- Hindi News »
- State »
- Maharashtra Professor Accused Of Raping Student Suspended By Aurangabad University
महाराष्ट्र : छात्रा के साथ बलात्कार करने के आरोपी प्रोफेसर को औरंगाबाद यूनिवर्सिटी ने किया सस्पेंड
- Written By: काजल चोपड़े

औरंगाबाद: महाराष्ट्र (Maharashtra) में औरंगाबाद (Aurangabad) के एक विश्वविद्यालय (University) ने अपनी छात्रा के साथ बलात्कार (Rape) करने और उसके माता-पिता को परेशान करने के आरोपों से घिरे एक प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
बेगमपुरा थाने ने मंगलवार रात को आरोपी प्रोफेसर अशोक बंदगार और उसकी पत्नी के खिलाफ भादंसं की विभिन्न संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उसकी पत्नी को भी प्राथमिकी में नामजद किया गया है क्योंकि उसने शिकायतकर्ता से कथित रूप से कहा था कि उन्हें (उन दोनों को) उससे एक पुत्र चाहिए।
डॉ. बाबासाहब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के एक आदेश के अनुसार, संस्थान के प्रशासन ने बंदगार के खिलाफ कार्रवाई शुरू की और बुधवार को उसे निलंबित कर दिया। आदेश में यह भी कहा गया है कि विश्वविद्यालय ने उसके खिलाफ अलग से जांच कराने का भी फैसला किया है। पुलिस के अनुसार, नाटक विभाग का यह प्रोफेसर 2019 से 2021 के दौरान जब ऑनलाइन कक्षाएं लेता था तभी वह शिकायतकर्ता के संपर्क में आया जो अपने शोधनिबंध की तैयारी कर रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
बुलढाणा में कोहराम; जहरीला खाना खाने से एक ही परिवार के 3 मासूम बच्चों की मौत, मां और बेटी अस्पताल में भर्ती
Bhandara : महावितरण का सख्त कदम, बिजली बिल बकाया पर कार्रवाई; 10 गांवों में जलापूर्ति ठप
भंडारा में बड़ी कार्रवाई, पोक्सो जांच में खुलासा; नाबालिग मामले में होटल मालिक पर केस
Nanded Murder: ‘फिर दहला नांदेड़’, मॉर्निंगवॉक पर निकले युवक की चाकू घोंप कर हत्या
पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रोफेसर ने उसका विश्वास जीता और उसे औरंगाबाद में अपने घर पर अपने परिवार के साथ रहने के लिए कथित रूप से राजी कर दिया। एक अधिकारी ने पहले बताया था कि फरवरी, 2022 और फरवरी 2023 के दौरान जब शिकायतकर्ता प्रोफेसर के घर पर थी तब उसने कई बार उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया जब शिकायतकर्ता ने इस अपराध के बारे में बंदगार की पत्नी को बताया तब उसने उससे कहा कि वे दोनों पति-पत्नी उससे एक पुत्र चाहते हैं।
अधिकारी के अनुसार, बीमार पड़ जाने पर शिकायतकर्ता बुलढाणा में अपने घर लौट गयी लेकिन उसके बाद भी प्रोफेसर फोन पर उसे कथित रूप से परेशान करता रहा । अधिकारी के मुताबिक, तब महिला ने इस कथित बलात्कार के बारे में अपने पिता को बताया और फिर वे लोग विश्वविद्यालय की विशाखा समिति के पास पहुंचे। यह समिति कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों को देखती है।
अधिकारी ने बताया कि जब प्रोफेसर को तलब किया गया तब उसने शिकायतकर्ता के घर जाकर उसके माता-पिता को धमकाने की चेष्टा की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने हाल में शिकायतकर्ता को एक पत्र दिया और उससे कहा कि वह पुलिस से संपर्क कर सकती है। तब पीड़ित ने प्रोफेसर के विरूद्ध शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। (एजेंसी)
Maharashtra professor accused of raping student suspended by aurangabad university
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बुलढाणा में कोहराम; जहरीला खाना खाने से एक ही परिवार के 3 मासूम बच्चों की मौत, मां और बेटी अस्पताल में भर्ती
Apr 07, 2026 | 01:54 PMबर्थडे से पहले अल्लू अर्जुन की AA22xA6 का रहस्यमयी पोस्टर रिलीज, खतरनाक पंजे की झलक ने बढ़ाया सस्पेंस
Apr 07, 2026 | 01:48 PMBhandara : महावितरण का सख्त कदम, बिजली बिल बकाया पर कार्रवाई; 10 गांवों में जलापूर्ति ठप
Apr 07, 2026 | 01:46 PMचार मैचों के लिए अर्जेंटीना का दौरा करेगी Indian Women’s Hockey Team, जानें क्यों अहम है यह सीरीज?
Apr 07, 2026 | 01:38 PMअपना ब्लाउज फाड़ लो…, केरल कांग्रेस नेता ने दिया शर्मनाक बयान, विरोधियों को फंसाने का दिया अजीबोगरीब नुस्खा
Apr 07, 2026 | 01:38 PMभंडारा में बड़ी कार्रवाई, पोक्सो जांच में खुलासा; नाबालिग मामले में होटल मालिक पर केस
Apr 07, 2026 | 01:35 PMनागपुर: महज चप्पल पहनने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, रामटेक पुलिस ने 2 घंटे में 4 आरोपियों को दबोचा
Apr 07, 2026 | 01:29 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नही, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:27 PM
असम की राजनीति में पासपोर्ट और पाकिस्तान का तड़का, पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के CM हिमंता; कांग्रेस को घेरा
Apr 06, 2026 | 09:21 PM











