अभिषेक घोसालकर हत्याकांड में मेहुल पारिख की होगी गिरफ्तारी !

सीसीटीवी फुटेज से साफ है कि घटना के वक्त मेहुल वही मौजूद था। पुलिस को संदेह है कि मॉरिस के कृत्य में मेहुल की सहमति थी।
Abhishek Ghosalkar
Published on: 
Updated on: 

Mehul Parikh to be Arrest: शिवसेना ठाकरे गुट के नेता पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोसालकर की हत्याकांड (Ghosalkar Murder Case) के आरोपी मॉरिस नोरोन्हा के करीबी मेहुल पारिख (Mehul Parikh) की गिरफ्तारी (Arrest) की संभावना बढ़ गई है। इस मामले की जांच में मेहुल पारिख के बयान व सीसीटीवी फुटेज में किसी भी प्रकार का तालमेल नहीं दिखाई दे रहा है। पुलिस का मानना है, कि मेहुल को हत्या की साजिश की पूरी जानकारी थी। घटना के वक्त मेहुल वहीं मौजूद था लेकिन फायरिंग के बाद वह फरार हो गया था।

बयान और सीसीटीवी फुटेज में अंतर 

जोन 11 कि अपराध शाखा के पुलिस सूत्रों के अनुसार मेहुल द्वारा दिया गया बयान व सीसीटीवी में मिले साक्ष्य दोनों में अंतर दिखाई दे रहा है। ऐसे में मेहुल की गिरफ्तारी की सम्भवना बढ़ गई है। मेहुल ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त वह मौजूद नहीं था। उसने अपने बयान में दावा किया था कि वह घटना से कुछ मिनट पहले अपनी बीमार मां को देखने के लिए निकल गया था।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है मेहुल  

लेकिन पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से साफ है कि घटना के वक्त मेहुल वही मौजूद था। पुलिस को संदेह है कि मॉरिस के कृत्य में मेहुल की सहमति थी। फायरिंग के बाद मेहुल मौके से भाग गया। इसलिए पुलिस का शक अब और भी बढ़ गया है। पुलिस के मुताबिक मेहुल को हत्या के साज़िश की जानकारी पहले से थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com