
Indian Premier League 2026 15th Match KKR vs LSG Highlight Updates: लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम ने 128 रन तक पहुंचते-पहुंचते 7 विकेट गंवा दिए थे, जिससे मैच पूरी तरह कोलकाता की ओर झुकता दिख रहा था। हालांकि इसके बाद मुकुल चौधरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अंतिम 5 ओवर में तूफानी अंदाज दिखाया और टीम को मुकाबले में बनाए रखा। आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मैच में लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 182 रन बनाते हुए जीत दर्ज की।
लखनऊ की शुरुआत ठीक रही, जहां एडन मार्करम ने 15 गेंदों में 22 और मिचेल मार्श ने 11 गेंदों में 15 रन बनाए। इसके बाद ऋषभ पंत 9 गेंदों में 10 और निकोलस पूरन 15 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल समद 4 गेंद में 2 रन ही बना सके, जबकि आयुष बडोनी ने 34 गेंदों में 54 रन की शानदार पारी खेली। दूसरी ओर, कोलकाता की शुरुआत खराब रही और फिन एलन 9 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 41 रन बनाए, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 45 रन की पारी खेली। कैमरन ग्रीन 32 और रोवमन पॉवेल 39 रन बनाकर नाबाद लौटे, लेकिन टीम जीत से चूक गई।
मोहम्मद शमी के रूप में लखनऊ सुपर जायंट्स को 7वां झटका लग चुका है। उन्हें सुनील नरेन ने अपना शिकार बनाया। अब लखनऊ को जीत के लिए 24 गेंद में 54 रन की जरूरत है।
आयुष बडोनी फिफ्टी लगाकर अनुकूल रॉय का शिकार बन गए हैं। उन्होंने 34 गेंद में 54 रन बनाए। इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुकाबले में वापसी कर ली है। अब लखनऊ को जीत के लिए 32 गेंद में 58 रन की जरूरत है।
आयुष बडोनी ने 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। कुम मिलाकर अब इस मुकाबले में रोमांच बढ़ गया है।
अब्दुल समद के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स को चौथी सफलता मिल चुकी है। उन्हें अनुकूल रॉय ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर मुकुल चौधरी आए हैं। दूसरी तरफ 33 रन के स्कोर के साथ आयुष बढोनी क्रीज पर मौजूद हैं। अब लखनऊ को जीत के लिए 42 गेंद पर 78 रन की जरूरत है।
निकोलस पूरन को 13 रन के स्कोर पर कार्तिक त्यागी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है। इसके साथ ही केकेआर को चौथी सफलता मिली है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर अब्दुल समद आए हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स को कप्तान ऋषभ पंत के रूप में तीसरा बड़ा झटका लग चुका है। वो कैमरूप ग्रीन की गेंद पर कार्तिक त्यागी को कैच थमा बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर निकोलस पून आए हैं। अब लखनऊ को जीत के लिए 67 गेंद पर 100 रन की जरूरत है।
वैभव अरोड़ा ने इस पारी के चौथे ओवर में दो बल्लेबाजों को आउट कर दिया है। उन्होंने पहले एडन मार्करम और फिर मिचेल मार्श को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 4.4 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 42-2 है। इस वक्त क्रीज पर कप्तान ऋषभ पंत और आयुष बडोनी मौजूद हैं।
लखनऊ सुपर जाएंट्स की बल्लेबाज मैदान पर उतर चुके हैं। टीम के लिए मिचेल मार्श और एडन मार्करम सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वैभव अरोड़ा पहला ओवर लेकर आए हैं। इस मुकाबले में जीत के लिए LSG को 182 रन बना बनाने हैं।
आवेश खान ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को चौथी सफलता दिलाई है। उन्होंने केकेआर के उपकप्तान रिंकू सिंह को 4 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर रोमवन पॉवेल आए हैं। 13.3 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 111/3 है।
13.1 ओवर के बाद 111 के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन बल्लेबाजों का विकेट खो दिया है। इस वक्त क्रीज पर रिंकू सिंह और कैमरून ग्रीन मौजूद हैं।
पहले पावरप्ले तक कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी मौजूद हैं। वहीं, फिन एलन पवेलियन लौट चुके हैं।
केकेआर की शुरुआत धीमी रही है। अब तक तीन ओवर का खेल समाप्त हो चुका है और केकेआर ने एक विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर कप्तान अजिंक्य रहाणे 5 और अंगकृष रघुवंशी 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। फिन एलन 9 रन बनाकर आउट हो गए। प्रिंस यादव ने कोलकाता को पहली सफलता दिलाई।
मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गंगा के मैदानों से लेकर मन्नार की खाड़ी तक बने निम्न दबाव के कारण पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है और मैच से पहले भी बारिश के आसार हैं। हालांकि मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, ऐसे में इसके पूरी तरह प्रभावित होने की संभावना कम मानी जा रही है।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए अनुकूल मानी जा रही है। मैच से पहले मौसम में बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त मदद मिल सकती है। वहीं बीच के ओवरों में स्पिनर भी अहम भूमिका निभाते हुए मैच का रुख बदल सकते हैं। बारिश की आशंका के चलते पिच में नमी रहने की उम्मीद है, जिससे गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है। ऐसे हालात में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। इससे पहले कोलकाता और पंजाब के बीच खेला गया मुकाबला भी बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था।
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी।
मिचेल मार्श, एडन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकूल रॉय, मनिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
ईडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब अपने घर पर केकेआर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देगी। LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर कहा- "मुझे लगता है कि हम पहले गेंदबाजी करने का सोच रहे हैं। हम विरोधी टीम को बैकफुट पर धकेलना चाहते हैं। जैसा कि मैंने पहले भी कहा था, हमें अपने गेंदबाज़ों पर पूरा भरोसा है कि वे हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे। (वह जीत कितनी अहम थी?) हमें लगता है, आप जानते हैं, जीत से टीम के माहौल में निश्चित रूप से सकारात्मकता आती है। हम हमेशा सकारात्मक रहने और साथ ही सही इरादा रखने की बात करते हैं। जब आप जीतते हैं, तो मुझे लगता है कि जब लोग देखते हैं कि सब कुछ सही दिशा में जा रहा है, तो उन्हें सचमुच बहुत खुशी होती है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है। (वे अपने बैटिंग ऑर्डर में संतुलन कैसे बनाते हैं?) हमें लगता है कि हमारा टॉप ऑर्डर निश्चित रूप से बैटिंग के लिहाज़ से काफी मज़बूत है, लेकिन साथ ही हमें अपने टॉप ऑर्डर पर पूरा भरोसा है कि वे हमें पूरी पारी में संभाल लेंगे। आप जानते हैं, हम यहाँ इसी मकसद से आए हैं।"
वहीं, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस के बाद बताया कि "हम बॉलिंग करना चाहते थे। असल में मैं पिछले गेम के बारे में सोच रहा हूँ, इसीलिए मैंने यह पूछा था। वह मैच खत्म नहीं हुआ, तो कुछ पता नहीं। बस एक बदलाव, ब्लेसिंग की जगह सुनील आए हैं, वरुण अभी भी अपने हाथ की चोट से ठीक हो रहे हैं।"
लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2026 के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। अब ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम कोलकाता को हराकर अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 में अब तक एक भी जीत नहीं मिली है। टीम अपने शुरुआती दो मुकाबले हार चुकी है, जबकि तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। दो हार के साथ कोलकाता फिलहाल अंक तालिका में नौवें स्थान पर बनी हुई है।
ऋषभ पंत (कप्तान), मिचेल मार्श, एडेन मारक्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजाराबानी, सौरभ दुबे और नवदीप सैनी।