- Hindi News »
- State »
- Other States »
- Kolkata One Person Arrested For Evm Tampering
कोलकाता: EVM में छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
- Written By: वैष्णवी वंजारी

प्रतीकात्मक तस्वीर
कोलकाता: पुलिस ने ईवीएम में छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि एक मतदान केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बटन को बार-बार दबाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज शिकायत के आधार पर यह गिरफ्तारी की।
उन्होंने बताया कि शिकायत बर्टोला पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी और 33 वर्षीय आरोपी को मंगलवार रात उसके आवास श्री अरबिंद सरानी से गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया, “बर्टोला थाने में शिकायत मिली थी कि शिकायतकर्ता को उसके मोबाइल फोन पर व्हाट्सऐप के माध्यम से एक वीडियो मिला जिसमें एक व्यक्ति, मतदान केंद्र के अंदर एक ईवीएम का बटन बार-बार दबाते हुए दिख रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
कोलकाता की विरासत: इन 5 ऐतिहासिक इमारतों को देखे बिना अधूरा है ‘सिटी ऑफ जॉय’ का सफर
आज मिलेगा T20 वर्ल्ड कप का पहला फाइनलिस्ट, कोलकाता में होने जा रहा महामुकाबला, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट
कोलकाता से शिलॉन्ग जा रही इंडिगो की फ्लाइट को उड़ाने की धमकी, टॉयलेट से मिला लेटर
2 February History: कलकत्ता में भारतीय संग्रहालय की स्थापना
हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पूछताछ की गई तो गिरफ्तार व्यक्ति ने दावा किया कि यह वीडियो मतदान अभ्यास के दौरान बनाया गया था। अधिकारी ने कहा, ” उसके बयान की पुष्टि की जाएगी और आरोपी व्यक्ति को आज दोपहर शहर की अदालत में पेश किया जाएगा।” (एजेंसी)
Kolkata one person arrested for evm tampering
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘भूत बंगला’ के स्टंट सीन में अक्षय कुमार हुए थे घायल, BTS वीडियो में दिखा खतरनाक हादसा
Apr 09, 2026 | 08:31 PMकरोड़ों कर्मचारियों को झटका! होली बीत गई, अप्रैल भी आधा होने को आया, फिर भी क्यों अटकी है DA बढ़ोतरी की फाइल?
Apr 09, 2026 | 08:26 PMराघव चड्ढा बनाएंगे अपनी नई राजनीतिक पार्टी? पद से हटाए जाने के बाद ‘Gen Z’ पार्टी वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल
Apr 09, 2026 | 08:24 PMइस्लामाबाद समिट से पहले बड़ा धमाका! इजरायल के हमलों ने बिगाड़ा गेम, क्या फिर शुरू होगी जंग?
Apr 09, 2026 | 08:23 PMतीनों राज्यों में BJP सरकार का दावा, Keshav Prasad Maurya ने महिला आरक्षण बिल को बताया देश के लिए महत्वपूर्ण
Apr 09, 2026 | 08:18 PMमलकापुर में 9 लाख के जाली नोटों के रैकेट का भंडाफोड़; पुलिस पर हमले की कोशिश, 4 गिरफ्तार और एक आरोपी फरार
Apr 09, 2026 | 08:18 PMगड़चिरोली: डीबी दस्ते की बड़ी कार्रवाई; 10.47 लाख की अवैध शराब और वाहन जब्त, एक गिरफ्तार और दो आरोपी फरार
Apr 09, 2026 | 08:14 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














