- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Daily Horoscope 13 April 2026 Zodiac Predictions And Market Trends In Hindi
Aaj Ka Rashifal 13 April: सोमवार को मेष की चमकेगी किस्मत, धनु-मकर को मिलेगी चेतावनी! जानें 12 राशियों का हाल
- Written By: प्रीति शर्मा
Today Horoscope: दैनिक राशिफल व्यक्ति के दिनभर के फैसलों और गतिविधियों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है। 13 अप्रैल सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आ रहा है।

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Daily horoscope 13 April 2026: सोमवार 13 अप्रैल 2026 को वैशाख कृष्ण एकादशी का विशेष संयोग बन रहा है। धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से आज का दिन विभिन्न राशियों के लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा। जहां कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, वहीं कुछ को वाणी और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आज के सितारे आपके बारे में क्या कहते हैं।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी ऊर्जावान रहने वाला है। आपके भीतर का जोश देखकर सहकर्मी और अधीनस्थ कर्मचारी प्रभावित होंगे और आपके कार्यों में पूरा सहयोग करेंगे। कार्यस्थल पर आपकी उपस्थिति प्रभावी बनी रहेगी जिससे आपकी धाक जमेगी। गुप्त शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। हालांकि सफलता पाने के लिए परिश्रम अधिक करना होगा लेकिन उसका फल भी मीठा होगा।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा। यदि आप किसी व्यावसायिक समस्या से जूझ रहे थे, तो आज उसका समाधान मिल सकता है। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको आंतरिक सुख की अनुभूति होगी। खोई हुई वस्तु मिलने के प्रबल योग हैं। हालांकि सलाह दी जाती है कि व्यर्थ के विवादों से दूर रहें क्योंकि विवाद टालना ही आपके हित में होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Horoscope 30 May 2026: आज जन्मे बच्चों का भाग्य कैसा होगा? जानें उनका व्यक्तित्व, करियर और पूरा भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का पूरा भाग्यफल
Horoscope 29 May 2026: आज जन्मे जातकों को मिलेगा पुराना मित्र और आर्थिक सहयोग, जानें उनका परोपकारी स्वभाव
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों का दिन परिवार के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। घरेलू माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार या नौकरी में किसी नई योजना की शुरुआत हो सकती है जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। हालांकि कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी के साथ अनबन या उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों पर आज काम निपटाने का काफी दबाव रह सकता है। व्यस्तता के बावजूद, कुछ अनपेक्षित कार्यों के पूर्ण होने से आपको मानसिक शांति और सुख मिलेगा। अधिकारियों का रुख आपके प्रति सहयोगात्मक रहेगा जिससे आपके निजी दायित्वों की पूर्ति आसानी से हो जाएगी। मनोनुकूल काम बनने से उत्साह बढ़ेगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा है। यदि कोई घरेलू समस्या लंबे समय से चल रही थी तो उसका समाधान होगा। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे और आप अपना प्रभाव बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। अधिकारी वर्ग से मदद मिलेगी और कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जो दिन को खास बना देगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। विशेषकर अधिकारियों से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सावधानी से करें। नए लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा जो भविष्य के लिए अच्छे संबंध स्थापित कर सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा है क्योंकि आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। रुके हुए या पेंडिंग कार्य गति पकड़ेंगे।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत का है। आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखें सफलता अवश्य मिलेगी। घरेलू समस्याओं का समाधान होने से आप सुकून महसूस करेंगे। हालांकि खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है इसलिए बजट का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक करना होगा, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- Weekly Horoscope 12-18 April: 14 अप्रैल से सूर्य का महागोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, बाकी रहें सावधान!
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज वाणी ही आपकी सफलता की कुंजी है। अपनी बोली पर नियंत्रण रखें ताकि किसी प्रियजन का दिल न दुखे। आप साझेदारी में कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं जिसमें नियोजित तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। मन में खुशी रहेगी लेकिन प्रियजनों की जरूरतों या उपहारों पर खर्च बढ़ सकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी बरतने का है। मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। आर्थिक मामलों में लेनदेन करते समय बहुत सतर्क रहें। खर्च पर काबू रखना जरूरी है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में कोई नवीन कार्य या उपहार मिलने से खुशी मिलेगी।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्य विस्तार की योजनाओं में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। वक्त पर धन की व्यवस्था करना मुश्किल हो सकता है इसलिए पहले से बैकअप प्लान तैयार रखें। ऐसे समय में मित्रों का सहयोग आपके लिए संजीवनी का काम करेगा। खानपान में सावधानी बरतें स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
कुम्भ राशि (Aquarius)
कुम्भ राशि के जातकों के लिए आज का दिन राहत भरा है। यदि जायदाद या कोर्ट-कचहरी से संबंधित कोई मामला अटका हुआ था, तो उसमें आ रहे अवरोध दूर होंगे। पारिवारिक जीवन में संतोष और शांति बनी रहेगी। आर्थिक लाभ की संभावनाएं प्रबल हैं और आपके प्रयास सफल होंगे।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों की रुचि आज लेखन और अध्ययन के कार्यों में बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मिलन होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में संबंधित अधिकारियों का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी कुछ छोटी-मोटी चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं, इसलिए नियमित जांच और खानपान का ध्यान रखें।
व्यापार भविष्य
आज वैशाख कृष्ण एकादशी को धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिलेगी।
- तेजी: गुड़, खांड, सरसों और अरंडी के भाव में अच्छी तेजी आने की संभावना है। लाल मिर्च और अन्य खाद्य पदार्थों में घट-बढ़ के साथ पुराना रुख बना रहेगा।
- मंदी: जीरा, धनिया, लौंग और मैथी की चाल आज सुस्त या मंदी की रह सकती है।
- स्थिरता: सोना और चांदी की कीमतों में आज स्थिरता देखी जाएगी।
आज के भाग्यांक: 2, 6, 6, 0
Daily horoscope 13 april 2026 zodiac predictions and market trends in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Purnima Upay: बरसों बाद ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा 2026 पर महासंयोग, चुपचाप कर लें ये काम, चमक उठेगी किस्मत
May 30, 2026 | 01:32 PMसूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PMमुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
May 30, 2026 | 01:23 PMसंभाजीनगर: छावनी के रेजिमेंटल स्कूलों की जर्जर इमारतें घोषित खतरनाक, नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश पर लगी रोक
May 30, 2026 | 01:23 PMस्कूल गार्ड पर झपटा आवारा कुत्ता, CCTV वायरल होते ही डॉग लवर्स और लोगों के बीच छिड़ी बहस
May 30, 2026 | 01:21 PM15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PMनागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
May 30, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM














