- Hindi News »
- State »
- Ncb Arrests Two Foreign Nationals Including Tanzanian Woman With 2 Kg Of Cocaine
एनसीबी ने किया बड़े ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश, तंजानिया की महिला गिरफ्तार
- Written By: अनिल सिंह

- 2 किलो कोकीन मुंबई के एक होटल से बरामद
- तंजानिया की महिला दिल्ली से गिरफ्तार
मुंबई: एनसीबी (NCB) ने ड्रग तस्करी के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मिली जानकारी के अनुसार ये सिंडिकेट मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और गोवा में काम करता था। इस सिंडिकेट में विदेशी महिलाओं का भी समावेश है। जो त्योहार के सीजन में ड्रग तस्करी की बड़ी खेप को डिस्ट्रीब्यूट करने की फिराक में थे। एनसीबी को इस तस्करी की गोपनीय जानकारी मिली थी। एनसीबी ने तंजानिया की महिला (Tanzanian woman) समेत दो (Two Foreign Nationals) को गिरफ्तार किया है।
एनसीबी को मिली सूचना के आधार पर उसने मुंबई के इस तथाकथित होटल में सादी वर्दी में अपने लोगों को नज़र रखने के लिए लगा रखा था। एनसीबी को जैसे ही संदेहास्पद व्यक्ति एल ए गिलमोर के होटल में घुसने की जानकारी मिली। पुलिस ने उससे तफ्तीश शुरू कर दी। मजेदार बात तो ये थी कि शुरुआत में उसके पास से उसके सामान और कमरे से कुछ भी संदेहास्पद समान नहीं मिला। आखिरकार पुलिस की निगाह उसके बैग पर गई। जब उसकी गहराई से छानबीन की गई तो उसके लेयर में दो पैकेट ड्रग के बरामद किए गए। आरोपी 9 नवंबर को मुंबई आया था। उसके पहले वो जंबियन और कई देशों में ड्रग की तस्करी के सिलसिले में यात्रा कर चुका है।
दरअसल आरोपी किसी एक बड़े हैंडलर के जरिए निर्देशित किया जा रहा था। जब एनसीबी को दिल्ली मॉड्यूल की जानकारी मिली तो उनकी दिल्ली की टीम भी एक्टिव हो गई। दिल्ली यूनिट ने अपनी छानबीन और तफ्तीश में तंजानिया मूल की एक विदेशी महिला एम आर एगस्टिनो को पकड़ लिया। इस महिला को पहले आरोपी से ड्रग की खेप रिसीव करनी थी। आखिरकार इसे भी 11 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनो गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एनसीबी से मिली जानकारी के अनुसार त्योहार के मौसम में ड्रग की मांग और खपत बढ़ जाती है। जिसका ये ड्रग तस्कर फायदा उठाना चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ncb arrests two foreign nationals including tanzanian woman with 2 kg of cocaine
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Thane Municipal Corporation ने वसूला रिकॉर्ड 878 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स, डिजिटल पेमेंट का बढ़ा ट्रेंड
Apr 02, 2026 | 01:54 PMहोटल व रेस्टोरेंट वालों को तगड़ा झटका! एक महीने में ₹310 महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, अब 2255 हुई कीमत
Apr 02, 2026 | 01:54 PMअमेरिका ने Hormuz से खींचा हाथ! अडानी की हो गई चांदी, जानें क्या है IMEC प्रोजेक्ट जिससे भारत को होगा फायदा
Apr 02, 2026 | 01:52 PMiPhone 18 Pro में मिलेंगे जबरदस्त बदलाव, जानें लीक में क्या जानकारी आई सामने
Apr 02, 2026 | 01:52 PMबेंगलुरु से हैदराबाद तक I-PAC पर छापेमारी, चुनाव से पहले ममता के ‘चाणक्य’ पर गिरी गाज, कोयला तस्करी से कनेक्शन
Apr 02, 2026 | 01:49 PM‘AC में बैठने वाले अफसरों को क्या पता विदर्भ की गर्मी?’ 15 जून से स्कूल खोलने के फैसले पर भड़के शिक्षक
Apr 02, 2026 | 01:46 PMHanuman Jayanti 2026: ‘वाराणसी’ के मेकर्स का खास ट्वीट, हनुमान भक्ति को किया सलाम
Apr 02, 2026 | 01:45 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














