- Hindi News »
- State »
- Petrol Diesel High Price Meet The Man Of Aurangabad Shaikh Yusuf Who Rides A Horse To Work
पेट्रोल की कीमतों में लगी आग, तो शख्स ने लगाया गजब जुगाड़, कार या बाइक से नहीं बल्कि अब घोड़े से करता है सफर
युसुफ 'घोड़े वाला' के नाम से चर्चित हो गए हैं।
- Written By: काजल चोपड़े

मुंबई, देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीज़ल की (Petrol Diesel High Price ) कीमत बढ़ गयी है। डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमत को देखते हुए सभी लोग चिंता में है। इसके अलावा कच्चा तेल (Crude Oil) काफी महंगा हो गया है जिसके बाद एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ सकती है, इस बात की सबको चिंता हो रही है। इसी बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) के औरंगाबाद (Aurangabad) के एक शख्स की काफी चर्चा हो रही है। इस शख्स ने पेट्रोल-डीजल के पैसे बचाने का एक अनोखा तरीका निकाला है।
औरंगाबाद (Aurangabad) में रहने वाले इस शख्स का नाम युसुफ शेख (Shaikh Yusuf) है। युसुफ शेख काम पर कार या बाइक बल्कि घोड़े पर सवार होकर जाते हैं। युसुफ ‘घोड़े वाला’ के नाम से चर्चित हो गए हैं। दरअसल, मोदी सरकार ने मार्च 2020 में लॉकडाउन लगाया। लॉकडाउन के कारण 49 वर्षीय युसुफ शेख को अपनी लैब असिस्टेंट की नौकरी गंवानी पड़ी। अब घर में पैसे आना बंद हो गया था तब युसूफ ने अपने परिवार वालों को संभालने के लिए अपने दोस्त के साथ सब्जी बेचने का काम शुरू किया और कुछ पैसों का इंतजाम होने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ 2027 हजार करोड़ की आर्थिक हलचल और 30 हजार स्थानीय युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
Nanded Suicide: पेपर अच्छा गया तो फंदे से क्यों झूली सानिका? इंजीनियरिंग छात्रा की मौत पर गहराया रहस्य
Ashok Kharat के पास जाने वाली महिलाओं की बढ़ेगी मुश्किल, पीड़ित नहीं दोषी बनाए जानें की मांग
नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में घर खरीदना होगा आसान! सरकार ने रेडी रेकनर दरों को रखा स्थिर
#WATCH Maharashtra | Aurangabad’s Shaikh Yusuf commutes to work on his horse ‘Jigar’. ” I bought it during lockdown. My bike wasn’t functioning, petrol prices had gone up & public transport wasn’t plying. which is when I bought this horse for Rs 40,000 to commute,” he said (14.3) pic.twitter.com/ae3xvK57qf — ANI (@ANI) March 14, 2022
कुछ महीनों बाद युसूफ (Shaikh Yusuf) को वाईबी चवन कॉलेज ऑफ फार्मेसी से बुलाया गया। यहां वह लैब असिस्टेंट का काम करते थे। लेकिन, युसूफ जहां काम करते थे वह जगह उनके घर से करीब 16 किलोमीटर दूर थी। वहां जाने के लिए युसूफ ने अपनी पुरानी से जाने का फैसला लिया। लेकिन, तब पेट्रोल की ऊंची कीमतों (करीब 111 रुपये) के चलते उन्होंने बाइक नहीं चलायी। कुछ दिनों बाद उनकी बाइक पड़े-पड़े खराब हो गई थी। तब वह अपनी बाइक भी ठीक नहीं कर पाएं। तब उन्हें घोड़े की याद आई।
I work as a lab assistant at a college, and even today, I use my horse to commute. It keeps one fit and healthy. Also, given the rise in fuel prices, horse as a mode of transport is a feasible option: Shaikh Yusuf (14.03) pic.twitter.com/ijTKYEN432 — ANI (@ANI) March 14, 2022
युसुफ (Shaikh Yusuf) के एक रिश्तेदार के पास काठियावाड़ी ब्रीड का एक काले रंग का घोड़ा था। जिसे उनके रिश्तेदार 40 हजार रुपये में बेच रहे थे। युसुफ ने अपनी बाइक बेची और रिश्तेदार से घोड़ा खरीद लिया। युसुफ के पास कहीं आने-जाने के लिए ‘जिगर’ नाम का घोड़ा था। उसी घोड़े से वह लैब जाने लगे। कुछ ही दिनों में लोग उन्हें ‘घोड़े वाला’ के नाम से जानने लगे।
युसूफ (Shaikh Yusuf) अपने घोड़े ‘जिगर’ को ट्रैफिक से दूर सड़क किनारे ही रखते हैं। इतना ही नहीं कॉलेज में भी उन्हें जिगर को रखने के लिए एक स्टोर रूम मिल गया। युसुफ वहां पर अपने घोड़े को कुछ खाने के साथ बांध देते। अब समय के साथ कई तरह की कार, बाइक से लेकर बस तक सड़क पर उतर चुके हैं। लेकिन, युसूफ अभी भी अपने घोड़े से ही आना जाना करते हैं अब युसुफ कहते हैं कि उन्हें बाइक की जरूरत नहीं, काम पर जाने के लिए उनके पास घोड़ा है।
Petrol diesel high price meet the man of aurangabad shaikh yusuf who rides a horse to work
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ऐन वक्त पर दगा दे गया ईरान! भारत आ रहा तेल का जहाज अचानक मुड़ा चीन की तरफ, भारतीय रिफाइनरियों की उड़ी नींद
Apr 03, 2026 | 01:13 PMMSRTC का बड़ा एक्शन! 75 स्थानों पर बनेंगे ‘मॉर्डन वेटिंग रूम’, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए ₹15 करोड़
Apr 03, 2026 | 01:11 PMMalegaon: मालेगांव नगर निगम में पार्षदों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, हाथापाई का वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 01:10 PMSomy Ali Emotional Post: ‘जानबूझकर उनके साथ फिल्में कीं’, सोमी अली ने बताई मिथुन चक्रवर्ती से खास कनेक्शन
Apr 03, 2026 | 01:00 PMAkola रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई! पुरी-अजमेर एक्सप्रेस से 9 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर धरे गए
Apr 03, 2026 | 12:59 PMMira Bhayander में रिक्शा लाइसेंस घोटाले की जांच: सरकार सख्त, विशेष जांच अभियान शुरू
Apr 03, 2026 | 12:53 PMNavabharat Nishanebaaz: चुनाव के बाद ममता जाएंगी दिल्ली, कहीं रास्ता न काट जाए बिल्ली
Apr 03, 2026 | 12:51 PMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














