- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Maharashtra School Closure Row Teachers Demand Scrap Government Order
शिक्षा फैसले पर बवाल, नागपुर महाराष्ट्र में 620 स्कूलों पर संकट; 25 हजार शिक्षकों पर मंडराया खतरा
Maharashtra School Closure Row: महाराष्ट्र में 620 स्कूलों पर बंदी का खतरा और 25 हजार शिक्षक अतिरिक्त होने की आशंका से विवाद गहराया। शिक्षक संगठनों ने शासन निर्णय रद्द करने की मांग उठाई।
- Written By: अंकिता पटेल

महाराष्ट्र स्कूल बंद विवाद,(प्रतिकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Government Resolution Controversy: महाराष्ट्र में शिक्षा क्षेत्र को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अखिल भारतीय माध्यमिक शिक्षक महासंघ व अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से जुड़ी महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र भेजकर 15 मार्च 2024 के शासन निर्णय को तत्काल रह करने की मांग की है।
संगठन का दावा है कि इस फैसले के चलते राज्य में करीब 620 स्कूल बंद होने की कगार पर हैं, जबकि 25,000 शिक्षक अतिरिक्त हो सकते हैं। इसमें नागपुर जिले में 70 स्कूलों और करीब 350 शिक्षकों पर गाज गिरने की संभावना है।
संगठन के कार्याध्यक्ष, पूर्व विधायक नागो गाणार ने शिक्षा उपसंचालक के माध्यम से भेजे गए इस पत्र में कहा गया है कि सरकार की वर्तमान शैक्षणिक नीति के कारण मराठी माध्यम की शालाएं गंभीर संकट में आ गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar Development Plan: नए निवेश से बदलेगा शहर; जी. श्रीकांत ने विकास के लिए मांगा नागरिकों का साथ
बंगाल-असम-पुडुचेरी जीत पर नागपुर में जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं का विजयोत्सव; विपक्ष पर साधा निशाना
मोबाइल पासवर्ड ना बताने पर पत्नी की बैट से की दनादन पिटाई, मंत्री अतुल सावे के OSD पर हत्या के प्रयास का मामला
नसरापुर कांड पर फूटा राज ठाकरे का गुस्सा, सरकार और समाज को दिखाया आईना, बोले- आरोपी को तड़पा-तड़पा के मारो
यदि यही स्थिति बनी रही तो मराठी भाषा और संस्कृति के अस्तित्व पर भी खतरा मंडराने लगेगा। संगठन ने आरोप लगाया कि 15 मार्च 2024 के शासन निर्णय के तहत संच मान्यता (स्टाफिंग पैटर्न) में किए गए बदलाव पूरी तरह ‘अशैक्षणिक’ हैं।
इससे अनुदानित, अंशतः अनुदानित, स्थानीय स्वराज्य संस्था और सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्था कमजोर हो रही है और स्कूलों को बंद करने की स्थिति बन रही है।
शैक्षणिक सत्र 2024-25 में इस नीति के कारण कई स्कूलों में शून्य शिक्षक पद मंजूर किए गए जिससे शिक्षा क्षेत्र में भारी असंतोष फैला। विरोध के चलते सरकार को अतिरिक्त शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया भी स्थगित करनी पड़ी थी।
आरटीई कानून का उल्लंघन
संगठन ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) के प्रावधानों के खिलाफ है। छात्र-शिक्षक अनुपात कक्षा-वार तय होना चाहिए, जबकि सरकार ने इसे समूह आधारित कर दिया है। इससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर असर पड़ेगा। मुख्याध्यापक पद को भी छात्र संख्या से जोड़ना अनुचित बताया गया है।
ग्रामीण शिक्षा पर गंभीर असर
पत्र में दावा किया गया है कि आज भी राज्य के 8.213 गांवों में प्राथमिक स्कूल नहीं है और इसके बावजूद मौजूदा स्कूलों को बंद करने की नीति अपनाई जा रही है। इसे समाज के लिए घातक और शिक्षा के बाजारीकरण की दिशा में कदम बताया गया है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में पहली बार एलएसडी ड्रग्स की बड़ी कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय स्तर के नशे की खेप जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
शिक्षक परिषद ने सरकार से मांग की है कि 15 मार्च 2024 का शासन निर्णय तत्काल रद्द किया जाए, कक्षा-चार शिक्षक नियुक्त्ति और मुख्याध्यापक पद सुनिश्चित किया जाए, शिक्षा नीति की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की जाए, संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते निर्णय नहीं लिया गया तो राज्य में विस्फोटक स्थिति बन सकती है।
Nagpur maharashtra school closure row teachers demand scrap government order
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Development Plan: नए निवेश से बदलेगा शहर; जी. श्रीकांत ने विकास के लिए मांगा नागरिकों का साथ
May 05, 2026 | 12:33 PMबंगाल-असम-पुडुचेरी जीत पर नागपुर में जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं का विजयोत्सव; विपक्ष पर साधा निशाना
May 05, 2026 | 12:28 PMबरगी हादसा: क्रूज के री-फिट पर 38 लाख खर्च फिर कैसे खराब हुआ इंजन? लापरवाही या भ्रष्टाचार, खड़े हो रहे सवाल
May 05, 2026 | 12:25 PMमोबाइल पासवर्ड ना बताने पर पत्नी की बैट से की दनादन पिटाई, मंत्री अतुल सावे के OSD पर हत्या के प्रयास का मामला
May 05, 2026 | 12:23 PMनसरापुर कांड पर फूटा राज ठाकरे का गुस्सा, सरकार और समाज को दिखाया आईना, बोले- आरोपी को तड़पा-तड़पा के मारो
May 05, 2026 | 12:21 PMअब नहीं चलेगी पुरानी गाड़ी? सरकार का बड़ा नियम, टेंशन खत्म या बढ़ेगी परेशानी
May 05, 2026 | 12:21 PMKalyan Illegal Hoardings: कल्याण में अवैध होर्डिंग्स का जाल, मानसून से पहले बड़े हादसे का खतरा
May 05, 2026 | 12:21 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM










