मैंने CCTV देखा...भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम से निकलकर बोली ममता बनर्जी, कहा- गड़बड़ी नहीं होने देंगे; भड़की BJP

Mamata Banerjee Controversy: पश्चिम बंगाल चुनाव में मतगणना से पहले कोलकाता में भारी हंगामा देखने को मिला। स्टॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया, जिसके बाद ममता बनर्जी भी वहां पहुंची।
mamata-banerjee-bhavanipur-strong-room
ममता बनर्जी (फोटो सौजन्य-IANS)
Published on
Updated on

Mamata Banerjee Strong Room: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतगणना से पहले ही हंगामा शुरू हो गया। गुरुवार देर रात टीएमसी के नेताओं ने स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना दिया और ईवीएम में गड़बड़ी किए जाने को लेकर जोरदार हंगामा खड़ा किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई और भारी सुरक्षा बल को तैनात किया गया।

इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सखावत मेमोरियल स्कूल में बने स्ट्रॉन्ग रूम पहुंची। यही पर भवानीपुर विधानसभा सीट की ईवीएम मशीनें रखी हुई थी। ममता बनर्जी इजाजत लेकर अंदर पहुंची लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकली, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने सवाल उठाए।

गड़बड़ी हुई तो हम लड़ेंगे

स्ट्रॉन्ग रूम से बाहर निकलकर ममता बनर्जी ने ईवीएम में छेड़छाड़ और धांधली का आरोप लगाया। ममता ने कहा कि अगर ईवीएम और मतगणना लूटने की कोशिश की जाएगी तो हम लड़ेंगे। अगर गड़बड़ी हुई तो हम लड़ेंगे।

क्या बोली ममता बनर्जी?

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बाहर आकर कहा, यहां EVM के लिए एक स्ट्रॉन्ग रूम है। हमने पाया कि कई जगहों पर हेराफेरी हो रही है। जब मैंने TV पर CCTV देखा, तो मुझे लगा कि मुझे भी जाकर इसे देखना चाहिए। शुरू में, केंद्रीय बलों ने मुझे अंदर नहीं जाने दिया लेकिन हमारे चुनाव नियमों के अनुसार, किसी भी पार्टी के उम्मीदवार और चुनाव एजेंट को सील किए गए कमरे तक जाने की अनुमति होती है।

ममता बनर्जी ने आगे कहा हमारे एजेंट को गिरफ़्तार कर लिया गया है; इतनी ज़्यादा पक्षपातपूर्ण कार्रवाई हुई है। इसके बाद भी, अगर कोई EVM मशीन चुराने की कोशिश करता है, अगर कोई गिनती में हेराफेरी करने की कोशिश करता है, तो हम मिलकर जान की बाज़ी लगा देंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाहन को रोका

इस हंगामे के दौरान भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में BJP कार्यकर्ताओं ने TMC के एक वाहन का रास्ता रोक दिया।

भाजपा ने वाहन की तलाशी की मांग की लेकिन सुरक्षा बलों ने ऐसा नहीं किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं भड़क गए। उनमें से एक ने कहा, वाहन के अंदर कुछ है। ममता बनर्जी अपने वाहन में कुछ लेकर आई हैं। इस वाहन को आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com