- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Goregaon Police Job Fraud 1 27 Lakh Gold Jewellery Cheated Accused Arrested
पुलिस नौकरी का झांसा देकर 1.27 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद
Goregaon Job Fraud Case: गोरेगांव थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.27 लाख रुपये के सोने के आभूषण ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Gondia News: गोरेगांव थाना क्षेत्र में हुई ठगी के एक गंभीर मामले का खुलासा करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर फिर्यादी और उसके मित्र से 1 लाख 27 हजार रु. के सोने के आभूषण ठगकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके कब्जे से पूरा माल बरामद किया गया है.जानकारी के अनुसार, 24 मार्च को गोरेगांव थाने में मामला दर्ज किया गया था. शिकायत अनुसार, अज्ञात आरोपी ने शिकायत कर्ता और उसके मित्र से संपर्क कर पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने का लालच दिया.
इसके बाद आरोपी ने दोनों से 1.27 लाख रु. के सोने के आभूषण लिए और कुछ ही दिनों में नौकरी लगने का आश्वासन देकर फरार हो गया. ठगी का अहसास होने पर फिर्यादी ने थाने में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इस मामले में भंडारा जिले के साकोली तहसील के तहत किन्हीमोखे निवासी आरोपी विलास नारायण गणवीर 60 को ग्राम परसोड़ी से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसके पास से 1.27 लाख रु. के सोने के आभूषण बरामद किए गए.
मामले की आगे जांच जारी है और आरोपी से अन्य मामलों का खुलासा होने की भी संभावना है.ठगी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, उप पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन में की गई. उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे तथा पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत काले के नेतृत्व में जांच टीम ने यह सफलता हासिल की. पुलिस ने ऐसे ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. साथ ही नागरिकों से अपील की है कि नौकरी दिलाने जैसे झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.
सम्बंधित ख़बरें
अविनाश ब्राह्मणकर बनाम दिलीप बंसोड! भंडारा-गोंदिया MLC Election में प्रतिष्ठा की जंग तेज
गोंदिया में खरीफ बुआई की तैयारी तेज, 2.05 लाख हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य
सावधान! न कोई UPI पिन डाला न आया OTP, फिर भी मेडिकल कर्मी के खाते से साफ हुए 1.78 लाख
विधान परिषद चुनाव 2026: महायुति उम्मीदवार अविनाश ब्राम्हणकर ने दाखिल किया नामांकन
Goregaon police job fraud 1 27 lakh gold jewellery cheated accused arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jiah Khan Death Anniversary: अमिताभ संग डेब्यू से लेकर 6 पन्नों के सुसाइड नोट तक, जिसने हिला दिया बॉलीवुड
Jun 03, 2026 | 07:31 AMप्याज को नहीं मिल रहा उचित दाम, किसानों के समर्थन में महाविकास आघाड़ी ने जाम किया पुणे-नाशिक महामार्ग
Jun 03, 2026 | 07:31 AMईरान ने बहरीन-कुवैत पर मिसाइलें दागीं, जवाब में US ने केश्म द्वीप पर की भीषण एयरस्ट्राइक; जानें ताजा हालात
Jun 03, 2026 | 07:28 AMनवभारत संपादकीय: टीएमसी और बीजेपी के बीच बढ़ता टकराव, बंगाल में चल रही प्रतिशोध की राजनीति
Jun 03, 2026 | 07:26 AMमध्य प्रदेश में मौसम मेहरबान, लू की विदाई और बारिश की एंट्री से गिरा तापमान, आज 36 जिलों में अलर्ट
Jun 03, 2026 | 07:23 AMनवभारत विशेष: विदेशी डाटा सेंटर से उपनिवेशवाद की आहट, हमारे पेशेवर डिजिटल ढुलाई मजदूर न बन जाएं!
Jun 03, 2026 | 07:19 AMगौतम अडानी से पंगा लेना पड़ा वेदांता ग्रुप के लिए भारी, मुंबई-दिल्ली दफ्तरों में ईडी की छापेमारी
Jun 03, 2026 | 07:13 AMवीडियो गैलरी

पासिंग ऑउट परेड में घुटनों के बल खूबसूरत प्रेमिका को किया प्रपोज, जवान का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
Jun 02, 2026 | 11:37 PM
मोदी के ‘सिंघम’ अन्नामलाई ने की बगावत? वो 5 बड़े कारण जिसने दिल्ली से चेन्नई तक मचाया हड़कंप- VIDEO
Jun 02, 2026 | 11:21 PM
पहली बार किसी भारतीय क्रिकेटर पर होने जा रही है ऐसी अनोखी रिसर्च! IIM इंदौर की रिसर्च में खुलेगा राज- VIDEO
Jun 02, 2026 | 09:02 PM
दिल्ली में बड़ा हादसा: एक धमाका और मलबे के ढेर में तब्दील हो गई पूरी बिल्डिंग, देखें VIDEO
Jun 02, 2026 | 08:47 PM
ट्रंप का फूटा गुस्सा! फोन पर नेतन्याहू को लगाई फटकार, क्या टूटने वाली है अमेरिका-इजराइल की दोस्ती? देखें VIDEO
Jun 02, 2026 | 08:26 PM
मंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
Jun 01, 2026 | 11:24 PM














