-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Pre Election Survey Nda To Get Bumper Majority In Bihar Bjp Alone To Get Over 80 Seats
बिहार में वोटिंग से पहले पलट गया खेल! एकतरफा जीत रहा ये गठबंधन, सर्वे ने उड़ाया होश
- Written By: अर्पित शुक्ला
Bihar Pre Election Survey: बिहार चुनाव को लेकर किए गए एक ताजा ओपिनियन पोल में राज्य में किसकी सरकार बन सकती है इसको लेकर जनता की राय सामने आई है।

नीतीश, तेजस्वी
Bihar Opinion Poll: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा। बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग होनी है। पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे फेज में 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को मतदान होंगे। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
आईएएनएस-मैटराइज का सर्वे 10 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच किया गया है। इसमें बिहार के 73,287 लोगों के राजनीतिक मिजाज को जानने की कोशिश की गई है। सर्वे में 38,109 पुरुषों, 19,787 महिलाओं और 15,390 युवाओं को शामिल किया गया है। एजेंसी का दावा है कि उसके सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर +/- 3 प्रतिशत हो सकता है। पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थमने के साथ ही आईएएनएस-मैटराइज का सर्वे सामने आया है। इस सर्वे में बिहार में किसके सिर पर सत्ता का ताज सजेगा, इसको लेकर राज्य की जनता की राय ली गई है।
फिर से नीतीश कुमार?
आईएएनएस-मैटराइज सर्वे के मुताबिक, बिहार में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की सरकार बन सकती है, जबकि सर्वे के नतीजों में महागठबंधन को झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। सर्वे के मुताबिक, राज्य की 243 सीटों में से एनडीए को 153-164 सीटें मिल सकती है, वहीं इंडी गठबंधन को 76-87 सीटें मिलने का अनुमान है।
सम्बंधित ख़बरें
Anna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
नागपुर प्रेस कॉन्फ्रेंस: कुणाल चौधरी का भाजपा पर हमला-10 साल में देश का सामाजिक-आर्थिक मॉडल किया पूरी तरह नष्ट
राम मंदिर चंदा विवाद पर गर्माई MP की सियासत, भोपाल में पोस्टर वॉर, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
किसे कितनी सीट?
सर्वे के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा 83-87 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। जबकि, जेडीयू को 61-65 सीटें, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को 4-5 सीट, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 4-5 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी को 1-2 सीट मिल सकती हैं। इंडी गठबंधन की बात करें तो सर्वे में राजद को सबसे ज्यादा 62-66, कांग्रेस को 7-9, सीपीएम (एमएल) को 6-8, सीपीआई को 0-1, सीपीएम (मार्क्सवादी) को 0-1 और विकासशील इंसान पार्टी को 1-2 सीट मिलती दिख रही है। इसके अलावा सर्वे में अन्य दलों पर नजर डालें तो, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को 1-2, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को 1-3 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, अन्य को 0-4 सीट मिल सकती है।
वहीं, बिहार चुनाव में वोट शेयरिंग प्रतिशत की बात करें तो, एनडीए को 49 प्रतिशत और इंडी गठबंधन को 38 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। एनडीए गठबंधन के अंदर आने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबसे ज्यादा 21 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि, एनडीए में शामिल अन्य दल, जेडीयू को 18 प्रतिशत, हिंदुस्तानी आवाम मार्चो (हम) को 2 प्रतिशत, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 6 प्रतिशत और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) को 2 प्रतिशत वोट मिलने के अनुमान हैं। इसी तरह से आईएएनएस-मैटराइज सर्वे के आंकड़े में एनडीए के खाते में कुल 49 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया है।
यह भी पढ़ें- भाईयों की सियासी जंग से रोचक हुआ बिहार चुनाव, तेज प्रताप का ये बयान खौला देगा तेजस्वी यादव का खून
इंडी गठबंधन की बात करें तो, आईएएनएस-मैटराइज सर्वे के अनुसार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को 22 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा इंडी गठबंधन में शामिल कांग्रेस को 8 प्रतिशत, सीपीएम (एमएल) को 5 प्रतिशत, सीपीआई को एक प्रतिशत, सीपीएम (मार्क्सवादी) को एक प्रतिशत और मुकेश सहनी को वीआईपी को एक प्रतिशत वोट मिलने के अनुमान हैं। इसके साथ ही सर्वे में प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को 4 प्रतिशत, एआईएमआईएम को एक प्रतिशत और अन्य को 8 प्रतिशत वोट मिलने के अनुमान जताए गए हैं। -एजेंसी इनपुट के साथ
Bihar pre election survey nda to get bumper majority in bihar bjp alone to get over 80 seats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM













