- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Mission 100 Days Encroachment Drive Nmc Clean City Plan
मिशन 100 डे: नागपुर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की बड़ी मुहिम, अवैध होर्डिंग्स पर चलेगा बुलडोजर
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Encroachment Drive: नागपुर मनपा ने 'मिशन 100 डे' के तहत अतिक्रमण और अवैध होर्डिंग हटाने का अभियान शुरू किया है, जिससे शहर को साफ और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा।

नागपुर अतिक्रमण हटाओ अभियान( सोर्स: सोशल मीडिया )
Smart City Nagpur Plan: नागपुर शहर की सड़कों और फुटपाथों को साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नागपुर महानगर पालिका (मनपा) ने ‘मिशन 100 डे’ अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर से अवैध होर्डिंग्स और अतिक्रमण हटाने के लिए एक सुनियोजित कार्ययोजना तैयार की जाए।
पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अतिक्रमण पर कड़े निर्देश दिए थे और शहर को अतिक्रणम मुक्त करने का आदेश दिया था। इसके बाद मनपा के अधिकारियों ने पहल की है।
100 दिनों के अभियान में शहर कितना अतिक्रमण मुक्त होता है, यह देखना दिलचस्प होगा। शनिवार को मनपा मुख्यालय में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने इस अभियान की रूपरेखा तय की, इस मुहिम में केवल मनपा ही नहीं, बल्कि जिला कलेक्टर कार्यालय, पुलिस विभाग, नागपुर सुधार प्रन्यास, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग को भी शामिल किया गया है।
स्मार्ट सिटी का संकल्प आयुक्त इटनकर ने कहा कि मिशन 100 डे के माध्यम से नागरिकों को सुरक्षित और खुला रास्ता उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इससे शहर में अनुशासन स्थापित होगा और नागपुर को एक स्मार्ट, सुव्यवस्थित और आधुनिक महानगर बनाने का संकल्प पूरा
होगा, बैठक में उपायुक्त मंगेश खवले और मिलिंद मेश्राम ने ‘मिशन 100 डे’ पर प्रेजेंटेशन दिया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग और मनपा के विभिन्न जोनों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह, बेटे ने लाठी से पीटकर पिता को मार डाला
भंडारा रोड पर फिल्मी स्टाइल में वारदात: व्यापारियों पर हमला कर किया अपहरण; पिकअप व नकदी लूटकर बदमाश फरार
वर्धा: जलसंकट से निपटने के लिए 36.43 करोड़ की योजनाएं, 92 कुओं का अधिग्रहण और 268 गांवों में मरम्मत कार्य शुरू
अकोला में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की मौके पर मौत; ग्रामीणों का चक्काजाम
अभियान के मुख्य बिंदु
फुटपाथों की मुक्तिः इस मिशन का प्राथमिक उद्देश्य फुटपाथों से अतिक्रमण हटाकर पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करना है।
अवैध निर्माण पर प्रहारः सड़कों पर स्थित अवैध निर्माण, अवैध होर्डिंग्स और सड़क किनारे पड़े निर्माण कार्य के मलबे को पूरी तरह हटाया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-नागपुर विस्फोट मामला, अदालत का कड़ा रुख, 26 मौतों पर सख्ती; 6 आरोपियों की जमानत खारिज
अत्याधुनिक तकनीक का उपयोगः अतिक्रमण की पहचान और योजना बनाने के लिए आधुनिक तकनीक और डेटा का इस्तेमाल किया जाएगा।
फेरीवालों के लिए व्यवस्थाः सड़कों से हटाए गए हॉकर्स और फेरीवालों को व्यवसाय के लिए वैकल्पिक और कानूनी रूप से सुरक्षित जगह देने पर भी चर्चा की गई।
Nagpur mission 100 days encroachment drive nmc clean city plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली में पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह, बेटे ने लाठी से पीटकर पिता को मार डाला
Jun 06, 2026 | 10:39 AMमुंबई में मुलुंड डंपिंग ग्राउंड परियोजना को बीएमसी से चौथी बार मिला विस्तार, दिसंबर तक पूरा होगा काम
Jun 06, 2026 | 10:37 AMऑनलाइन लगेगी हाजिरी… देर से आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, कनार्टक में DK का एक्शन
Jun 06, 2026 | 10:32 AMमध्य प्रदेश में मानसून से पहले मौसम का मिजाज बदला, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट, तापमान में गिरावट
Jun 06, 2026 | 10:28 AMप्रज्ञानानंदा ने जीता Norway Chess Championship का खिताब, कीमर को हराकर रच दिया है इतिहास
Jun 06, 2026 | 10:28 AMकॉकरोच जनता पार्टी को मिली प्रदर्शन की इजाजत, जंतर-मंतर पर एक दिन कर सकते हैं प्रोटेस्ट, पर माननी होगी ये शर्त
Jun 06, 2026 | 10:21 AMभंडारा रोड पर फिल्मी स्टाइल में वारदात: व्यापारियों पर हमला कर किया अपहरण; पिकअप व नकदी लूटकर बदमाश फरार
Jun 06, 2026 | 10:17 AMवीडियो गैलरी

महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM












