- Hindi News »
- State »
- Maharashtra Policeman Hospitalised As Rickshaw Driver Attacks Him With Knife Accused Held
ठाणे के भिवंडी में पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला, शक होने पर रिक्शा रोका तो सिर पर चाकू से कर दिया वार
हमले में घायल पुलिसकर्मी का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
- Written By: काजल चोपड़े

Representative Image (File Photo)
ठाणे (महाराष्ट्र), महाराष्ट्र (Maharashtra) में ठाणे (Thane) जिले के भिवंडी (Bhiwandi) में एक रिक्शा चालक (Rickshaw Driver) ने पुलिसकर्मी (Policeman) पर चाकू (Knife) से कथित तौर पर हमला कर दिया। हमले में घायल पुलिसकर्मी का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को हुई और आरोपी की पहचान उमर मुनीर शेख (53) के तौर पर की गयी है जो आदतन अपराधी है।
भिवंडी (Bhiwandi) तालुक पुलिस थाने के इंस्पेक्टर दत्ता बोराटे ने बताया कि पुलिस के एक दल ने रात को गश्त के दौरान वाडपे और सोनाले गांवों के बीच एक संदिग्ध रिक्शा देखा। पुलिस ने रिक्शे का पीछा किया और उसे एक गांव के समीप रोक दिया। जब पुलिसकर्मियों ने उसके चालक से पूछताछ की तो उसने अचानक पुलिस नाइक रंजीत पाल्वे के सिर पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे काबू में कर लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
क्रेडाई-एमसीएचआई की प्रॉपर्टी प्रदर्शनी में दिग्गज बिल्डरों के प्रोजेक्ट, 17 अप्रैल से लगेगा मेला
पुलिस नौकरी का झांसा देकर 1.27 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद
नेशनल पार्क में तेंदुए की शिकार ! वन्य जीवों की खाल और अंगों की तस्करी, 6 आरोपी गिरफ्तार
स्कूलों के विकास के लिए रोडमैप तैयार करें रेवणे, मनपा शिक्षा विभाग स्तर सुधारेंने समीक्षा बैठक
बोराटे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। उसे बुधवार को स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां उसे 12 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आयी हैं तथा उनका इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल बरामद की है। उसके खिलाफ कल्याण-डोम्बिवली क्षेत्र में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और जो रिक्शा वह चला रहा था, वह भी चोरी का है।(एजेंसी)
Maharashtra policeman hospitalised as rickshaw driver attacks him with knife accused held
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
घंटों मोबाइल चलाकर हो रहे परेशान? Doomscrolling की लत छोड़ने के लिए ये 5 ऐप्स कर देंगे कमाल
Apr 09, 2026 | 03:21 AMIPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMवीडियो गैलरी

उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM














