

Mumbai Fire Brigade Upgrade New Station: मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए महापौर Ritu Tawde ने बड़ा ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि बीएमसी के तहत अग्निशमन दल के बुनियादी ढांचे का विस्तार संख्यात्मक और गुणात्मक दोनों स्तरों पर किया जाएगा। भायखला स्थित Mumbai Fire Brigade Headquarters में आयोजित ‘वार्षिक अग्नि कवायत स्पर्धा 2026’ के समापन समारोह में महापौर ने कहा कि शहर में बढ़ती गगनचुंबी इमारतों और बदलती परिस्थितियों को देखते हुए फायर ब्रिगेड को अत्याधुनिक तकनीक से लैस करना जरूरी हो गया है।
महापौर ने जानकारी दी कि ‘बृहन्मुंबई महानगरपालिका विकास योजना 2034’ के तहत नए फायर स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इससे शहर के विभिन्न हिस्सों में आपातकालीन सेवाओं की पहुंच और तेजी दोनों बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि अब विभाग केवल आग बुझाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ‘लाइफ सेविंग’ यानी लोगों की जान बचाने पर भी अधिक ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षण और संसाधनों को मजबूत किया जा रहा है।
इस अवसर पर महापौर रितु तावड़े ने नागरिकों से भी सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आग लगने के बाद बचाव करने से बेहतर है कि पहले ही सुरक्षा उपाय अपनाए जाएं।
उन्होंने सुझाव दिया कि सभी नागरिक समय-समय पर फायर ऑडिट कराएं और गैस लीकेज जैसी संभावित खतरों के प्रति सतर्क रहें। सुरक्षा नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
महापौर ने स्पष्ट किया कि शहर को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और नागरिकों दोनों का सहयोग जरूरी है। आधुनिक तकनीक और जागरूकता के साथ ही मुंबई को सुरक्षित बनाया जा सकता है।