- Hindi News »
- State »
- Nana Patole Says That Eknath Shinde Is More Worried About Cm Post Than Maratha Reservation
सीएम शिंदे को मराठा आरक्षण से ज्यादा कुर्सी की चिंता, नाना पटोले ने कसा तंज
- Written By: अनिल सिंह

- आरक्षण पर बीजेपी ने दिया धोखा
- शिंदे को आरक्षण से ज्यादा कुर्सी की चिंता
मुंबई: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने सीएम एकनाथ शिंदे पर तंज कसते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री को मराठा आरक्षण दिलाने से ज्यादा चिंता अपनी कुर्सी बचाने की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के उस दावे में कोई दम नहीं है, जिसमें उन्होंने छत्रपति शिवाजी की शपथ लेकर मराठों को आरक्षण दिलाने का वचन दिया है। पटोले ने कहा कि आरक्षण के नाम पर बीजेपी ने लोगों को धोखा देने का काम किया है।
साल 2014 में सत्ता में आने से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मराठा, आदिवासी, धनगर, हलबा और ओबीसी समुदायों को आरक्षण देने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी इन वादों को पूरा नहीं किया गया है। यह सब इसी का नतीजा है कि आरक्षण का मुद्दा अब गहराता जा रहा है और भाजपा के खिलाफ लोगों में तीव्र आक्रोश है। लेकिन सरकार जनभावना को नहीं समझ रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पता नहीं कि कल उनकी कुर्सी रहेगी या नहीं। ऐसे में उन्होंने आरक्षण को लेकर जो वचन दिया है, उसका कोई महत्व नहीं रह जाता है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार अंधी और बहरी हो गई है। जब तक यह सरकार नहीं हटेगी आरक्षण का मुद्दा हल नहीं होगा।
पाटिल से किया वादा नहीं निभाया
प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि सरकार ने मनोज जरांगे पाटिल से मराठा आरक्षण के मुद्दे को हल करने के लिए एक महीने समय मांगा था। पाटिल ने सरकार को 40 दिन का समय दिया था। लेकिन यह समय सीमा भी समाप्त हो गई और सरकार आरक्षण का मुद्दा नहीं सुलझा सकी। नतीजतन विवश होकर पाटिल को फिर से भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है। इससे एक बार फिर पता चला है कि राज्य सरकार आरक्षण को लेकर गंभीर नहीं है। पटोले ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आने वाली सरकार है। आज शाहू, फुले, आंबेडकर के महाराष्ट्र में यह सरकार जानबूझकर ओबीसी और मराठों, धनगरों और आदिवासियों के बीच टकराव पैदा करने की कोशिश कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
MP Farmer News: मध्य प्रदेश में किसानो की बल्ले बल्ले , MP में हफ्ते में 6 दिन होगी गेहूं खरीदी,
Thane Nana Nani Park पर विवाद, हेल्थ सेंटर के खिलाफ लोगों का विरोध तेज
शिवसेना के नाम और निशान की जंग, 29 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में महामुकाबला, क्या पलट जाएगी महाराष्ट्र की बाजी?
शिवसेना का मिशन 22 जिप-225 पंचायत समिति इलेक्शन, हर मंत्री को दी गई 2 जिलों की जिम्मेदारी
Nana patole says that eknath shinde is more worried about cm post than maratha reservation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल-इंदौर मेट्रो में डिजिटल सफर की शुरुआत: 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू
Apr 25, 2026 | 12:36 PMमहिला CEO को धमकी, मंत्री के भाई पर केस, जिंदा गाड़ दूंगा कहकर दौड़े
Apr 25, 2026 | 12:34 PMMP Farmer News: मध्य प्रदेश में किसानो की बल्ले बल्ले , MP में हफ्ते में 6 दिन होगी गेहूं खरीदी,
Apr 25, 2026 | 12:31 PMCensus 2027 Rules: जनगणना में बाधा डालने पर होगी 3 साल की जेल और लगेगा 1000 रुपये का भारी जुर्माना
Apr 25, 2026 | 12:30 PMशिक्षा फैसले पर बवाल, नागपुर महाराष्ट्र में 620 स्कूलों पर संकट; 25 हजार शिक्षकों पर मंडराया खतरा
Apr 25, 2026 | 12:29 PMMP Weather Update: भीषण गर्मी से बेहाल मध्य प्रदेश, स्कूल खुले-ग्वालियर-उज्जैन समेत 20+ जिलों में लू का अलर्ट
Apr 25, 2026 | 12:28 PMMP High Court का सख्त रुख: मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण-पत्र पर 60 दिन में फैसला जरूरी
Apr 25, 2026 | 12:26 PMवीडियो गैलरी

UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM
PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM













