- Hindi News »
- World »
- China Gaves Imaginary Name Of Some Places In Arunachal Pradesh India Reject
चीन ने फिर चली दुश्मनी की चाल! अरुणाचल प्रदेश की कुछ जगहों दिया काल्पनिक नाम, भारत ने किया खारिज
- Written By: अमन मौर्या
India-China Border Tension 2026: चीन अरुणाचल प्रदेश को 'दक्षिणी तिब्बत' का हिस्सा मानता है और समय-समय पर अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के नए नामकरण करता रहा है।

विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
India-China Border Tension 2026: चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर से चीन ने भारत को उकसाने वाला कदम उठाया है। चीन ने अरुणाचल प्रदेश के स्थानों को मनगढ़ंत नाम दिया है। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया आई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा से देश का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहा है और रहेगा।
चीन के किसी भी तरह के नाम बदलने या झूठे दावे करने से जमीनी हकीकत नहीं बदलती। चीन की इस तरह की हरकतें भ्रामक और निरर्थक हैं, जिसे भारत पूरी तरह से अस्वीकार करता है। चीन का यह कदम आधारहीन है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर कोई समझौता नहीं करेगा।
मनगढ़ंत कहानियों से सच्चाई नहीं बदलती- विदेश मंत्रालय
चीन के इस कदम के जवाब में विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन के झूठे दावे और मनगढ़ंत कहानियों से किसी तरह की सच्चाई नहीं बदल सकती। अरुणाचल प्रदेश सहित भारत के सभी क्षेत्र हमेशा से देश का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहे हैं और आगे भी रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: चीन की नजर और भारत की चिंता, क्यों अहम है ‘चिकन नेक’?
अरुणाचल से असम तक फैला शराब तस्करी का ‘जाल’, ED की रेड में हुआ खुलासा; सरकार की मुहरें भी हुईं बरामद
भाजपा के इस सीएम पर गिरी गाज, सुप्रीम कोर्ट ने CBI को दिया जांच का आदेश; ₹1,270 करोड़ के भ्रष्टाचार का मामला
पाकिस्तान के हमजा मिलिट्री सेंटर पर अफगानिस्तान का ड्रोन हमला, इस्लामाबाद में भारी तबाही
राज्यपाल का सीमावर्ती चौकी के दौरे से बौखलाया चीन
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाइक 9 अप्रैल, 2026 को तवांग जिले में LAC के पास स्थित सीमावर्ती चौकी का दौरा किया था। राज्यपाल की इस यात्रा का उद्देश्य अग्रिम चौकी पर तैनात भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों का मनोबल बढ़ाना था। साथ ही दुर्गम परिस्थितियों में उनकी सतर्कता का जायजा लेना था। चीन के इस कदम को राज्यपाल के सीमावर्ती जिले की यात्रा का प्रतिक्रिया माना जा रहा है।
चीन ने पहले भी भारतीय क्षेत्रों के नाम बदलने का किया है प्रयास
यह पहली दफा नहीं है, जब चीन ने अरुणाचल प्रदेश का नाम बदलने की कोशिश की है। पहले भी कई बार चीन ऐसी हरकतों से भारत को उकसाने की कोशिश कर चुका है। दरअसल, चीन अरुणाचल प्रदेश को ‘दक्षिणी तिब्बत’ का हिस्सा मानता है और समय-समय पर अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के नए नामकरण करता रहा है।
ये भी पढ़ें- Donald Trump की चीन को चेतावनी: ईरान को हथियार भेजने पर भुगतने होंगे …
इसके पहले 2021 और 2017 में भी चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों का नामकरण किया गया है। भारत सरकार चीन के ऐसी हरकतों को कड़ी प्रतिक्रिया देती रही है।
China gaves imaginary name of some places in arunachal pradesh india reject
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Purnima Upay: बरसों बाद ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा 2026 पर महासंयोग, चुपचाप कर लें ये काम, चमक उठेगी किस्मत
May 30, 2026 | 01:32 PMसूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PMमुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
May 30, 2026 | 01:23 PMसंभाजीनगर: छावनी के रेजिमेंटल स्कूलों की जर्जर इमारतें घोषित खतरनाक, नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश पर लगी रोक
May 30, 2026 | 01:23 PMस्कूल गार्ड पर झपटा आवारा कुत्ता, CCTV वायरल होते ही डॉग लवर्स और लोगों के बीच छिड़ी बहस
May 30, 2026 | 01:21 PM15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PMनागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
May 30, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM














