- Hindi News »
- State »
- Metro And Rapid Rail Will Connect From Noida International Greenfield Airport
‘नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट’ तक होगी बेहतरीन रोड, मेट्रो और रैपिड रेल कनेक्टिविटी
- Written By: अनिल सिंह

- मुख्यमंत्री ने की जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण और कनेक्टिविटी की समीक्षा
- कहा, आईजीआई, दिल्ली से हो सीधी कनेक्टिविटी
- मुख्यमंत्री का निर्देश, फरवरी 2024 तक तैयार करें रनवे, करायें ट्रायल लैंडिंग
- जेवर को रेल सेवा से जोड़ने के लिए चोला से रुंधी तक नई रेल लाइन पर हो रहा है विचार
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, जेवर’ को मेट्रो, हाई स्पीड रैपिड रेल और रोड की सीधी और बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलने जा रही है। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी), उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, एनएचएआई और प्रदेश सरकार के अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट की बेहतर कनेक्टिविटी पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जेवर का पूरा क्षेत्र कुछ वर्षों पहले तक अपराध की जद में था। दिन-दहाड़े छिनैती, लूट की घटनाएं होती थी। लेकिन आज इसकी पहचान अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हो रही है।
जेवर एयरपोर्ट के पास ही फ़िल्म सिटी प्रस्तावित है। अगले कुछ वर्षों में यह एनसीआर का सबसे विकसित क्षेत्र होगा। जेवर एयरपोर्ट, एयर कार्गो का बड़ा हब बनने जा रहा है। अनुमान के मुताबिक जेवर एयरपोर्ट 2024-25 में 65 लाख यात्रियों (प्रतिवर्ष) को सेवायें देगा, जो कि 2042-43 तक बढ़कर 07 करोड़ प्रतिवर्ष होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, नई दिल्ली से कनेक्ट किए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए रैपिड रेल और मेट्रो एक बेहतर विकल्प हो सकता है। भारत सरकार, एनसीआरटीसी से इस संबंध में आवश्यक सहयोग परामर्श प्राप्त करते हुए प्रस्ताव तैयार किया जाए। प्रदेश सरकार इसके लिए सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध करायेगी।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें फरवरी 2024 में जेवर एयरपोर्ट के रनवे पर ट्रायल लैंडिंग कराना होगा। इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए रनवे निर्माण, लाइटिंग आदि की कार्यवाही में तेजी आवश्यक है। रेलवे के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि जेवर एयरपोर्ट को बेहतर कनेक्टिविटी के उद्देश्य से स्थानीय चोला से रुंधी तक लगभग 98 किलोमीटर की दूरी तक एक नई रेल लाइन पर भी विचार किया जा रहा है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के स्तर पर कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। बैठक में मुख्यमंत्री ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों को भूमि उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा व जन सुविधा आदि के दृष्टिगत नए थानों, फायर स्टेशन, ड्रेनेज व्यवस्था आदि सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।
सम्बंधित ख़बरें
‘मिडिल-ईस्ट जंग से कई देशों में खाने-पीने का संकट…भारत पूरी ताकत से लड़ेगा’, नोएडा में क्या बोले PM मोदी?
PM मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, VIDEO में देखें अंदर की पहली झलक
दिल्ली नहीं…अब नोएडा से भर सकेंगे उड़ान, 28 को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे PM मोदी; सीएम योगी का ऐलान
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिली सुरक्षा मंजूरी, सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिलने के बाद अब DGCA लाइसेंस की बारी
Metro and rapid rail will connect from noida international greenfield airport
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEKKR vs LSG Live Score: पहले जीत की तलाश में केकेआर, सामने है लखनऊ सुपर जाएंट्स, ईडन गार्डन्स में महामुकाबला
Apr 09, 2026 | 06:59 PM‘स्वतंत्र्यवीर’ सावरकर को सरकार ने नहीं दी थी यह उपाधि! पोते सात्यकी सावरकर ने पुणे कोर्ट में किया बड़ा खुलासा
Apr 09, 2026 | 06:55 PMपवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित; अब आगे क्या होगा?
Apr 09, 2026 | 06:49 PM‘Ek Raat Ki Dulhan’ का खौफनाक ट्रेलर रिलीज, शादी की पहली रात बनी डर और रहस्य की कहानी
Apr 09, 2026 | 06:46 PMतुमसर में नप की लापरवाही से बढ़ा स्वास्थ्य संकट, गंदी नालियां और अनियमित जलापूर्ति पर भड़के नागरिक
Apr 09, 2026 | 06:46 PMदिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार का यूटर्न! राज्यसभा की शपथ से पहले कर दिया ये बड़ा ऐलान- VIDEO
Apr 09, 2026 | 06:43 PMपुडुचेरी विधानसभा चुनाव में दिखा तकनीक और परंपरा का संगम, Neela Robot ने मतदाताओं का किया स्वागत
Apr 09, 2026 | 06:41 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














