- Hindi News »
- State »
- Jarange Patil On Maharashtra Tour From 15th November For Maratha Reservation
जरांगे पाटिल फिर हुए तैयार, मराठा आरक्षण पर जनता से संवाद, 15 से महाराष्ट्र दौरा
- Written By: अनिल सिंह

मनोज जरांगे पाटिल
- सरकार पर दबाव बनाने रणनीति
मुंबई:आमरण अनशन कर मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) की मांग को फिर से सुर्ख़ियों में लाने वाले मनोज जरांगे पाटिल (Jarange Patil) ने 15 नवंबर (November) से महाराष्ट्र का दौरा (Maharashtra tour) शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर मराठा समाज से एक बार फिर संवाद करने की जरूरत है। यही वजह है कि दिवाली के तुरंत बाद वे इस दौरे की शुरुआत कर रहे हैं।
हर गांव में भूख हड़ताल करने की भी अपील
पाटिल का यह दौरा कोल्हापुर में छत्रपति शाहू महाराज के स्मारक से शुरू होगा और 23 नवंबर को शेवगांव में खत्म होगा। उन्होंने मराठा समाज से 1 दिसंबर को पूरे महाराष्ट्र के हर गांव में भूख हड़ताल करने की भी अपील की है। आरक्षण के मुद्दे पर दोबारा भूख हड़ताल पर करने महायुति सरकार ने उनसे कुछ और समय देने की अपील की थी। जिसके बाद पाटिल ने 24 नवम्बर का अल्टीमेटम दिया है। हालांकि इसके बावजूद वे आरक्षण की मुहिम को बनाए रखना चाहते हैं। जानकारों का कहना है कि पाटिल अपने इस दौरे के माध्यम से महायुति सरकार पर मराठा आरक्षण पर फैसला लेने के लिए दबाव बनाए रखना चाहते हैं।
दौरे के लिए कोई पैसा न दें
मनोज जरांगे पाटिल ने लोगों को साफ़ तौर से कहा है कि इस दौरे के लिए कोई किसी को पैसे न दें। उन्होंने कहा कि अगर उनका कोई समर्थक पैसा मांगते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मराठा नेता ने कहा कि डॉक्टर, शिक्षक, पेशेवर, अधिकारी, राजनेता, अमीर-गरीब किसी को भी इस यात्रा के नाम पर पैसा नहीं देना चाहिए। ये गरीब मराठों की लड़ाई है और इसे हम मिल कर लड़ेंगे। लोग अपने खर्च पर इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इसलिए यदि कोई भी इस यात्रा के नाम पर पैसा मांगता है तो उसे साफ़ तौर से मना कर देना चाहिए। जरांगे ने यह भी कहा कि यात्रा का उद्देश्य गरीब मराठों को न्याय दिलाना है। इसका मकसद पैसा कमाना नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
पाटिल के महाराष्ट्र दौरे का कार्यक्रम
| 15 नवंबर- वाशी, परांडा, करमाला | ||
| 16 नवंबर – दौंड, मायनी | ||
| 17 नवंबर- सांगली, कोल्हापुर, इस्लामपुर कराड | ||
| 18 नवंबर- सतारा, मेंढा, वाई, रायगढ़ | ||
| 19 नवंबर- रायगढ़ दर्शन, रायगढ़ से पाचाड, महाड दर्शन, मुलशी, आनंदी | ||
| 20 नवंबर- तुलापुर, खराड़ी, पुणे, चंदन नगर, खालापुर, कल्याण | ||
21 नवंबर- ठाणे, पालघर, नासिक, त्र्यंबकेश्वर
|
Jarange patil on maharashtra tour from 15th november for maratha reservation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मंगेश जोशी महाराष्ट्र राज्य पर्यटन निदेशालय के निदेशक नियुक्त, किया पदभार ग्रहण
Apr 25, 2026 | 08:28 PMमुंबई-पुणे को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों से जोड़ेंगी ये ट्रेनें, काशी, प्रयाग और अयोध्या की यात्रा होगी आसान
Apr 25, 2026 | 08:16 PMबंगाल चुनाव: 4 मई को लगेगा असली ‘झाल’, PM Modi की ‘झालमुड़ी’ पर ममता बनर्जी का तीखा तंज
Apr 25, 2026 | 08:15 PMसीजफायर के बीच लेबनान में अटैक: इजरायली हमलों में 4 की मौत, क्या फिर भड़केगी भीषण जंग?
Apr 25, 2026 | 08:15 PMNarad Jayanti 2026 Date: कब मनाई जाएगी नारद जयंती? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और श्रीहरि कृपा पाने का सरल उपाय
Apr 25, 2026 | 08:12 PMइंफाल में कोहराम! COCOMI की रैली में भारी हिंसा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, प्रशासन ने की बड़ी अपील
Apr 25, 2026 | 08:06 PMभीषण गर्मी ने बढ़ाई बिजली की किल्लत, भारत में पहली बार 252.07 गीगावाट पहुंची डिमांड; टूटा पुराना रिकॉर्ड
Apr 25, 2026 | 07:56 PMवीडियो गैलरी

UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM
PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM













