Thane Municipal Corporation ने वसूला रिकॉर्ड 878 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स, डिजिटल पेमेंट का बढ़ा ट्रेंड

Property Tax Recovery Methods: ठाणे मनपा ने 2025-26 में 878.37 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स वसूला, जो पिछले साल से ज्यादा है। डिजिटल पेमेंट और जागरूकता अभियानों से कलेक्शन में बड़ा इजाफा हुआ।
Thane 193 Acre Land Dispute
Thane Municipal Corporation (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Thane Municipal Property Tax Collection Record: ठाणे महानगरपालिका ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 878।37 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स वसूल किया है। यह राशि पिछले वर्ष की तुलना में 68।37 करोड़ रुपये अधिक है। इस बार करदाताओं ने डिजिटल पेमेंट को अधिक पसंद किया।

इसके लिए महापौर शर्मिला पिंपोलकर एवं मनपा आयुक्त सौरभराव ने करदाताओं को धन्यवाद दिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में प्रापर्टी टैक्स से 915 करोड़ रुपये आय का लक्ष्य रखा गया था। '

मनपा ने इस लक्ष्य का 96 परसेंट प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने में सफलता हासिल की है। पिछले साल 2024-25 में 810 करोड़ रुपये का प्रापर्टी टैक्स जमा हुआ था। उसकी तुलना में इस साल 68.37 करोड़ रुपये ज्यादा राजस्व मिला है।

सोशल मीडिया और प्रसार माध्यमों का लिया सहारा

  • मनपा आयुक्त सौरभ राव ने प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन को लेकर वरिष्ठ स्तर पर नियमित समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त, सहायक आयुक्त, कर निरीक्षक, रिकवरी क्लर्क और वार्ड स्तर के सभी कर्मचारियों ने प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन के लिए बहुत कोशिशें कीं।
  • उपायुक्त (प्रॉपर्टी टैक्स) जी। जी। गोदेपुरे ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स को जमा करने के लिए सोशल मीडिया और प्रसार माध्यमों का भी इस्तेमाल किया गया। ठाणे मनपा ने करदाताओं को कर भरने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए टेक्नोलॉजी बेस्ड ऑप्शन दिया है।
  • इसकी वजह से, 87।37 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स डिजिटल और दूसरे तरीकों से जमा किया गया है। इसलिए मनपा के कामों से सरकार की योजना डिजिटल इंडिया को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

संपत्ति कर का लक्ष्य पूरा करने कारगर कदम

प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन बढ़ाने के लिए मनपा ने कई कारगर कदम उठाए, जिसमें वित्तीय वर्ष की शुरुआत में ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा देना और टैक्सपेयर्स को तुरंत प्रिटेड बिल बांटना शामिल है। ऑनलाइन के साथ-साथ सभी कलेक्शन सेंटर पर भी टैक्स भरने की सुविधा दी गई, चेक, डीडी, डेबिट/क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने की सुविधा दी गई।

जनवरी से मार्च 2026 के बीच छुट्टियों में भी कलेक्शन सेंटर खुला रखा गया। ऑटो रिक्शा के मध्यम से जनजागृति, हाउसिंग सोसाइटियों में मोबाइल चैन कैंप के जरिए और एसएमएस से टैक्स भरने की याद दिलाई गई। इसके साथ ही, तय समय में टैक्स न भरने वाले टैक्सपेयर्स की प्रॉपर्टी पर वारंट जारी करके जब्त करने, सेवा सुविधा बंद करने और दूसरी कार्रवाई की गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com