- Hindi News »
- State »
- Other States »
- Rajasthan Governor Kalraj Mishra Said Government Waived Agricultural Loans Worth Rs 8181 Crore Gave More Than One Lakh Jobs
राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा- सरकार ने 8,181 करोड़ रुपये के कृषि ऋण माफ किए, एक लाख से अधिक नौकरियां दीं
- Written By: किर्तेश ढोबले

जयपुर: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) ने बुधवार को विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन दिए अपने अभिभाषण में गत तीन साल के ‘‘विकास कार्यों” के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने अपने नवाचारों व प्रतिबद्धता की वजह से राज्य को कोरोना प्रबंधन में रोल मॉडल की तरह स्थापित किया है।
ने कहा कि ‘‘राज्य सरकार ने अब तक सहकारी बैंकों के 8,181 करोड़ रुपये के कृषि ऋण माफ किए हैं। वहीं, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता के साथ एक लाख से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं जबकि लगभग 94 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है।”
सम्बंधित ख़बरें
अविश्वास प्रस्ताव के बाद बदले ओम बिरला के सुर! लगा दी मोदी के दो मंत्रियों की क्लास, पूरी कहानी कर देगी हैरान
मणिकम टैगोर से राजा वड़िंग तक…लोकसभा में बहाल हुए ये 8 सांसद, जानें इन पर क्यों गिरी थी सस्पेंशन की गाज?
संसद का दूसरा चरण आज से शुरू, मिडिल-ईस्ट के मुद्दे पर होगा घमासान, विदेश मंत्री देंगे सदन में बयान
भोर नगरपालिका का बजट विवादों में, एनसीपी-बीजेपी टकराव से बैठक स्थगित; विकास योजनाओं पर अनिश्चितता
अपने अभिभाषण में राज्यपाल ने सरकार की तीन साल की महत्वपूर्ण योजनाओं व उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ‘‘कोरोना की विकट परिस्थितियों में राज्य सरकार ने जरूरतमंद 33 लाख परिवारों को 5,500 रुपये प्रति परिवार सहायतार्थ दिए। इसके लिए राजकोष से 1815 करोड़ रुपये खर्च किए गए।”
स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘राज्य में मार्च, 2020 में मात्र 5,909 ऑक्सीजन बेड एवं 1,211 आईसीयू बेड क्षमता उपलब्ध थी। इस समय 28 हजार ऑक्सीजन बेड और छह हजार आईसीयू बेड की क्षमता हो चुकी है। राज्य ने रोजाना 1.45 लाख आरटी पीसीआर जांच करने की क्षमता स्थापित की है।”
राज्य सरकार के नवाचारों के बारे में उन्होंने कहा कि ‘यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज्र के लिए एक मई, 2021 से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की गई जिसके तहत राज्य के प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये की चिकित्सा बीमा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
उन्होंने कहा,‘‘ हमारी सरकार ने प्रदेश के किसान भाइयों के हित में पहली बार कृषि बजट के साथ ही कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और उन्हें सशक्त बनाने का काम किया है। सहकारी बैंकों के 8,181 करोड़़ रुपये के कृषि ऋण माफ किए गए। साथ ही, हमने गत सरकार के समय से लंबित छह हजार करोड़ रुपये का भी भुगतान किया और कुल मिलाकर 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि के किसानों के ऋण माफ किये।”
सरकार के तीन साल के कार्यकाल में 36,357 करोड़़ रुपये से अधिक के अल्पकालीन ऋण, 846 करोड़़ रुपये से अधिक के मध्यकालीन एवं 362 करोड़़ 70 लाख रुपये के दीर्घकालीन ऋण वितरित किये गये हैं। किसानों को शोषण से मुक्ति और उन्हें उपज का सही मूल्य दिलाने के उद्देश्य से हर पंचायत मुख्यालय पर नई सहकारी समितियों का गठन किया जा रहा है।”
उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की स्वायत्तता, गरिमा और उनके मानवाधिकारों को सुनिश्चित करते हुए उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने तथा उपलब्ध सेवाओं व अवसरों का लाभ देने के उद्देश्य से नई महिला नीति अप्रैल, 2021 से लागू की गई है।”
उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य में बेरोजगार युवाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिये मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना में दी जाने वाली बेरोजगारी भत्ते की राशि को तीन हजार रुपये से बढ़ाकर चार हजार रुपये एवं 3500 रुपये से बढ़ाकर 4500 रुपये किया गया है। अब तक कुल 3,53,915 लाभार्थियों को 1305 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।” इससे पहले पहले विधानसभा पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल मिश्र की अगवानी की। राज्यपाल ने शुरू में विधानसभा में संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्यों का वाचन भी किया।
Rajasthan governor kalraj mishra said government waived agricultural loans worth rs 8181 crore gave more than one lakh jobs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Digital Census: महाराष्ट्र में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, पहली बार पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया
May 01, 2026 | 07:06 AMLIVEआज की ताजा खबर 01 मई LIVE: कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर विवाद तेज, टीएमसी-भाजपा आमने-सामने
May 01, 2026 | 06:54 AMमैंने CCTV देखा…भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम से निकलकर बोली ममता बनर्जी, कहा- गड़बड़ी नहीं होने देंगे; भड़की BJP
May 01, 2026 | 06:49 AMAshok Kharat Case पर CM फडणवीस का बड़ा बयान, ‘खुलासा किया तो कई लोग बेनकाब होंगे’
May 01, 2026 | 06:43 AM1 मई को क्यों मनाया जाता है महाराष्ट्र दिवस? छत्रपति शिवाजी महाराज का स्वराज्य कैसे बना देश का महानतम राज्य
May 01, 2026 | 06:15 AMRoyal Enfield का Heritage Collection लॉन्च, अब बाइक के साथ मिलेगा रॉयल स्टाइल
May 01, 2026 | 05:35 AMMaharashtra 1960 vs 2026: क्या बदला, क्या नहीं? जानिए महाराष्ट्र कैसे बना भारत का ग्रोथ इंजन और अब आगे क्या
May 01, 2026 | 05:28 AMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














