- Hindi News »
- State »
- Juvenile Voting For Bjp 7 Times In Video Detained
भाजपा के पक्ष में 8 बार मतदान कर वायरल किया खुद का विडियो, हिरासत में नाबालिग
फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर एक 17 वर्षीय किशोर को कथित रूप से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में 7 बार फर्जी मतदान करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। घटना को लेकर संबंधित मतदान दल के सभी सदस्यों को निलंबित करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
- Written By: रीना पंवार

ईवीएम मशीन (सौजन्य सोशल मीडिया)
फर्रुखाबाद/एटा : फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र में आने वाले एटा जिले के एक मतदान केंद्र पर एक 17 वर्षीय किशोर को कथित रूप से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में 7 बार फर्जी मतदान करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। संबंधित मतदान केंद्र के मतदान दल के सभी सदस्यों को निलंबित करने और संबंधित मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने एक बयान जारी कर कहा कि संबंधित मतदान दल के सभी सदस्यों को निलंबित करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। संबंधित मतदान केंद्र में पुनर्मतदान की सिफारिश निर्वाचन आयोग से की गई है। उत्तर प्रदेश के शेष चरणों में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाताओं की पहचान की प्रक्रिया का कठोरता से पालन करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
मामले में आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस संबंध में किशोर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और उसे हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्राथमिकी के अनुसार 13 मई को अलीगंज (एटा) विधानसभा सीट के अंतर्गत थाना नयागांव के ग्राम खिरिया पमारान के बूथ संख्या 343 पर प्रधान अनिल ठाकुर के पुत्र ने लगभग सात से आठ बार फर्जी मतदान किया और उसका बकायदा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट भी किया।
सम्बंधित ख़बरें
IPS केके बिश्नोई की शादी में जाना पड़ा भारी! सपा विधायकों से नाराज हुए अखिलेश, क्या अब कटेगी टिकट?
‘बाबा’ के मंत्री ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, बढ़ती सिलेंडर की कीमतों पर बोले OP Rajbhar; कही बड़ी बात
‘ए फॉर आतंकवाद, अतीक और अखिलेश…’, भाजपा नेता संगीत सोम ने दिया विवादित बयान; अखिलेश यादव पर साधा निशाना
बंगाल चुनाव: ममता के समर्थन में अखिलेश यादव, सोशल मीडिया के जरिए दिया नारा; लिखा- दीदी हैं, दीदी रहेंगी
नयागांव थाने के प्रभारी रितेश ठाकुर ने सोमवार को बताया कि नाबालिग की शिनाख्त करने के बाद उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस वीडियो को ‘एक्स’ पर साझा किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उनके संबंधित बयान को साझा करते हुए कहा कि अपनी हार सामने देखकर भाजपा जनादेश को झुठलाने के लिए सरकारी तंत्र पर दबाव बनाकर लोकतंत्र को लूटना चाहती है।
Juvenile voting for bjp 7 times in video detained
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ramtek के प्राचीन ‘तिलभांडेश्वर मंदिर’ पर गिरी बिजली, शिखर से जमीन तक फटी दीवारें, तस्वीर देख रह जाएंगे दंग
Apr 03, 2026 | 09:27 AMAbhishek Sharma पर BCCI ने लगाया जुर्माना साथ ही दी एक और सजा, KKR के खिलाफ ऐसा क्या किया कि भड़क गए रेफरी?
Apr 03, 2026 | 09:19 AMशिवसेना UBT में फूट: उद्धव ठाकरे की वापसी कांग्रेस पर निर्भर, BJP प्रवक्ता नवनाथ बन का बड़ा हमला
Apr 03, 2026 | 09:13 AMमहाराष्ट्र में एक साथ 25 IAS अफसरों का तबादला, महकमे में मची हलचल, जानें किसे मिला कौन-सा पद, देखें लिस्ट
Apr 03, 2026 | 09:11 AMCareer Warning: टैलेंट होने के बावजूद क्यों पीछे रह जाते हैं आप? एबिलिटी नहीं यह एक कमी छीन रही है आपका हक!
Apr 03, 2026 | 09:10 AMDonald Trump ने फोड़ा टैरिफ बम…फार्मा इंडस्ट्री पर लगा दिया 100 प्रतिशत टैरिफ, भारत की बढ़ी टेंशन
Apr 03, 2026 | 09:08 AMBJP Office Blast मामले में CCTV वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा, बाइक सवार हमलावरों को पुलिस ने दबोचा
Apr 03, 2026 | 09:03 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














