- Hindi News »
- State »
- Now Peace In Satara District We Took Immediate Action On The Incident Shambhuraj Desai
सतारा जिले में अब शांति, घटना पर हमने तुरंत की कार्रवाई; मामले में अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार: शंभूराज देसाई
- Written By: किर्तेश ढोबले

फोटो : (एएनआई ट्विटर)
सतारा: महाराष्ट्र के सतारा में सोशल मीडिया पर ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट (Satara Violence) को लेकर रविवार रात दो समूहों में संघर्ष हुआ। यही दंगाइयों ने कई घरों को आग के हवाले भी कर दिया है। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। सतारा की घटना पर शंभूराज देसाई का ( Shambhuraj Desai) बयान सामने आया है।
शंभूराज देसाई ने कहा, ”सतारा जिले में अब शांति है, यहां हुई अप्रिय घटना पर हमने तुरंत कार्रवाई की। हमारे एसपी और पूरी टीम मौके पर पहुंची और आगे होने वाले नुकसान को रोका। जो दो घटनाएं हुईं उनमें से एक घटना का मामला दर्ज किया गया है और लगभग 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साइबर क्राइम टीम सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है जिसमें हिंसा की जानकारी दी गई है और कार्रवाई की जाएगी।”
#WATCH | Maharashtra Minister Shambhuraj Desai says, "There is peace in Satara district now, we took immediate action against the unpleasant incident that happened here. Our SP & entire team reached the spot and prevented the further loss that could have happened. In the two… pic.twitter.com/n5lYAsuQ8V — ANI (@ANI) September 12, 2023
सोशल मीडिया पर ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट को लेकर रविवार रात दो समूहों में हुए संघर्ष के बाद पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया था कि दंगाइयों ने कुछ घरों और गाड़ियों को भी आग लगा दी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि सोशल मीडिया पर ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट के सिलसिले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है और इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
भीषण गर्मी में ट्रैफिक को राहत: नागपुर के 31 चौकों पर ‘रेड ब्लिंकर मोड’, दोपहर में बदली व्यवस्था
मिशन 100 डे: नागपुर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की बड़ी मुहिम, अवैध होर्डिंग्स पर चलेगा बुलडोजर
AI in Government Work Nashik: सरकार बनी स्मार्ट, अब एआई (AI) निपटाएगा सरकारी फाइलें, फाइलों की धूल का खेल खत्म
Mumbai Fire Brigade को मिलेगा हाईटेक अपग्रेड, नए फायर स्टेशन खोलने की तैयारी
सतारा के पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को कहा, “पुलिस गांव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए है। स्थिति अब नियंत्रण में है।” उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ‘आपत्तिजनक’ सामग्री साझा करने के मामले में छानबीन की जा रही है। कुछ संगठनों ने मंगलवार को सतारा शहर में ‘मौन मार्च’ निकालने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें मार्च नहीं निकालने के लिए समझाया और उनसे अपना मार्च शनिवार तक के लिए स्थगित करने का आग्रह किया।
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) किरण कुमार सूर्यवंशी ने कहा, “कुछ संगठनों ने पुलिस से पूर्व अनुमति लिए बिना सतारा शहर में मौन मार्च निकालने की कोशिश की। (सीआरपीसी की) धारा 144 के तहत निषेधात्मक लागू हैं। लिहाज़ा हमने आयोजकों से हालात सुधरने पर मार्च निकालने को कहा।”
भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के साथ-साथ दंगा करने की धाराओं में एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया था कि आपत्तिजनक पोस्ट के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए ( धार्मिक भावनाओं को आहत करने के विमर्शित और विद्वेषपूर्ण आशय से किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वास का अपमान करना या ऐसा करने का प्रयत्न करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और पोस्ट को कथित रूप से साझा करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। (भाषा इनपुट के साथ)
Now peace in satara district we took immediate action on the incident shambhuraj desai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भीषण गर्मी में ट्रैफिक को राहत: नागपुर के 31 चौकों पर ‘रेड ब्लिंकर मोड’, दोपहर में बदली व्यवस्था
Apr 19, 2026 | 10:12 AMदक्षिणी Lebanon में यूएन के फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर घातक और जानलेवा हमला, भारत ने की कड़ी निंदा
Apr 19, 2026 | 10:06 AMमिशन 100 डे: नागपुर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की बड़ी मुहिम, अवैध होर्डिंग्स पर चलेगा बुलडोजर
Apr 19, 2026 | 10:01 AMAI in Government Work Nashik: सरकार बनी स्मार्ट, अब एआई (AI) निपटाएगा सरकारी फाइलें, फाइलों की धूल का खेल खत्म
Apr 19, 2026 | 10:00 AMपहले दी इजाजत फिर की गोलीबारी, सामने आया होर्मुज में ईरान की वादाखिलाफी का सबूत, भारतीय टैंकर का ऑडियो वायरल
Apr 19, 2026 | 09:59 AMMumbai Fire Brigade को मिलेगा हाईटेक अपग्रेड, नए फायर स्टेशन खोलने की तैयारी
Apr 19, 2026 | 09:54 AMUP में मचे बवाल के बाद स्मार्ट मीटर लगाने पर लगी रोक, CM योगी ने दिए जांच के आदेश
Apr 19, 2026 | 09:53 AMवीडियो गैलरी

ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM
पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM










