से अवगत कराया है। इसलिए फिर एक बार देश में मोदी सरकार।
केंद्र में बदलाव जरूरी है
निहाल शेख (व्यापारी) का कहना है कि पिछले 10 वर्षों में देशवासियों में धर्म के नाम पर सिर्फ नफरत फैलाया गया है। इससे निजात तभी मिलेगी जब केंद्र में सरकार बदलेगा। हमें जाति धर्म के नाम पर लड़ाने वाली सरकार नहीं चाहिए। हमें देश भाईचारा रखने वाली, मोहबत की दुकान वाली सरकार चाहिए। जियो और जीने दो की नीतियों पर चलने वाली कांग्रेस की सरकार को केंद्र में देखना चाहते हैं।
Public opinion on nort mumbai seat ahead of loksabha election 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दो विधायकों के बावजूद पिछड़ा गोरेगांव, विकास कार्य ठप, किसान परेशान
Apr 29, 2026 | 05:15 PMMVA में दरार? अंबादास दानवे के नाम पर कांग्रेस का विरोध, हर्षवर्धन सपकाल ने किया स्वतंत्र उम्मीदवार का दावा
Apr 29, 2026 | 05:11 PMनरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड: उम्रकैद की सजा काट रहे शरद कलसकर को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली जमानत, जानें पूरा मामला
Apr 29, 2026 | 05:03 PMबुद्ध पूर्णिमा पर वन्यजीवों की गणना, मेलघाट में 261 मचान तैयार, वनविभाग की तैयारियां पूर्ण
Apr 29, 2026 | 04:57 PM‘सालों तक जंग लड़ने का दम’: ईरानी सांसद की ट्रंप को दोटूक, बोले- हमारे पास मिसाइलों और ड्रोन्स का अटूट भंडार
Apr 29, 2026 | 04:56 PMCGBSE Result 2026 Out: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित; छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
Apr 29, 2026 | 04:56 PMस्लॉटर हाउस केस के आरोपियों को मिला राजनीतिक संरक्षण, जनता को किया गुमराह: अमित शर्मा
Apr 29, 2026 | 04:53 PMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM














