- Hindi News »
- World »
- Michigan Church Shooting Live Updates Multiple Injured Building Fire
अमेरिका के चर्च में गोलीबारी, इमारत को किया आग के हवाले, सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO
America: अमेरिका के मिशिगन में एक चर्च में गोलीबारी और आगजनी की खबर सामने आ रही है। इसमें कई लोगों के मारे जाने की सूचना है।पुलिस ने हमलावर को मौके पर ही पर ही मार गिराया।
- Written By: अक्षय साहू

अमेरिकी चर्च में गोलीबारी (फोटो- सोशल मीडिया)
Michigan Church Shooting: अमेरिका के मिशिगन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक चर्च में गोलीबारी और आगजनी के बाद कई लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। जबकि कई लोगों की गंभीर रूप से घायल होने की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को मार गिराया
यह घटना डेट्रॉइट से लगभग 50 मील उत्तर में स्थित ग्रैंड ब्लैंक स्थित चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स में हुई। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रैंड ब्लैंक टाउनशिप पुलिस विभाग ने फेसबुक पर जारी एक बयान में पुष्टि की है कि कई लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है और संदिग्ध हमलावर गिराया गया है।
जनता के लिए कोई खतरा नहीं
पुलिस विभाग ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि , “इस समय जनता के लिए कोई खतरा नहीं है। चर्च में भीषण आग लगी हुई है।” उन्होंने आपातकालीन दल के घटनास्थल पर काम करने के दौरान निवासियों से उस क्षेत्र से दूर रहने का भी आग्रह किया।
सम्बंधित ख़बरें
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
Church of Jesus Christ of Latter-day Saints in Grand Blanc, Michigan is on fire following an active shooter attack leaving multiple victims. Shooter is reportedly down. Religious and political violence in America must end. pic.twitter.com/lcDQKSevUW — America (@america) September 28, 2025
उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने अभी तक घायलों की संख्या या गोलीबारी और उसके बाद लगी आग की परिस्थितियों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। रविवार देर रात तक, कानून प्रवर्तन और आपातकालीन सेवाएँ अपनी कार्रवाई जारी रखे हुए थीं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि स्थिति के विकसित होने पर जाँचकर्ताओं से और जानकारी मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: दो साल जिंदगी और फिर मौत…चीन के पूर्व मंत्री को अजीबोगरीब सजा, जानिए क्या है पूरा मामला
नॉर्थ कैरोलिना में गोलीबारी में 3 की मौत
इससे पहले अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना प्रांत में हुई गोलीबारी की घटना सामने आई थी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हुए हैं। यह घटना ब्रांसविक काउंटी के साउथपोर्ट यॉट बेसिन में हुई, जहां एक नाव पर सवार संदिग्ध व्यक्ति ने रेस्टोरेंट पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। साउथपोर्ट सिटी के प्रवक्ता ने इस घटना की स्थानीय मीडिया को पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी से लगभग एक घंटा पहले संदिग्ध नाव पानी में रुकी हुई थी। गोलीबारी के बाद संदिग्ध व्यक्ति नाव लेकर फरार हो गया, और आखिरी बार नाव को ओक द्वीप की ओर जाते देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस नाव से गोलीबारी हुई, उस पर एक कुत्ता भी था।
Michigan church shooting live updates multiple injured building fire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM












