In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- State »
- Mangrove Cutting In Ganpat Patil Nagar To Make Illegal Chawl By Land Mafia
गणपत पाटिल नगर में धड़ल्ले से काटे जा रहे मैंग्रोव, प्राकृतिक आपदा को खुला निमंत्रण, कौन है जिम्मेदार
- Written By: अनिल सिंह
Updated On:
Jan 10, 2024 | 03:55 PM

- पर्यावरण को खुलेआम पहुंचाई जा रही क्षति
- भविष्य में होने वाली प्राकृतिक आपदा का जिम्मेदार कौन?
रितेश तिवारी@नवभारत
दहिसर: मुंबई के उपनगरीय इलाके दहिसर (Dahisar) में लिंक रोड पर समुद्री तट के किनारे बसे गणपत पाटिल नगर (Ganpat Patil Nagar) में भू माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से मैंग्रोव (land mafia) की कटाई (Cutting) कर नए-नए झोपड़े (Illegal chawl) बनाए जा रहे हैं। जिससे बड़े पैमाने पर पर्यावरण की क्षति हो रही है। मैंग्रोव की कटाई भविष्य में किसी बड़े संकट को दावत देने जैसी है। यह एक गंभीर चिंता का विषय है। ऐसा करने वालों को कहीं ना कहीं राजनीतिक मदद भी मिल रही है।
गणपत पाटिल नगर इलाके में अभी भी भूमाफिया (land mafia) द्वारा मैंग्रोव को काटकर खुले भूखंड पर नई-नई झोपड़ी बनाकर लाखों रुपयों में बेचा जा रहा है। जिसका शिकार गरीब जनता हो रही है।हालांकि इस तरह का कारोबार मनपा या वन विभाग के जानकारी में ना हो यह सम्भव नहीं है। गौरतलब है कि बीते 31 अक्टूबर को इसी गणपत पाटिल नगर के गली नंबर 11 में वन विभाग कि जमीन पर मैंग्रोव को काटकर बनाए गए 130 झोपड़ों को ध्वस्त कर दिया था। जिसके बाद 130 परिवार सड़क पर आ गए थे। अगर वन विभाग और मनपा मैंग्रोव की कटाई और अवैध झोपड़ों के निर्माण को ही रोक दें तो उन्हें बनने के बाद तोड़ने की नौबत ही नहीं आएगी।
लेकिन वन विभाग और मनपा उस वक्त ऐक्शन नहीं लेते इसी वजह से भू माफियाओं के हौसले बुलंद है, जो कि गणपत पाटिल नगर की गली नम्बर 4 में गोराई की खाड़ी से लगकर उगे हुए मैंग्रोव को काटकर भरनी कर धड़ल्ले से नए झोपड़े खड़े कर रहे हैं। जिसे मनपा प्रशासन व वन विभाग के अधिकारी अनदेखा कर रहे हैं। सवाल यह उठता है यदि भविष्य में गणपत पाटिल नगर में मैंग्रोव की कटाई के कारण प्राकृतिक आपदा आती है, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा?
अधिवक्ता विमलेश झा और हिन्दी भाषी सेवा संघ के अध्यक्ष कहते हैं, गणपत पाटिल नगर पहले सुविधा विहीन है, ऐसे में मैंग्रोव्स की कटाई कर नए झोपड़े बनाने वाले भू माफिया कोई बाहर के नहीं है बल्कि नेताओं के पाले हुए दलाल है। जो अन्य कई पार्टी के भ्रष्ट नेताओं, वन विभाग, मनपा के भ्रष्ट अधिकारियों को उनका हिस्सा देने के बाद ही मैंग्रोव की कटाई कर झोपड़े बना रहे हैं। यदि प्रशासन में कोई ईमानदार अधिकारी है तो इसकी जांच करें, जब ये घर बनाकर बेचेंगे तो जरूरतमंद तो इसे खरीदेगा ही और बाद में भुगतेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai में नाले सफाई पर संकट: मीठी नदी की सफाई में देरी से बढ़ी चिंता, बीएमसी की तैयारी पर उठे सवाल
Dhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 1000 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
केरल जीतने के लिए पार्टियों ने उतारी टीम महाराष्ट्र! BJP से फडणवीस तो कांग्रेस से इस नेता ने संभाली कमान
केरलम चुनाव: राहुल गांधी की 4 रैलियां और पीएम मोदी का मेगा रोड शो, आखिरी दौर के प्रचार में थमेगी सांसें!
Mangrove cutting in ganpat patil nagar to make illegal chawl by land mafia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jan 10, 2024 | 03:55 PM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai में नाले सफाई पर संकट: मीठी नदी की सफाई में देरी से बढ़ी चिंता, बीएमसी की तैयारी पर उठे सवाल
Apr 04, 2026 | 09:53 AMDhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 1000 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
Apr 04, 2026 | 09:39 AMकेरल जीतने के लिए पार्टियों ने उतारी टीम महाराष्ट्र! BJP से फडणवीस तो कांग्रेस से इस नेता ने संभाली कमान
Apr 04, 2026 | 09:38 AMकेरलम चुनाव: राहुल गांधी की 4 रैलियां और पीएम मोदी का मेगा रोड शो, आखिरी दौर के प्रचार में थमेगी सांसें!
Apr 04, 2026 | 09:37 AMCIDCO Scam: नवी मुंबई में सैलरी से 173% ज्यादा संपत्ति, अधिकारी और पत्नी पर FIR
Apr 04, 2026 | 09:32 AMWeekly Horoscope: 05 से 11 अप्रैल तक कैसा रहेगा आपका भाग्य? ग्रहों की चाल बदलेगी इन 4 राशियों की तकदीर
Apr 04, 2026 | 09:32 AMसंभाजीनगर में पाइपलाइन फॉल्ट से जलापूर्ति बाधित, मरम्मत के बाद पंपिंग शुरू; लक्ष्य पर संकट
Apr 04, 2026 | 09:28 AMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










