- Hindi News »
- State »
- Maharashtra Infant Dies Three Days After Routine Vaccination In Palghar
महाराष्ट्र: पालघर में नियमित टीकाकरण के तीन दिन बाद शिशु की मौत
- Written By: वैष्णवी वंजारी

File Photo
पालघर: महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल पालघर जिले में नवजातों को लगने वाला नियमित टीका लगने के तीन दिन बाद, 16 महीने के एक बच्चे की मौत हो गई। इस संबंध में, एक चिकित्सा अधिकारी ने बुधवार को बताया कि शिशु की मौत के वास्तविक कारण की जांच की जा रही है। मोखाडा शहर में तैनात चिकित्सा अधिकारी भाऊसाहेब छत्तर ने कहा कि शिशु के विसरा को जांच के लिए जे जे अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा, “जे जे अस्पताल से रिपोर्ट 10 दिन बाद आएगी, जिसे देखने के बाद ही हम बच्चे की मौत का कारण बता पाएंगे।”
डॉ छत्तर ने कहा कि शिशु को डीपीटी, एमएमआर और (पीसीवी) बूस्टर टीके की खुराक नौ फरवरी को दी गई थी। उन्होंने कहा, “बच्चा बीमार हो गया और 12 फरवरी को उसकी मौत हो गई।” डॉक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि गांव के चार अन्य बच्चों को भी नौ फरवरी को, नियमित तौर पर दिया जाने वाला टीका दिया गया था लेकिन उन्हें कोई समस्या नहीं हुई।
सम्बंधित ख़बरें
विरार में बुलेट ट्रेन स्टेशन के साथ 450 हेक्टेयर क्षेत्र होगा विकसित, ‘प्रोजेक्ट स्मार्ट’ पर चर्चा
पालघर में इश्क का खूनी अंजाम: प्रेमी संग भागी युवती, गुस्से में ड्राइवर ने लड़के के पिता को मारी गोली
नये साल के जश्न में हुई हत्या का ‘वांटेड’ गिरफ्तार, पालघर में छिपा था हत्यारा, संगीत विवाद में ली थी जान
वाढवण पोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण तेज: किसानों को मिलेगी मार्केट वैल्यू से दोगुनी कीमत, जानें पूरी डिटेल
इस बीच मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गलत तरीके से टीका लगाने के कारण शिशु की मौत हुई। सूत्रों ने बताया कि मृतक सर्वेश धोड़ी कोशमीसेठ गांव का निवासी था और उसे 10 फरवरी को सरकारी वशाला स्वास्थ्य केंद्र की एक नर्स द्वारा एमएमआर और ट्रिपल पोलियो बूस्टर खुराक दी गई थी।
सूत्रों के अनुसार, शिशु को 11 फरवरी को को बुखार आया और उसे गांव के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। तबियत बिगड़ने के बाद 12 फरवरी को उसे खोदला ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत अवस्था में लाया गया घोषित कर दिया। मोखाडा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। (एजेंसी)
Maharashtra infant dies three days after routine vaccination in palghar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चेपॉक में भारत ने भरी सेमीफाइनल के लिए हुंकार, अभिषेक-हार्दिक ने जिम्बाब्वे को दिया जख्म, 72 रन से चटाई धूल
Feb 26, 2026 | 10:35 PMअसम के ‘फायरब्रांड’ सीएम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हेट स्पीच के मामले में सरमा के साथ लपेटे में आई भारत सरकार
Feb 26, 2026 | 10:18 PMIND vs WI: टीम इंडिया की ताकत देख डरे शाई होप? बोले- सेमीफाइनल के लिए हमें ऐसा करना ही होगा
Feb 26, 2026 | 10:17 PMT20 World Cup में भारत ने बनाया एक नया कीर्तिमान, एक पारी में पहली बार किया ऐसा कारनामा
Feb 26, 2026 | 10:08 PMरिलीज से पहले ही ‘टॉक्सिक’ का बड़ा धमाका, प्री-बॉक्स ऑफिस रेस में ‘धुरंधर 2’ पर भारी पड़े यश!
Feb 26, 2026 | 10:04 PMENG vs NZ Live Streaming: सेमीफाइनल की जंग! जानें कब, कहां व कैसे देख सकते हैं इंग्लैंड-न्यूजीलैंड महामुकाबला?
Feb 26, 2026 | 10:00 PMजर्मनी से जाना था इंग्लैंड मगर लौटे लखनऊ…केशव मौर्य को UK ने नहीं दिया वीजा, यूपी में बढ़ी सियासी हलचल!
Feb 26, 2026 | 09:59 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM














