- Hindi News »
- State »
- Matoshree Indirabai Baburao Sarnaik Hospital Is Closed Mira Bhaindar
सीएम शिंदे के हाथों फरवरी में उद्घाटन के बावजूद बंद है निःशुल्क अस्पताल, जानें क्या है माजरा
- Written By: अनिल सिंह

आचार संहिता की वजह से अटकी कैशलेस अस्पताल में निःशुल्क इलाज की सुविधा
विनोद मिश्रा@नवभारत
मीरा-भायंदर: शहर के गरीब और जरूरतमंद मरीजों के गंभीर और जटिल बीमारियों के मुफ्त इलाज तथा शस्त्र क्रिया के लिए निर्मित एकमात्र कैशलेस” मातोश्री इंदिराबाई बाबूराव सरनाईक “अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए अभी इंतजार करना होगा। इस अस्पताल को महात्मा ज्योतिबा फुले योजना में समाविष्ट करने का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा गया था, लेकिन इसी दौरान लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लागू हो जाने से यह प्रस्ताव पारित नहीं हो सका और निर्णय प्रलंबित रह गया है। जबकि फरवरी माह में ही राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों इस अस्पताल का भव्य उद्घाटन किया गया था। प्रत्यक्ष में अभी अस्पताल बंद है और मरीजों को कैशलेस उपचार की सुविधा के लिए आचार संहिता खत्म होने और महात्मा ज्योतिबा फुले योजना में समाविष्ट किए जाने के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगने तक इंतजार करना होगा। पूर्ण क्षमता से इस अस्पताल के शुरू होने के बाद मीरा-भायंदर और वसई-विरार तक के गरीब मरीज इस अस्पताल में कैशलेस उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।
बता दें कि दहिसर चेकनाका के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भारत रत्न लता मंगेशकर नाट्यगृह के पास 100 बेड की 4 मंजिली अस्पताल की इमारत बिल्डर ने कंस्ट्रक्शन टीडीआर के बदले निर्मित कर मीरा-भायंदर मनपा को दी है। राज्य सरकार के महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना अंतर्गत इस अस्पताल को संचालित किए जाने की योजना है। इस कैशलेस अस्पताल में पीले और केसरी रंग के राशन कार्ड धारकों के सभी उपचार मुफ्त में किए जायेंगे। जिसमें ओपन हार्ट सर्जरी और कैंसर जैसे महंगे उपचारों का भी समावेश होगा। इस अस्पताल का नामकरण ” मातोश्री इंदिराबाई बाबूराव सरनाईक हॉस्पिटल” रखा गया है। इस अस्पताल में सभी अत्याधुनिक उपकरण और मशीन खरीदने के लिए सरनाईक ने मुख्यमंत्री शिंदे से 25 करोड़ रुपए की निधी मंजूर कर लाई थी. इसमें मनपा की निधि खर्च नहीं हुआ है।
मातोश्री इंदिराबाई बाबुराव सरनाईक हॉस्पिटल में आयसीयू, पोस्ट ऑपरेटिव्ह आयसीयू, एसी जनरल बेड और कॅज्युअल्टी बेड सहित 100 बेड की सुविधा होगी। सभी पीले और केसरी रंग के राशन कार्ड धारकों को मुफ्त ओपीडी सेवा, रक्त जांच की (हेमॅटोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री टेस्ट), ईसीजी, सोनोग्राफी, 2 डी इको टेस्ट, होल्टर, पीएफटी, एक्सरे, केयूव्ही, सीटी स्कॅन स्क्रीनिंग की मुफ्त सुविधा होगी। इसके अलावा सभी प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराए जाने का दावा किया गया था। इस संबंध में मनपा प्रशासन का कहना है कि लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में लागू आचार संहिता के कारण संबंधित विभाग का निर्णय प्रतिबंधित रह गया है, आचार संहिता समाप्त होने के बाद प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर अस्पताल नागरिकों के इलाज के लिए खुलने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
Thane में NDRF और SDRF का मेगा ड्रिल, आपदा से निपटने के लिए दो हफ्ते की विशेष ट्रेनिंग शुरू
Thane News: JCB की टक्कर से गई थी जान, परिवार को मिलेगी 44 लाख का मुआवजा, ठाणे कोर्ट ने सुनाया फैसला
Mira Bhayander: मीरा-भायंदर रिक्शा परमिट का फिर होगा सत्यापन, फर्जी धारकों पर चलेगा हथौड़ा
अंबरनाथ के उद्योगों पर गहराया युद्ध का साया! कच्चे माल की किल्लत और मजदूरों का पलायन से बढ़ी चिंता
प्रताप सरनाईक (विधायक, ओवला माजीवाड़ा विधानसभा) ने बताया, इस अस्पताल का उद्घाटन फरवरी माह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया था। उसके बाद इस अस्पताल के पूरी क्षमता से शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन यह अस्पताल मुफ्त और कैशलेस सुविधाएं प्रदान करने वाली महात्मा ज्योतिबा फुले योजना में शामिल नहीं हो सकी है, इसलिए यहां मरीजों का इलाज शुरू नहीं किया गया है। अस्पताल का प्रस्ताव सरकार को सौंपा गया था और इसे अप्रैल की शुरुआत में मंजूरी मिल जाने की उम्मीद थी। आचार संहिता समाप्त होने पर इस अस्पताल को योजना में समाविष्ट कर इसे शुरू की जाएगी।
Matoshree indirabai baburao sarnaik hospital is closed mira bhaindar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शनि-दोष से छुटकारा के लिए शनिवार को करें पीपल पेड़ से जुड़े ये अचूक उपाय
Apr 04, 2026 | 04:42 PMबेमौसम बारिश से अहिल्यानगर में फसलों को भारी नुकसान, मंत्री विखे पाटिल ने दिए पंचनामा के निर्देश
Apr 04, 2026 | 04:42 PM‘मेरी लिस्ट में नंबर-1…’, Ricky Ponting ने श्रेयस अय्यर को लेकर किया बड़ा खुलासा
Apr 04, 2026 | 04:40 PMप्यार, धोखा और बदले की कहानी लेकर आई डकैत, ट्रेलर में दिखा अदिवि शेष-मृणाल ठाकुर का इमोशनल सफर
Apr 04, 2026 | 04:33 PM‘चुप कराया गया हूं…’ पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन, राघव चड्ढा को मिला साली साहिबा का खुला समर्थन
Apr 04, 2026 | 04:32 PMमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: BJP में 4 MLC सीटों के लिए लामबंदी शुरू, किसका कटेगा टिकट और किसे मिलेगा मौका?
Apr 04, 2026 | 04:22 PM‘यह इजरायल की चाल है…’, सऊदी में US एंबेसी पर ड्रोन हमले ने ट्रंप की उड़ाई नींद, ईरान ने झाड़ा पल्ला
Apr 04, 2026 | 04:21 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














