- Hindi News »
- State »
- Palghar Prakash Nikam Says Dalal To Fisherman
मछुआरों को कहा दलाल! पालघर में बवाल, महाराष्ट्र में फिसलती नेताओं की जुबान
- Written By: अनिल सिंह

नीता चौरे@नवभारत
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर लोकसभा क्षेत्र में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है। जिसके लिए सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपने अपने चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुट गये हैं। हर कोई अपने प्रचार सभाओं में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की कोशिश में जुटे हुए दिखाई दे रहे हैं। पालघर लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के डॉ. हेमंत सवरा, उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना गुट की भारती कामडी और बहुजन विकास आघाडी इन तीन प्रत्याशियों के बीच काटे कि टक्कर होगी।
भाजपा के बड़े नेता जुटे प्रचार में
भाजपा के उम्मीदवार डॉ. हेमंत सवरा के चुनाव प्रचार के लिये भाजपा के बडे़ बडे़ नेता चुनाव प्रचार जुट गये हैं। अभी तक पीडब्ल्यूडी मंत्री रविंद्र चव्हाण सवरा के प्रचार के लिये उनके साथ मैदान पर उतर रहे हैं। तो शुक्रवार को भाजपा के नेता तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक सवरा के प्रचार के लिये पालघर के सातपाटी गाव में पहुचे। साथ आने वाले 13 मई को भाजपा के नेता तथा गृहमंत्री अमित शाह और उनके साथ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस डॉ. हेमंत सवरा के चुनाव प्रचार के लिये वसई के सनसिटी इलाके में सभा को संबोधित करने वाले हैं। जहां एक तरफ भाजपा के बडे़ बडे़ नेता अपने उम्मीदवार के लिये मैदान में उतर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उबाठा की भारती कामडी के प्रचार में उद्धव ठाकरे उनके पुत्र आदित्य ठाकरे लगे हुए हैं और बविआ की ओर से पार्टी के कर्ताधर्ता ठाकूर पिता-पुत्र राजेश पाटिल के प्रचार में दिखाई पड़ रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि इतने चुनाव प्रचार के बाद पालघर कि जनता आखिर किसे चुनती हैं।
जि.प. अध्यक्ष प्रकाश निकम की जुबान फिसली
हाल ही में पालघर में हुई एक महायुती के चुनावी प्रचार सभा में शिवसेना के पालघर जिला परिषद अध्यक्ष प्रकाश निकम की बोलते हुए जुबान फिसली। कहा कि, जो दलाल हैं सिर्फ वही वाढवण बंदरगाह को विरोध कर रहे हैं। इस दलाल शब्द से अब पूरे पालघर में बसे मछुआरों में तीव्र आक्रोश है। मछुआरों का कहना है कि, हमें दलाल बोलकर हमारा अपमान किया गया है और इसलिये प्रकाश निकम पर गुन्हा दाखिल होना चाहिये। सारे मछुआरों की संगठनों प्रतिनिधियों ने मिलकर ऐसा एक निवेदन पुलिस को दिया हैं। पहले से ही पालघर जिले में वाढवण बंदरगाह का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है और ऐसे में अब यह वक्तव्य आना जिसका नुकसान भाजपा उठाना पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
पालघर जिला परिषद में नाबालिग से छेड़छाड़, छात्रा ने अधिकारी को जड़ा थप्पड़, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज
Vasai Murder Case: वसई हत्याकांड में टैटू ने खोला सिर कटे शव का राज, 8 घंटे में पकड़ा गया कातिल दोस्त
वसई में दरिंदगी: पिता से झगड़े का बदला 4 साल के मासूम से लिया, जमीन पर पटका और लोहे की छड़ से फोड़ा सिर
पालघर की फोम फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हड़कंप, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार; मजदूर झुलसा
Palghar prakash nikam says dalal to fisherman
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जन्मदिन विशेष: जब ट्रैक्टर लेकर संसद पहुंच गए थे दुष्यंत चौटाला! हरियाणा के इस ‘लाल’ ने कैसे बदली सियासत?
Apr 03, 2026 | 02:54 PMNavi Mumbai में बड़ा लैंड स्कैम! CIDCO के सरकारी प्लॉट को फर्जी कागजों से बेचा, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Apr 03, 2026 | 02:50 PMफुलेरा में फिर बजेगा हंसी-ठहाकों का डंका, ‘पंचायत 5’ की शूटिंग शुरू, सामने आईं तस्वीरें
Apr 03, 2026 | 02:43 PMपहलवान के दमदार अवतार में दिखेंगे राम चरण, पेड्डी की शूटिंग पहुंची अपने आखिरी पड़ाव पर
Apr 03, 2026 | 02:43 PMPune के कोंढवा में कचरे का संकट: कौसर बाग रोड पर हालात बदतर, लोग परेशान
Apr 03, 2026 | 02:42 PMपालघर जिला परिषद में नाबालिग से छेड़छाड़, छात्रा ने अधिकारी को जड़ा थप्पड़, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज
Apr 03, 2026 | 02:39 PMगाड़ी की सर्विस हुई महंगी, मिडिल क्लास की जेब पर पड़ा युद्ध का सीधा असर
Apr 03, 2026 | 02:35 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM













